Home Blog Page 3338

GLvsRPS: एंड्रयू टेय की हैट-ट्रिक और बल्लेबाज़ों के कमाल से गुजरात की 7 विकेट से जीत

ipl-2017-gujarat-lions-beat-rising-pune-supergiant-by-7-wicket
ipl-2017-gujarat-lions-beat-rising-pune-supergiant-by-7-wicket

राजकोट: एंड्रयू टाई की आखिरी ओवर में ली गई हैट्रिक के कमाल के बाद बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात लायंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 13वें मैच में शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को सात विकेट से हराकर इस साल की अपनी पहली जीत दर्ज की.

पुणे ने मेजबान गुजरात के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

टाई के बाद गुजरात की ड्वायन स्मिथ (47) और ब्रैंडन मैक्कलम (49) की सलामी जोड़ी ने उसे मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.5 ओवरों में 94 रन जोड़कर गुजरात की जीत की नींव रखी. इन दोनों के जाने के बाद कप्तान सुरेश रैना (नाबाद 35) और एरॉन फिंच (नाबाद 33) ने टीम को जीत दिलाई.

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए थे. उसका यह स्कोर और ज्यादा होता लेकिन, अंतिम ओवर में टाई ने हैट्रिक लेकर उसे यहीं तक सीमित रखा.

पुणे के लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 43, राहुल त्रिपाठी ने 33, मनोज तिवारी ने 31 और अंकित शर्मा तथा बेन स्टोक्स ने 25-25 रनों का योगदान दिया.

IPL 2017 : एंड्रयू टाई की हैट्रिक, गुजरात लायन्स ने खोला खाता

IPL 2017: Andrew Tye's hat-trick helps gujarat Lions open account with easy win over rising pune supergiant
IPL 2017: Andrew Tye’s hat-trick helps gujarat Lions open account with easy win over rising pune supergiant

राजकोट। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई की हैट्रिक तथा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की दमदार पारियों के दम पर गुजरात लायन्स ने शुक्रवार यहां राइजिंग पुणे सुपरजाइंट को सात विकेट से हराकर आईपीएल दस में अपनी पहली जीत दर्ज की।

WhatsApp वेब में हो सकेगा मैसेज रिवोक, अब कर सकेंगे UnSend, जाने कैसे

whatsapp-for-web-could-soon-let-you-revoke-after-sending-them
whatsapp-for-web-could-soon-let-you-revoke-after-sending-them

नई दिल्लीः इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के पिछले कई महीने से रिवोक (revoke) फीचर पर काम करने की खबर सामने आती रही हैं।

अब खबर है कि इस फीचर को व्हाट्सएप के वेब वर्जन पर शुरु कर दिया गया है। रिवोक एक ऐसा फीचर होगा जिससे मैसेज भेजने के बाद भी एडिट या डिलीट हो सकेगा।

whatsapp-for-web-could-soon-let-you-revoke-after-sending-them
whatsapp-for-web-could-soon-let-you-revoke-after-sending-them

व्हाट्सएप से जुड़े स्क्रीनशॉट्स लीक करने के लिए आना जाने वाला @WABetaInfo ट्वीट के जरिए एक तस्वी शेयर की है जिसमें रिवोक फीचर नजर आ रहा है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि यूजर मैसेज भेजेने के पांच मिनट के अंदर इसे अनसेंड कर सकते हैं।

इसके अलावा WABetaInfo ने एक और स्क्रीन शॉट लीक किया है जिसमें एंड्रॉयड बीटा यूजर्स वर्ज़न 2.17.148 पर नए फॉन्ट शॉटकट जोड़ने की खबर भी है। WABetaInfo का दावा है कि इस वर्जन में टाइपिंग के दौरान टेक्स्ट को बोल्ड करने या इटैलिक बनाने के लिए टेक्स्ट में सिंबल लगाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि डायरेक्ट ऑप्शन मिलेगा। ये बीटा टेस्टर्स के लिए हैं ऐसे में इसे ऑफिशियली लॉन्च होने में वक्त लग सकता है।

सुनील ग्रोवर के बाद अब कपिल शर्मा ने अली असगर और चंदन प्रभाकर को किया ट्विटर पर अनफॉलो

kapil-sharma-unfollows-ali-asgar-and-chandan-prabhakar-on-twitter
kapil-sharma-unfollows-ali-asgar-and-chandan-prabhakar-on-twitter

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई को लेकर अब तक काफी कुछ कहा जा चुका है। नशे में बेकाबू कपिल ने फ्लाइट में अपने साथियों से बद्सलूकी की जिसके बाद से द कपिल शर्मा शो के कुछ अहम किरदार शो से दूरी बनाए बैठे हैं।

पिछले कुछ हफ्तों से सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर शो में नजर नहीं आ रहे हैं। इस वजह से शो की टीआरपी पर भी असर पड़ रहा है।

सोनी चैनल ने भी इनमें सुलह कराने की कोशिश की थी। लेकिन वह कोशिशें भी नाकाम होती दिख रही हैं। खबर है कि कपिल शर्मा जिन्होंने अभी कुछ दिन पहले सुनील ग्रोवर को ट्विटर पर अनफॉलो किया था। उन्होंने अब अली असगर और चंदन प्रभाकर को भी ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है।

कपिल ने यह मामला मीडिया में आते ही उन्हें अनफॉलो नहीं किया था। लेकिन अब लगता है कि मामला सुलझने वाला नहीं है। लगता है कि कपिल इतने दिनों से मामला सुलझने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें बात बनती नहीं दिखी तो उन्होंने अपने एक्स साथियों को अनफॉलो करने का मन बनाया।

सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े के बाद कपिल शर्म शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है। शहरी क्षेत्र के टीआरपी आंकड़ों में कपिल शर्मा का शो 12वें नंबर पर आ गया है, अब यह टीवी दर्शकों का पसंदीदा नॉन फिक्शन शो नहीं रहा। सेलेब्स कपल डांस शो नच बलिए ने इस बीच बाजी मार ली, यह शो अब टॉप टेन की लिस्ट में शामिल हो गया है। कपिल शर्मा शो के लिए अब खतरा नॉन फिक्शन शो जीटीवी पर प्रसारित होने वाला सा रे गा मा पा लिटल चैंप बन गया है। यह शो कपिल शो के वक्त ही प्रसारित होता है।

सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा का झगड़ा अब टीवी इंडस्ट्री और उनके फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मामला यहां तक पहुंच गया कि कपिल शर्मा अपने शो पर बॉलीवुड सेलेब्स को भी नहीं बुला पा रहे हैं।

IPL 2017 : एक ही दिन सैमुअल बद्री और एंड्रयू टाई का हैट्रिक का कारनामा

tale of two hat tricks as Samuel Badri and Andrew Tye Hat trick in IPL 2017 same day
tale of two hat tricks as Samuel Badri and Andrew Tye Hat trick in IPL 2017 same day

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 14 अप्रेल 2017 का दिन रिकॉर्डों के लिहाज से यादगार बन गया जब दो गेंदबाजों ने एक ही दिन हैट्रिक हासिल कर ली।