Home Blog Page 3358

11वीं अंग्रेजी अनिवार्य के पेपर में आए लिटरेचर के सवाल, निरस्त की परीक्षा

english compulsory paper of class 1th

सबगुरु न्यूज-सिरोही। समान परीक्षा व्यवस्था के तहत जिले में गुरुवार को शुरू हुई ग्यारहवी कक्षा की परीक्षा को निरस्त करना पडा। सवेरे परीक्षा केन्द्रों पर बांटे गए अंग्रेजी अनिवार्य का प्रश्न पत्र जैसे ही परीक्षार्थियों के हाथ में पहुंचा, 15 मिनट बाद सभी सेंटरों से डीईओ कार्यालय में पेपर के आउट आॅफ कोर्स होने के फोन आने लगे। पेपर की जांच के बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।  अब परीक्षा अगली निर्धारित तिथि पर होग। इसके लिए जांच समिति बना दी गई है।

नेशनल अवॉर्ड के विवाद पर अक्षय ने दी सफाई, ‘कभी किसी को फेवर नहीं किया’

akshay kumar responds to his national award controversy says never called in a favor
akshay kumar responds to his national award controversy says never called in a favor

जब से अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड मिला है, तभी से उन पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। लोगों का कहना था कि ‘दंगल’, ‘अलीगढ़’ और ‘उड़ता पंजाब‘ जैसी फिल्मों के होते हुए अक्षय को ‘रुस्तम’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना गलत था।

अक्षय ने अभी तक तो इस मामले पर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब उन्होंने अपनी सफाई रखी है।

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने पहली बार इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे इंडस्ट्री में काम करते हुए 25 साल हो गए हैं और मैंने कभी भी किसी फिल्म या अवॉर्ड के लिए किसी का फेवर नहीं किया।’ अक्षय ने अपने करीबी दोस्त प्रियदर्शन के बारे में कहा कि उन्होंने इस बात का जवाब पहले ही दे दिया है।

आपको बता दें कि 64वें नेशनल अवॉर्ड के ज्यूरी हेड निर्देशक प्रियदर्शन थे। अक्षय और प्रियदर्शन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और कहा जा रहा था कि उन्हें ये अवॉर्ड प्रियदर्शन से नजदीकी के कारण ही मिला है।

ये भी पढ़ें- इस डायरेक्टर ने खोला राज, बताया क्यों नहीं मिला आमिर खान को नेशनल अवॉर्ड

इस बात पर प्रियदर्शन पहले ही अपना पक्ष रख चुके हैं। प्रियदर्शन ने कहा था कि अक्षय इस अवॉर्ड के असली हकदार थे इसलिए उन्हें इससे सम्मानित किया गया। ‘मेरे साथ 38 ज्यूरी मेंबर्स थे।

आप इतने लोगों के फैसले को गलत कैसे कह सकते हैं? रमेश सिप्पी जब पिछले साल ज्यूरी के हेड थे और उन्होंने अमिताभ बच्चन को ‘पीकू’ फिल्म के लिए अवॉर्ड दिय था तब तो किसी ने सवाल नहीं उठाए थे।’

अक्षय इस वक्त फिल्म ‘पैड मैन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। इस दिन शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म भी रिलीज होगी।

Facebook पर करना होगा ये छोटा सा काम, स्मार्टफोन कंपनी देगी आपको Free घूमने का का मौका

LIF TRA panasonic launches a special plan for customers
LIF TRA panasonic launches a special plan for customers

गैजेट डेस्क।जापान की मोबाइल निर्माता कंपनी पैनासोनिक इंडिया ने live your dreams कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। जिसमें विनर्स को 1 लाख रुपए की फ्री पेड ट्रिप मिलेगी।

कॉम्पिटीशन के 6 विनर्स को फ्री में उनके पसंदीदा ट्रेवल डेस्टिनेशन पर घूमने जाने का मौका मिलेगा। यह ट्रिप तीन रात एवं चार दिनों की ऑल एक्सपेंस पेड ट्रिप होगी। विजेताओं को पैनासोनिक स्मार्टफोन भी फ्री मिलेगा।ऐसे करना है पार्टिसिपेट…

LIF TRA panasonic launches a special plan for customers
LIF TRA panasonic launches a special plan for customers

live your dreams कॉम्प्टिीशन में भाग लेने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो 5 जनवरी, 2017 तक जारी रहेगा। प्रतिभागी अपने फेसबुक आईडी के साथ लॉग इन करके सोशल मीडिया पर विभिन्न एक्टिविटीज में हिस्सा लेकर ज्यादा से ज्यादा प्वांइट कमाना है।

यह कॉम्पटीशन दो स्टेप में आयोजित की जाएगी। दूसरे स्टेप में 25 चयनित प्रतिभागियों को पर्सन फेसबुक इवेंट पेज मिलेगा। कॉन्टेस्टेंट को डेली कम से कम दो पोस्ट (टैक्स्ट, फोटो या वीडियो) अपलोड करके अपनी पोस्ट पर अधिक से अधिक इंगेजमेंट लेने होंगे। लास्ट 6 विनर शेयर की गई पोस्ट और उसमें हुई इंगेजमेंट के आधार पर चुने जाएंगे।

