Home Blog Page 3359

‘बाहुबली-2’ का नया पोस्टर लॉन्च, कौन सा पहाड़ चढ़ने की तैयारी में हैं प्रभास, जाने क्यों

bollywood imax poster release of baahubali 2 prabhas looking dashing
bollywood imax poster release of baahubali 2 prabhas looking dashing

नई दिल्ली :- ‘बाहुबली 2’ के रिलीज में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है. रिलीज से पहले ही ये फिल्म अपनी हर छोटी-बड़ी बात को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है. कुछ वक्त पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया.

16 मार्च को रिलीज होने के बाद से छह दिन के भीतर इसे 8.75 करोड़ से अधिक बार देखा गया है. इनमें तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम के ट्रेलर शामिल हैं. ट्रेलर लॉन्च होने के एक दिन बाद एसएस राजामौली ने ट्वीट किया था, ‘बाहुबली फ्रैंचाइजी की ओर दर्शकों के आकर्षित होने की एक वजह हमारा हरेक पार्ट को भव्य और बड़े पैमाने पर डिजाइन और तैयार किया जाना है.’

entertainment bollywood imax poster release of baahubali 2 prabhas looking dashing
entertainment bollywood imax poster release of baahubali 2 prabhas looking dashing

अब इस फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है. यह पोस्टर बाहुबली नाम के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया. फिल्म के इस पोस्टर को मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है.

इस पोस्टर में प्रभास जंग के मैदान में जाते हुए नजर आ रहे हैं. प्रभास ने इस फोटो में लाल कलर की ड्रेस पहनी हुई है और उनके हाथों में हथियार हैं. फिल्म का ये नया पोस्टर इसलिए भी खास है क्योंकि ये आईमैक्स ने बनाया है. इस पोस्टर को देखकर आपको भी फिल्म देखने की उत्सुकता बढ़ जाएगी.

बता दें कि ‘बाहुबली 2’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजामौली ने बताया कि ‘बाहुबली 2’ की रिलीज से एक या दो हफ्ते पहले ही ‘बाहुबली’ भी थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं है और न ही इस बारे में कुछ बताया गया है कि ‘बाहुबली’ कितनी स्क्रीन्स, भाषाओं और शहरों में फिर दिखाई जाएगी.

entertainment bollywood imax poster release of baahubali 2 prabhas looking dashing
entertainment bollywood imax poster release of baahubali 2 prabhas looking dashing

बताया जा रहा है ये फिल्म देशभर के 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. ये ऐसी पहली भारतीय फिल्म होगी जो इतनी सारी स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज होने वाली है. इसकी जानकारी ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर के दी.

एसएसराजमौली की फिल्म बाहुबली-2 को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है. बजट से लेकर विजुअल इफेक्ट्स कई मामलों में बड़ी है. केवल इतना ही नहीं टाइम के मामले में भी यह खबर आगे निकल रही है. जी हां बता दें कि बाहुबली-2 दो घंटे पचास मिनट लंबी फिल्म है. ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई से बातचीत में फिल्म के डायरेक्टर ने इस बारे में बात की. बता दें कि इस फिल्म का पहला हिस्सा यानी बाहुबली:द बिगनिंग दो घंटे 38 मिनट लंबी थी.

सिर्फ एक हफ्तें में ‘बाहुबली 2’ के ट्रेलर को 100 मिलियन लोगो ने देखा था. ये रिकॉर्ड अभी तक किसी और फिल्म के नाम नहीं है. ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. किसी अन्य भारतीय फिल्म ट्रेलर ने अब तक इतना जबरदस्त प्रदर्शन नहीं किया. 6.5 करोड़ ट्रेलर व्यूज यूट्यूब से हैं. इसमें से 3.2 करोड़ तेलुगू के, 2.7 करोड़ हिंदी के, 50 लाख तमिल में और 10 लाख मलयालम भाषा के व्यूज हैं. हर मायने में किसी भी हिंदी डब्ड फिल्म के लिए 2.7 करोड़ व्यूज मिलना एक बड़ी सफलता है.

इस फिल्म को बनाने में 2 साल का समय लगा है. ‘बाहुबली 2’ में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन सत्याराज और सुदीम का रोल मुख्य होगा. इस फिल्म को एसएस राजामौली और करण जौहर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म इस साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी

माइली सायरस, सुकी वाटरहाउस की न्यूड तस्वीरें आॅनलाइन लीक

Miley Cyrus, Rosario Dawson, Suki Waterhouse Nude Photos Leaked online
Miley Cyrus, Rosario Dawson, Suki Waterhouse Nude Photos Leaked online

लॉस एंजेलिस। गायिका माइली सायरस और मॉडल अभिनेत्री सुकी वाटरहाउस की नग्न तस्वीरें ऑनलाइन लीक कर दी गई हैं। वेबसाइट सेलेब जिहाद ने उनकी ये तस्वीरें लीक की हैं। यह मशहूर हस्तियों की निजी तस्वीरें लीक करने के लिए जाना जाता है।

तापसी पन्नू ने ‘जुड़वा 2’ के मारधाड़ के दृश्यों की शूटिंग शुरू की

taapsee pannu begins shooting for judwaa 2 in london
taapsee pannu begins shooting for judwaa 2 in london

लंदन। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम शबाना’ में मारधाड़ के दृश्य कर चुकीं अभिनेत्री तापसी पन्नू के लिए एक बार फिर ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ का समय है। उन्होंने फिल्म ‘जुड़वा 2’ के लिए मारधाड़ के दृश्यों की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने मंगलवार से फिल्म की शूटिंग शुरू की। इसमें वह अभिनेता वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी।

मंच के पीछे की मस्ती को मजेदार मानती हैं डेजी शाह

Daisy Shah enjoys background fun behind the stage
Daisy Shah enjoys background fun behind the stage

नई दिल्ली। बैकग्राउंड डांसर रह चुकीं अभिनेत्री डेजी शाह इस महीने के मध्य में सुपरस्टार सलमान खान के साथ यात्रा के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह लाइव शोज के पीछे होने वाली मस्ती का आनंद लेती हैं।

अमिताभ बच्चन की नजर से आईपीएल क्रिकेट का नजारा

the cricket Audience From Big B's Eye, some quirky observations by  Amitabh Bachchan
the cricket Audience From Big B’s Eye, some quirky observations by Amitabh Bachchan

मुंबई। खेल प्रशंसक अभिनेता अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्होंने भारत में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों की समयसारिणी को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यक्रमों की सूची बनाई है। वह आईपीएल मैचों को लेकर ही जोश से भरे नहीं हैं बल्कि इन मैचों के देखने के दौरान उन्होंने दर्शकों पर भी गौर फरमाया और उनकी आदतों का नोटिस लिया।