Home Blog Page 3347

‘फास्ट एंड फ्यूरियस 8’ में विलेन बन सम्मानित महसूस कर रहीं थेरोन

theron honoured to play villain in fast
theron honoured to play villain in fast

हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का कहना है कि वह \’फास्ट एंड फ्यूरियस 8\’ में पहली महिला विलेन बन सम्मानित महूसस कर रही हैं।

‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ श्रृंखला की आठवीं फिल्म में थेरोन, हेलेन मिरन, स्कॉट इस्टवुड, विन डीजल, ड्वेन जॉनसन, जैसन स्टेथम, क्रिस लुडाक्रिस ब्रिजेज और कर्ट रसेल जैसे सितारे हैं। फिल्म में थेरोन को लेजेंड हैकर साइफर के किरदार में देखा जाएगा।

थेरोन ने बयान जारी कर कहा, “एक बेहतरीन श्रृंखला की फिल्म में जबरदस्त किरदार निभाना ही नहीं बल्कि पहली महिला विलेन बनने से बेहतर और क्या हो सकता है. यह सचमुच सम्मानित करने वाला है।

गूगल ने लॉन्च किया नया एप, फूड डिलिवरी और होम सर्विस उपलब्ध करवाएगा

google app for food delivery home services launched in india
google app for food delivery home services launched in india

नई दिल्ली: गूगल ने एक नया एप एरियो लॉन्च किया है. इस एप की मदद से फूड डिलिवरी से लेकर घरेलू सेवाओं की होम डिलिवरी की सुविधा उपलब्ध होगी. फिलहाल इस एप की सर्विस बेंगलुरू और मुंबई में ही चालू है.

कंपनी ने इस एप के बारे में गूगल प्ले स्टोर में लिखा है, “यह एप यूजर्स को स्थानीय रेस्तरांओं से होम डिलीवरी की सुविधा देता है और घरेलू सेवाओं जैसे इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और पेंटर आदि मुहैया कराता है.”

यह एप उपलब्ध कंपनियों की समीक्षा की भी सुविधा देता है. वहीं, रेस्तरांओं के खाने की गुणवत्ता, सेवा की समयबद्धता को साझा करने की भी सेवा देता है.

इतना ही नहीं इस एप के जरिए कार्ड, नेटबैंकिंग या कैश ऑन डिलिवरी सेवा से भुगतान किया जा सकता है.

जीएसटी में सर्विस टैक्स 15 से बढ़कर 18 फीसदी होगा : हसमुख अधिया

Service Tax may move up from 15% to 18% under GST : Revenue Secretary Hasmukh Adhia
Service Tax may move up from 15% to 18% under GST : Revenue Secretary Hasmukh Adhia

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू होने के बाद सेवा क्षेत्र के करों में बढ़ोतरी की संभावना है। वर्तमान में लिया जा रहा 15 फीसदी सर्विस टैक्स बढ़कर 18 फीसदी हो जाएगा, जिससे सेवाएं थोड़ी महंगी हो जाएंगी। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने यह जानकारी दी।

फतेहपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 यंग गर्ल्स समेत 4 अरेस्ट

Sex racket busted in Fatehpur, 4 arrested
Sex racket busted in Fatehpur, 4 arrested

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में पिछले काफी समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर भंडाफोड़ करते हुए संचालक सहित तीन युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

KKR vs KXIP: आईपीएल मैच से पहले स्टेडियम में हुआ शॉर्ट सर्किट, जाने कैसे

fire scare at eden gardens ahead of ipl game
fire scare at eden gardens ahead of ipl game

कोलकाता: यहां ईडन गार्डेंस स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के मैच से ठीक पहले प्रेस बॉक्स में एसी यूनिट के बाहर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से खलबली मच गई. स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल का 11वां मैच खेला जा रहा था।

हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जल्द ही 20 दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री शोभन चटर्जी ने पत्रकारों को बताया, “एसी यूनिट के बाहर काला धुआं निकलता दिखा। दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और अग्निशमक यंत्रों का उपयोग कर आग पर काबू पाया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मुकाबले को 8 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. पंजाब की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 170 रन बनाए. जिसके जवाब में कोलकाता की टीम ने आसानी से मुकाबले को जीत लिया।

केकेआर के लिए कप्तान गंभीर ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली. जबकि सुनील नारायण ने अहम 37 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मनीष पांडे ने नाबाद 25 रन बनाए जबकि रॉबिन उथप्पा ने 26 रनों की पारी खेली।