इस अभियान के बारे में पैनासोनिक इंडिया के मोबिलिटी प्रभाग के बिजनेस हेड पकंज राणा ने कहा, जहां हम अपनी जिंदगी में कड़ी मेहनत करते हैं, वहीं छोटी छोटी खुशियों को छोड़ते जाते हैं। हमारा अभियान live your dreams आपको रूटीन कामों से छुट्टी दिलाकर अपनी पसंद के स्थान पर घूमकर अपने सपने पूरे करने का मौका देना है।

LIF TRA panasonic launches a special plan for customers
LIF TRA panasonic launches a special plan for customers

लीव योर ड्रीम्स अभियान लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। कंपनी ने इसके लिए एक वीडियो भी लॉन्च किया है। वीडियो के साथ इसका गाना लोगों को मोटिवेट करता है।

jio को टक्कर देने के लिए आया वोडाफोन, दे रहा 4 जीबी डेटा मुफ्त, जाने कैसे

telecom now enjoy 4gb data free vodafone supernett 4g sim exchange
telecom now enjoy 4gb data free vodafone supernett 4g sim exchange

मुंबई के वोडाफोन ग्राहकों के लिए बेहतरीन ख़बर है। इस शहर के ग्राहक वोडाफोन 4जी सिम लेने पर 4 जीबी डेटा मुफ्त पाएंगे। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए जो वोडाफोन का सिम तो इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब तक 4जी नेटवर्क में अपग्रेड नहीं किया है।

कंपनी ने जानकारी दी कि 4जी सिम में अपग्रेड करने पर ग्राहक वोडाफोन के मज़बूत नेटवर्क के साथ 4 जीबी डेटा मुफ्त पाएंगे। बताया गया है कि 4जी सिम वोडाफोन स्टोर, वोडाफोन मिनी स्टोर या मल्टी ब्रांड स्टोर में उपलब्ध हैं।

telecom now enjoy 4gb data free vodafone supernett 4g sim exchange
telecom now enjoy 4gb data free vodafone supernett 4g sim exchange

4जी सिम में अपग्रेड करने के बाद वोडाफोन प्रीपेड ग्राहकों को एक बार 4 जीबी डेटा मुफ्त दिया जाएगा। यह डेटा 10 दिनों के अंदर इस्तेमाल करना होगा। दूसरी तरफ, पोस्टपेड ग्राहक एक बिलिंग साइकिल के लिए 4 जीबी डेटा पाएंगे। 4जी सिम में अपग्रेड करने पर ग्राहक के डेटा बैलेंस में 4 जीबी मुफ्त डेटा जोड़ दिया जाएगा।

बता दें कि वोडाफोन सुपरनेट 4जी सेवाएं देशभर के 17 सर्किल में उपलब्ध है। इससे पहले, वोडाफोन इंडिया ने 500 रुपये प्रतिदिन के शुल्क पर अपने उपभोक्ताओं को 45 देशों में मुफ्त इनकमिंग की सुविधा की शुरुआत की थी। इस पैक से रीचार्ज करने वाले ग्राहकों के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय आउटगोइंग कॉल का शुल्क एक रुपये प्रति मिनट होगा।

IPL-10 MI vs SRH: रोहित शर्मा ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय, कहा हैदराबाद को 158 रन तक रोकना है

ipl 10 mi vs srh rohit sharma give credit to mumbai indians bowlers
ipl 10 mi vs srh rohit sharma give credit to mumbai indians bowlers

मुंबई:- मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में यहां सनराइजर्स हैदराबाद पर चार विकेट की जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया.

जसप्रीत बुमराह (24 रन पर तीन विकेट) और हरभजन सिंह (23 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के कारण डेविड वॉर्नर (49) और शिखर धवन (48) के बीच पहले विकेट की 81 रन की साझेदारी के बावजूद हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी.

इसके जवाब में मुंबई ने नितीश राणा (36 गेंद में 45 रन), पार्थिव पटेल (24 गेंद में 39 रन) और कृणाल पंड्या (19 गेंद में 37 रन) की पारियों की बदौलत आठ गेंद शेष रहते छह विकेट पर 159 रन बनाकर जीत हासिल की.

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘हमारे लिए यह अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच था. हमें पता है कि उनके शीर्ष चार बल्लेबाज काफी अच्छे हैं. हमारे गेंदबाजों को काफी श्रेय जाता है.’
उन्होंने कहा, ‘उन्हें 158 रन तक रोकना काफी अच्छा प्रयास था. गेंदबाजों ने रणनीति को काफी अच्छी तरह अमलीजामा पहनाया जिससे मेरा काम आसान हो गया.