Home Blog Page 3346

यूपी के बलरामपुर में पांच साल की बच्ची से रेप

five year old girl raped in Balrampur
five year old girl raped in Balrampur

बलरामपुर। रेहरा थानाक्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची से कथित बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।

क्रिकेटर बालू पालवणकर पर बायोपिक बनाएंगे तिग्मांशु धूलिया

Tigmanshu Dhulia to direct biopic on cricketer Baloo Palwankar
Tigmanshu Dhulia to direct biopic on cricketer Baloo Palwankar

मुंबई। औपनिवेशिक भारत में उथल-पुथल के दौरान एक दलित गेंदबाज को उसके साहसी संघर्ष के लिए पहचाना गया। फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया इस क्रिकेटर पर अब एक बायोपिक बनाने जा रहे हैं। ‘बालू’ टाइटल वाली यह फिल्म बाएं हाथ के स्पिनर बालू पालवणकर की कहानी बयां करेगी, जिन्होंने वर्ष 1900 की शुरुआत में हिंदू जिमखाना क्लब के लिए खेला था।

यौन अपराध के वीडियो पर रोक लगाने में सहयोग देंगे : व्हाट्सएप्प

Whatsapp to supreme court : Will help in blocking to sexually offensive video

नई दिल्ली। अमरीकी कंपनी व्हाट्सएप्प इंक ने गुरुवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह सोशल मीडिया वेबसाइटों पर यौन अपराधों के वीडियो पर रोक लगाने के तरीके खोज रही समिति को सहयोग देगी।

हवाई के जज ने ट्रंप के संशोधित यात्रा प्रतिबंध पर लगाई रोक, जाने क्यों

hawaii judge halts trumps new travel ban
hawaii judge halts trumps new travel ban

होनोलूलू (अमेरिका): हवाई के एक संघीय जज ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संशोधित यात्रा प्रतिबंध के प्रभावी होने से महज कुछ ही घंटे पहले इस पर रोक लगा दी. इस बात का खुलासा अदालत के दस्तावेज करते हैं.

अमेरिकी जिला जज डेरिक वाटसन ने कल फैसला सुनाया कि हवाई राज्य ने ट्रंप के शासकीय आदेश को कानूनी तौर पर दी गई चुनौती के संदर्भ में इस बात को मजबूती से स्थापित किया था कि यदि इस प्रतिबंध को आगे बढ़ाया जाता है तो इससे ”अपूर्णनीय क्षति” होगी.

सभी शरणार्थियों और छह प्रमुख तौर पर मुस्लिम बहुल देशों के लोगों को निशाना बनाने वाले प्रतिबंध के खिलाफ दायर तीन कानूनी चुनौतियों पर सबसे पहले फैसला होनोलूलू की अदालत ने सुनाया था. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि वाशिंगटन राज्य और मैरीलैंड की संघीय अदालतें बुधवार शाम को अपने फैसले सुना देंगी.

लेकिन फैसले का अर्थ आदेश की उस धारा दो पर राष्ट्रव्यापी रोक लगा देना है, जो ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों के प्रवेश पर 90 दिन के लिए प्रतिबंध लगाती है.

यह धारा छह पर भी रोक लगाती है, जो अमेरिकी शरणार्थी प्रवेश कार्यक्रम को 120 दिन के लिए निलंबित करती है.

विमान से यात्री को निकालने पर एयरलाइन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

united passenger launches Legal action over forceful removal
united passenger launches Legal action over forceful removal

वाशिंगटन। यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान से एक व्यक्ति को जबरदस्ती घसीटकर बाहर निकाले जाने के मामले में पीड़ित ने एयरलाइंस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।