Home Blog Page 3395

तीन तलाक और शरीयत के समर्थन में 3.5 करोड़ फार्म मिले : अस्मा जोहरा

3.50 crore women support shariyat, triple talaq : AIMPLB
3.50 crore women support shariyat, triple talaq : AIMPLB

जयपुर। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अस्मा जोहरा ने दावा करते हुए कहा कि तीन तलाक और शरीयत के समर्थन में पूरे देश से करीब 3.50 करोड़ फार्म मिले हैं।

जोहरा ने रविवार को जयपुर के ईदगाह में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों, व चुनौतियों पर आयोजित एक कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें शरीयत और तीन तलाक के समर्थन में देश भर की मुस्लिम महिलाओं की ओर से 3.5 करोड़ फार्म प्राप्त हुए है। इसका विरोध करने वाली महिलाओं की संख्या बहुत कम है।

उन्होंने कहा कि सबसे कम तलाक के मामले मुस्लिम समाज में हैं, जबकि माहौल ऐसा बनाया जा रहा है जैसे सबसे ज्यादा तलाक ही मुसलमानों में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है ताकि मुसलमानों को बदनाम किया जा सके और महिलाओं के अधिकारों के नाम पर मुसलमानों के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ा जा सके।

जोहरा ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को ऐसे वक्त में अपने अधिकारों को समझना बेहद जरूरी है ताकि वो खुद तो समझे ही, साथ ही सभी इल्जाम लगाने वालों को भी बता सकें कि इस्लाम और शरीयत में महिलाओं को सबसे ज्यादा अधिकार है।

उन्होंने कहा कि शरीयत ही बेटियों को जायदाद में एक चौथाई हिस्से के लिए कहती है। शरीयत ही महिलाओं को अपने आत्म सम्मान की रक्षा के लिये पति से अलग होने का अधिकार देती है अन्यथा आजकल पत्नियों से छुटकारे के लिए बेटियों को जलाकर मार डालना आम बात है। कार्यशाला में प्रदेशभर की लगभग 20 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया।

बोर्ड के सदस्य यास्मीन फारूखी ने कहा कि तीन तलाक के मामले में महिलाओं की आड़ लेने की कोशिश इसलिये की जा रही है क्योंकि कुछ लोगों को लगता है कि मुस्लिम महिलाओं में शिक्षा की कमी है, इसलिए उन्हें आसानी से बेवकूफ बना दिया जाएगा।

जबकि ऐसा है नहीं, मुस्लिम महिलाएं खुलकर शरीयत के समर्थन में आगे आई है, यही वजह है कि शरीयत पर सवाल खड़ा करने वाली अनभिज्ञ महिलाओं की तादाद पांच-दस से ज्यादा नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि अब जायदाद में बेटियों को हिस्सा दिलाना, दहेज, प्रताडऩा, शादी में खर्चे की मांग रोकना महिलाओं के अहम मुद्दे है। कार्यशाला में तीन तलाक के उपयोग को कम से कम करने पर जोर दिया गया। कुरान व संविधान में महिलाओं के हक पर चर्चा की गई।

पाली : ट्रेलर में घुसी कार, 3 सगे भाइयों सहित 4 लोगों की मौत

4 killed as car rammed into trailer from behind at sumerpur in pali
4 killed as car rammed into trailer from behind at sumerpur in pali

पाली। राजस्थान के पाली जिले स्थित सुमेरपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे चल रही कार उसमें जा घुसी जिससे कार में सवार तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

थानाधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में रहने वाले तीन सगे भाई अपने एक अन्य रिश्तेदार भाई के साथ कार से पाली जिला स्थित अपने पैतृक गांव नाडोल जा रहे थे।

पुराडा के पास आगे चल रहे एक ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनकी कार उसमें जा घुसी। हादसे में कार में सवार तीन सगे भाइयों मदन कुमार 52, दिनेश कुमार 40, नरेन् कुमार 48 और उनके रिश्तेदार भाई मेघराज 48 की मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रेलर चालक घटनास्थल से फरार हो गया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जांच अधिकारी मीठा लाल परमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंप दिए गए।

जयपुर नगर निगम साप्ताहिक पशु बाजार को बंद करने पर कर रहा विचार

wrap up time for weekly cattle market in pink city?
wrap up time for weekly cattle market in pink city?

जयपुर। पिछले सप्ताह अलवर के बहरोड में कथित गौरक्षकों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद जयपुर नगर निगम अब शहर के साप्ताहिक पशु बाजार को बंद करने पर विचार कर रहा है।

गौरतलब है कि जयपुर के पशु बाजार से गौवंश खरीद पर विभिन्न वाहनों में अलवर की ओर जा रहे कई लोगों के साथ पिछले सप्ताह अलवर के बहरोड में कथित गौरक्षकों ने मारपीट की थी। इसमें घायल हुए पहलू खां की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

जयपुर के महापौर अशोक लाहोटी ने निगम के उपायुक्तों को साप्ताहिक पशु बाजार को बंद करने के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है। लाहोटी ने बताया कि परिवहन के जरिये अलवर ले जाए जा रहे गौवंश के बारे में पता चला है कि गौवंश जयपुर के साप्ताहिक पशु बाजार से खरीदे गए थे।

उन्होंने बताया कि पशु बाजार में गौवंश की खरीद फरोख्त करने आने वालों में उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा के लोग स्थानीय लोगों के मुकाबले अधिक होते हैं। हमने इसके लिए जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद शीघ्र यह निर्णय लिया जाएगा कि साप्ताहिक पशु बाजार को चलाया जाना चाहिए या बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के बाहर के लोग पशु बाजार से गौवंश की खरीद फरोख्त करने आते हैं और ऐसी गतिविधियां जो नगर निगम की परिधि में नहीं आतीं, उन पर निगरानी रखना मुश्किल हो जाता हैै। ऐसी परिस्थितियों में स्थानीय लोगों के लिए चलाए जा रहे पशु बाजार को जारी रखने का कोई औचित्य नजर नहीं आता।

जयपुर नगर निगम पशु व्यापारियों को पशु बाजार से पशुओं के परिवहन की स्वीकृति प्रदान करता है। हालांकि प्रदेश के बाहर परिवहन के लिए जिला कलेक्टर की स्वीकृति की आवश्यकता होती है।

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि उपखंड अधिकारी को प्रदेश के बाहर पशुओं का परिवहन करने के लिए अधिकृत किया गया है।

वहीं, अलवर की घटना के बाद जयपुर के साप्ताहिक पशु बाजार में पशुओं की खरीद फरोख्त में गिरावट आई है, जिससे व्यापारियों में असंतोष है। जयपुर के रामगढ़ मोड़ पर हर शनिवार को पशु बाजार आयोजित किया जाता है।

जयपुर नगर निगम के सूत्रों के अनुसार पशु बाजार में प्रति सप्ताह दो से ढाई करोड़ का व्यापार किया जाता है, लेकिन पिछले सप्ताह अलवर के बहरोड में कथित गौरक्षकों की पिटाई से एक व्यक्ति के मारे जाने की घटना के बाद व्यापार में 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Rashifal 10 April 2017 कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन जाने अपने राशिफल से

Monday horoscopes and auspicious coincidence
Monday horoscopes and auspicious coincidence

सोमवार, 10 April 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

IPL 2017 : पांडे पर भारी राणा की पारी, मुंबई ने KKR को हराया

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians
Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians

मुंबई। नितीश राणा के तेजतर्रार अर्धशतक और हार्दिक पंड्या की उम्दा पारी से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की।