
‘पप्पी’ का कंफ्यूशन

भाई गलती तो हम से ही हुई
वो ‘पप्पी’ मांगती रही
और
हम कुत्ते का बच्चा ढूंढते रहे
ये भी पढ़े
बीवी का नंबर लगा गलत और फिर…

आज सुबह ही बीवी का फोन आया.
रो रही थी …
मुझको सॉरी कहा …
उसी रोते हुये स्वर में वह यह भी बोली …
तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी … सब कुछ सुनूंगी …
जो कहोगे करुँगी
ये सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया …
.
.
.
.
पता नहीं किसकी बीबी थी …
राँग नबंर था, लेकिन अच्छा लगा …..!!!
ये भी पढ़े
ऐसे बनाएं मैसूर बोंड़ा

चलिए आपको बताते हैं मैसूर बोंड़ा बनाने की विधि…..
सामग्री :-
उड़द दाल – एक कप (बिना छिलके वाली)
चावल का आटा – 4 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
काली मिर्च -एक बड़ी चम्मच पिसी हुई
हींग – 2 चुटकी
करी पत्ते – 6 बारीक कटे
हरी धनिया पत्तियां, बारीक कटी
स्वादानुसार नमक
तेल
विधि :-
सबसे पहले उड़द दाल को साफ करके 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें।
तीन घंटे बाद दाल का सारा पानी निकालकर इसे मिक्सर में 4 बड़े चम्मच पानी और नमक डालकर बारीक पीस लें।
पिसी दाल को बर्तन में निकालकर इसमें चावल का आटा, हरी मिर्च, काली मिर्च, हींग, हरा धनिया और करी पत्ते डालकर अच्छी तरह फेंटकर मिला लें।
अब कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें। इसके बाद चम्मच में थोड़ा घोल लेकर गर्म तेल में टपकाएं और इसे मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें।
तेल में एक साथ 3 से 4 बोंड़ा फ्राई किए जा सकते हैं। इसी तरह सभी बोंडा बनाएं और चटनी या सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
ये भी पढ़े
टूटी फ्रूटी केक बनाने की विधि

संडे को बच्चों को केक खाने का मन हैं तो बाजार में जाने से अच्छा हम आपके लिए झटपट बनने वाला टूटी फ्रूटी केक लेकर आये हैं. जो बच्चो को बेहद पसंद आएगा। जानिए विधि
सामग्री :-
मैदा – 1.5 कप
टूटी फ्रूटी – 5 चम्मच
दालचीनी पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
नमक – 1 चुटकी
पानी – 1/2 कप
घी या मक्खन – 1/2 कप
चीनी – 3/4 कप पीसी हुई
दही – 3 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/2 छोटी चम्मच
विधि :-
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, दालचीनी पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
अब इसमें टूटी फ्रूटी भी मिला दें, एक दूसरे बर्तन में मक्खन को पिघला कर उसमे चीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह फैंट लें।
दही में 1 चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह फैंट कर उसमे बेकिंग सोडा मिला दें। फैंटी हुई दही को मक्खन में मिलाएं और फिर मैदा में डालकर अच्छी तरह मिला दें।
केक के लिए घोल तैयार है, तैयार घोल को बर्तन में डालकर पहले से गरम किए हुए ओवन में 180 डिग्री पर 40 से 45 मिनिट पकाएं।
केक को पकने के बाद 7-8 मिनिट ठंडा होने दें, ठंडा होने के बाद केक को मनपसंद आकार मे काट कर सर्व करें।
ये भी पढ़े