Home Blog Page 3394

85 प्रतिशत आबादी तक पहुंचा जियो का नेटवर्क

Jio network reached 85 percent of the population
Jio network reached 85 percent of the population

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो के नेटवर्क का दायरा लांचिंग के सात माह के भीतर आबादी के 80 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालांकि वह 90 प्रतिशत का अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है।

पिछले साल 1 सितंबर को जियो की लांचिंग की घोषणा करते हुए आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा था कि उनका लक्ष्य मार्च 2017 तक देश की 90 प्रतिशत आबादी तक जियो का नेटवर्क पहुंचाना है।

जियो के सूत्रों ने उस समय बताया था लांचिंग के समय नेटवर्क की पहुंच 80 प्रतिशत आबादी तक थी। तकनीकी विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस साल 31 मार्च तक नेटवर्क बढ़कर 85 प्रतिशत आबादी तक पहुंच गया है। उनका कहना है कि बढ़ते नेटवर्क के साथ इसमें एक-एक प्रतिशत बढ़ाने का काम और मुश्किल होता जाता है।

पिछले सात महीने में जियो 10 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर जारी कर चुकी है तथा इसके 303 रुपए मासिक में 28 जीबी डाटा वाले प्लान के लिए 7.2 करोड़ से ज्यादा ग्राहक पंजीकरण करा चुके हैं। यह किसी भी दूरसंचार कंपनी की अब तक की सबसे धमाकेदार एंट्री है।

नेटवर्क के दायरे के मामले जियो अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी एयरटेल से पीछे है। एयरटेल की पहुंच 95.6 प्रतिशत आबादी तक है। हालांकि, एयरटेल 4जी के साथ 3जी और 2जी सेवाएं भी दे रही है जबकि जियो पूरी तरह 4जी आधारित सेवा दे रही है।

इस साल भारत में दस नए वाहन पेश करेगी जेएलआर

jaguar land rover lines up 10 cars including velar this year
jaguar land rover lines up 10 cars including velar this year

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर की इस साल भारत में दस नये उत्पाद (वाहन) पेश करेगी। कंपनी भारत में अपनी बिक्री बढाने पर जोर दे रही है।

जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रबंध निदेशक व अध्यक्ष रोहित सूरी ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में अपने परिचालन का विस्तार करने की रणनीति के तहत कंपनी और अधिक माडलों की असेंबलिंग यहां करने पर विचार करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रतिकूल बाजार हालात के बावजूद पिछले साल (लग्जरी खंड में) वृद्धि करने वाले केवल दो ब्रांडों में से एक हम थे, इस साल हम दहाई अंक की वृद्धि का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

इस वृद्धि दर को हासिल करने के लिए कंपनी दस नए उत्पाद पेश करने की सोच रही है। इनकी घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

कंपनी इस महीने के आखिर तक जगुआर एक्सई सेडान का डीजल संस्करण पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी नई लैंड रोवर डिस्कवरी तथा नई वेलर इस साल के आखिर तक लाएगी।

वुडलैंड की 2018 के आखिर तक 120 विशेष शोरूम खोलने की योजना

Woodland to add up to 120 exclusive outlets across india  by 2018 end
Woodland to add up to 120 exclusive outlets across india by 2018 end

नई दिल्ली। फुटवियर व परिधान फर्म वुडलैंड की 2018 के आखिर तक देशभर में 120 विशेष शोरूम या बिक्री कें खोलने की योजना है। इसके साथ ही कंपनी जापान व दक्षिण कोरिया के बाजार में उतरने की योजना बना रही है।

कंपनी के विशेष शोरूम की संख्या फिलहाल 600 है। इसके साथ ही वह भारत में 5,000 मल्टीब्रांड स्टोर के जरिए अपने उत्पाद बेचती है।

