Home Blog Page 3329

महाराष्ट्र में कर्नाटक के 7 छात्र, एक अध्यापक की समुद्र में डूबकर मौत

7 students and a teacher from Karnataka college drown in Maharashtra beach
7 students and a teacher from Karnataka college drown in Maharashtra beach

सिंधुदुर्ग। कर्नाटक के बेलगाम स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के सात विद्यार्थी और एक अध्यापक की सिंधुदुर्ग के मालवन के निकट समुद्र में डूबने से मौत हो गई। डूबने वाले विद्यार्थियों में तीन छात्राएं भी शामिल हैं।

बाजार पर मजबूत हुई मारुति की पकड़, टाटा ने होंडा को पछाड़ा

Maruti suzuki india at top position, Tata overtakes Honda
Maruti suzuki india at top position, Tata overtakes Honda

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की भारतीय यात्री वाहन बाजार पर पकड़ और मजबूत हुई है और उसकी बाजार हिस्सेदारी 47 प्रतिशत के पार पहुंच गई है। वहीं, टाटा मोटर्स लिमिटेड ने भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड से चौथा स्थान हथिया लिया है।

राशिफल : कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जानें सिर्फ एक क्लीक पर

Sunday rashifal in hindi 19 march 2017
Sunday rashifal in hindi 16 अप्रैल 2017

रविवार, 16 अप्रैल 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-

आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। इसके बावजूद नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। छोटा या नजदीक का प्रयास होगा, लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा।

वृष राशि :-

आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि :-

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर करने के प्रयास करें। हर स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।

कर्क राशि :-

आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

सिंह राशि :-

आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

कन्या राशि :-

वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं।

तुला राशि :-

आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। नया कार्य शुरू करने से बचें। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक राशि :-


वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे।

धनु राशि :-

आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।

मकर राशि :-

आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

कुंभ राशि :-

आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।

मीन राशि :-

आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे स्पाइसजेट के ग्राहक

SpiceJet passengers to book air ticket through UPI
SpiceJet passengers to book air ticket through UPI

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के ग्राहक अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से भी भुगतान कर सकेंगे।

इंफोसिस CEO विशाल सिक्का ने 2016-17 में 43 करोड़ रुपए वेतन लिया

Infosys CEO Vishal Sikka takes home Rs 43 crore in FY 2016-17
Infosys CEO Vishal Sikka takes home Rs 43 crore in FY 2016-17

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का ने वित्त वर्ष 2016-17 में 66.8 लाख डॉलर यानी करीब 43 करोड़ रुपए वेतन लिया। हालांकि, यह राशि उनके कुल वेतन पैकेज का 61 प्रतिशत है।