Home Blog Page 3342

कश्मीर में सीआरपीएफ के जवान को लात मारने के लिए 5 अरेस्ट

Kashmiri youth attack CRPF jawans on poll duty, 5 arrested
Kashmiri youth attack CRPF jawans on poll duty, 5 arrested

श्रीनगर। श्रीनगर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के दौरान एक अर्धसैनिक बल के जवान को लात मारने के लिए कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान की मौजूदगी में सुल्तान ऑफ जोहर कप में नहीं खेलेगा भारत

India pull out of Sultan of Johor Cup citing Pakistan's presence
India pull out of Sultan of Johor Cup citing Pakistan’s presence

नई दिल्ली। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसका कारण यह है कि पाकिस्तानी टीम भी यहं हिस्सा ले रही है और अभी हॉकी इंडिया तथा पाकिस्तान हॉकी महासंघ के बीच रिश्ते सामान्य नहीं चल रहे हैं।

भीम-आधार एप भारतीय अर्धव्यवस्था में क्रांति लाएगा : मोदी

BHIM-Aadhaar set to revolutionise indian economy, empower indians  : PM Modi
BHIM-Aadhaar set to revolutionise indian economy, empower indians : PM Modi

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भीम-आधार डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म भारतीय अर्थव्यवस्था में क्रांति ला सकता है और यह आम आदमी को सशक्त करने में वही भूमिका निभाएगा, जैसी भूमिका भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने निभाया है।

19 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा मोस्ट अवेटेड Galaxy S8, Galaxy S8+

0
samsung-galaxy-s8-galaxy-s8-india-launch
samsung-galaxy-s8-galaxy-s8-india-launch

नई दिल्लीः सैमसंग इंडिया ने नए गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8+ के भारत में लॉन्च होने की तारीख का ऐलान कर दिया है. अगले हफ्ते बुधवार यानी 19 अप्रैल को ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे.

सैमसंग इंडिया ने एक ट्वीट करके लिखा, ‘भारत 19 अप्रैल 2017 को सैमसंग गैलेक्सीS8, गैलेक्सीS8 प्लस के Unbox के लिए तैयार हो जाए. #UnboxYourPhone ‘

आपको बता दें कि भारत में कंपनी ने अपने गैलेक्सी S8 डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरु कर चुकी है. जिसमें यूजर इस डिवाइस के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

सैमसंग गेलेक्सी S8 में 5.8 और गैलेक्सी S8 प्लस में 6.2 इंच की डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1440×2960 पिक्सल है. इस स्मार्टफोन के चारो कोने एस्क्वार्य नहीं बल्कि कर्व्ड एज दिए गए हैं, सैमसंग ने अपने ट्रेडिशनल फिजिकल होम बटन से हटकर इस बार इनविजिबल होम बटन दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने डिवाइस के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे भी फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है.

गैलेक्सी S8 और S8 प्लस में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है यही कैमरा कंपनी ने अपने गैलेक्सी S7 स्मार्टफोन में दिया था. वहीं फ्रंट फेसिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में बॉयोमैट्रिक अनलाक सिस्टम दिया गया है. यूजर आईरिस और फेज डिटेक्शन के जरिए फोन अनलॉक कर सकता है इसके साथ ही पैटर्न और लॉक सिस्टम भी दिया गया है.

डिवाइस में नीचे की ओर यूएसबी और 3.5mm ऑडियोजैक दिया गया है. डिवाइस में एक नई बटन भी दी गई है जो कंपनी के नए लॉन्च हुए वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट Bixby के लिए है. ये दोनों ही डिवाइस जगह के मुताबिक Snapdragon 835 या सैमसंग के Exynos प्रोसेसर के साथ आएंगे. 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाया जा सकेगा.

बैटरी की बात करें तो कंपनी ने S8 में 3,000mAh की बैटरी दी है वहीं S8 Plus में 3500mAh की बैटरी दी है. आपको बता दें कि इतनी ही क्षमता वाली बैटरी गैलेक्सी नोट7 डिवाइस को भी दी गई थी.

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नई फिल्म में बनेंगी मूक बधिर

baahubali actress Tamannaah Bhatia
baahubali actress Tamannaah Bhatia

मुंबई। आगामी फिल्म ‘बाहुबली 2’ की रिलीज के लिए तैयार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा कि वाशु भगनानी के साथ उनकी आगामी फिल्म में वह एक मूक बधिर लड़की की भूमिका में हैं।