वुडलैंड के प्रबंध निदेशक हरकीरत सिंह ने पीटीआई भाषा से कहा कि हमारी 2018 के आखिर तक 120 तक नए कंपनी परिचालन वाले बिक्री कें खोलने की योजना है। हम मल्टीब्रांड स्टोर में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि विस्तार योजना के तहत कंपनी जापान व दक्षिण कोरिया के बाजार में उतरने की योजना बना रही है। सिंह ने कहा कि हम साल भर में जापान व कोरिया जाना चाहते हैं। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों, सीआईएस देशों, पश्चिम एशिया व अक्रीकी देशों में हम पहले से ही हैं।

कारोबार के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में हमारा कारोबार 1,200 करोड़ रपये रहा। हम भविष्य में 15-20 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।

आप ने एमसीडी चुनाव से पहले शुरू की ‘होर्डिंग वार’

aap initiates hoarding war ahead of MCD election
aap initiates hoarding war ahead of MCD election

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए आप ने राष्ट्रीय राजधानी में कई सारे होर्डिंग लगा कर मतदाताओं से दोनों पार्टियों के बीच सोच समझ कर फैसला करने को कहा है।

आप ने मतदाताओं से यह चुनने को कहा है कि क्या वे उसी तरह का एमसीडी शासन चाहते हैं जिसका प्रतिनिधित्व भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता करते हैं, या फिर स्वच्छ शासन का अरविंद केजरीवाल मॉडल चाहते हैं। होर्डिंग में लिखा है, एमसीडी की बागडोर किसके हाथ केजरीवाल या विजेंद्र गुप्ता।

इस मुद्दे पर आप के दिल्ली प्रभारी आशीष तलवार ने कहा कि दिल्ली के मतदाता जानते हैं कि किस पर भरोसा करना है।

वे अरविंद केजरीवाल पर भरोसा करते हैं जिन्होंने बिजली और पानी पर अपना वादा निभाया तथा वह मकान कर खत्म करने के वादे को पूरा करेंगे, दिल्ली को कूड़ा मुक्त और एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्या वे मतदाता मकान कर से मुक्ति चाहते हैं या वे यही भ्रष्ट मकान कर व्यवस्था चाहते हैं जिसमें मकान कर अदा करने की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार होता है? क्या वे बिजली और पानी की दरों में वृद्धि चाहते हैं?

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘क्या वे एमसीडी की कमान ऐसी पार्टी को देना चाहेंगे जिसने 10 साल में दिल्ली को कूड़ा का पर्याय बना दिया?

इसमें कहा गया है कि आप एमसीडी में भाजपा और कांग्रेस शैली के 20 साल के शासन के बाद यह चुनाव लड़ रही है।

वहीं, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता ने इन घटनाक्रमों पर टिप्पणी करते हुए हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि पार्टी आप होर्डिंग पर बेहतर तस्वीर लगा सकती थी।

धौलपुर उपचुनाव में 80 प्रतिशत मतदान

Dholpur assembly constituency records around 80 percent turnout
Dholpur assembly constituency records around 80 percent turnout

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रविवार शाम छह बजे तक 80 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2013 के विधानसभा चुनाव मतदान का प्रतिशत 81.34 प्रतिशत था।

धौलपुर उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के अलावा 13 अन्य उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्वनी भगत ने बताया कि धौलपुर उपचुनाव के लिए 231 मतदान केनें पर 1500 चुनाव कर्मियों को लगाया गया था। मतदान निर्बाध एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिये सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गये थे।

उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र संख्या 163 पर तकनीकी खामियों की वजह से मतदान को रोकना पड़ा था, इस बारे में हमने भारत के चुनाव आयोग को सूचित कर दिया है और यहां पुनर्मतदान के बारे में निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।

धौलपुर विधानसभा में भाजपा की प्रत्याशी शोभारानी और कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा के अलावा 12 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 13 अन्य लोगों के राजनीतिक भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है।

उपचुनाव के लिए 2100 पुलिस, होमगार्ड, अद्र्वसैनिक बल तैनात किए गए थे। उपचुनाव में वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया गया है जो राजस्थान में किसी भी चुनाव में पहली बार किया गया है। धौलपुर में करीब 1.91 लाख मतदाता है।