Home Blog Page 3425

मध्यप्रदेश : विशेषज्ञ आयुर्वेद ऑनलाइन परीक्षा-2015 के परिणाम घोषित

mp results for foundation exam 2017
mp results for foundation exam 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने विशेषज्ञ आयुर्वेद ऑनलाइन परीक्षा-2015 के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसे आयोग की वेबसाइट देखा जा सकता है। साक्षात्कार के लिये प्रावधिक अर्ह अभ्यर्थियों के लिये अनुप्रमाणन एवं व्यक्तिगत विवरण फार्म आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आयोग ने लिखित परीक्षा में चयनित आवेदकों से कहा है कि वे अनुप्रमाणन एवं व्यक्तिगत विवरण फार्म डाउनलोड कर विधिवत भरकर दोनों फार्म के साथ जन्म-तिथि, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, विकलांगता प्रमाण-पत्र और परीक्षा के लिए भरे गए आवेदन-पत्र की प्रति, अन्य सभी प्रमाण-पत्र की प्रमाणित छाया-प्रति सहित संलग्न कर 26 अप्रैल तक आयोग कार्यालय में भिजवायें।
विशेषज्ञ आयुर्वेद के 8 रिक्त पद की पूर्ति के लिए इंदौर स्थित परीक्षा केन्द्र पर 19 फरवरी-2017 को लिखित परीक्षा ली गई थी। इनमें 22 आवेदक साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं।

मध्यप्रदेश : राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

mp results for foundation exam 2017
mp results for foundation exam 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परीक्षा-परिणाम घोषित कर दिया है।
इसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। प्रारंभिक परीक्षा में पात्र पाये गये आवेदक मुख्य परीक्षा में बैठने के लिये आवेदन-पत्र एम.पी. ऑनलाइन के जरिये 6 मई तक भर सकते हैं। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2017 की लिखित परीक्षा तिथि अलग से घोषित होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि लिखित परीक्षा के समय प्रवेश-पत्र के साथ आवेदक को अपना मूल फोटो पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। प्रवेश-पत्र के साथ मूल पहचान-पत्र न लाने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा के कुल 174 पद के लिये परीक्षा रविवार 12 फरवरी-2017 को दो सत्र में 51 जिला मुख्यालय पर ली गयी थी। प्रारंभिक परीक्षा में 2905 आवेदक मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिये चयनित हुए हैं।

Rajasthan University की परीक्षा में भारी लापरवाही

rajasthan-university-2017
rajasthan-university-2017

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी की एमए प्रीवीअस की परीक्षा में गुरुवार को परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनिवर्सिटी के एक सेंटर माहेश्वरी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स, प्रताप नगर पर निर्धारित समय से पौन घंटे देरी शुरू हुई। जहां पर यूनिवर्सिटी ने पेपर भी सुबह 7 बजकर 20 मिनिट पर भेजा गया।

यहां पर कॉलेज प्रशासन को परीक्षा के बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी और उन्होंने परीक्षा के लिए कोई तैयारी भी नहीं कर रखी थी। यहां पर उन्होंने परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की कोई रोलनंबर की सूची भी नहीं लगा रखी थी।

कॉलेज प्रशासन जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास इसकी कोई सूचना ही नहीं है कि आज हमारे यहां पर एमए प्री की परीक्षा को आयोजन होना है। हमारे पास इसका कोई प्रश्न पत्र भी उपलब्ध नहीं है।

heavy-negligence-in-rajasthan-university-examination
heavy-negligence-in-rajasthan-university-examination

उसके कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन किया जाएगा लेकिन कुछ समय लगेगा क्योंकि अब यूनिवर्सिटी से पेपर आ रहा है। और यूनिवर्सिटी से सेंटर पर पेपर करीब 7:20 बजे पहुंचा। उसके बाद कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों को बिठने की व्यवस्था शुरू की। और जब कॉलेज द्वारा जो रोलनंबर सूची लगाई गई उस पर भी 1 अप्रैल 2017 की दिनांक अंकित थी।

इसके बाद उन्होंने परीक्षार्थियों को 7:30 बजे कॉलेज के अंदर प्रवेश दिया गया उसके बाद भी काफी देर बाद उन्हें बिठाया गया। परीक्षार्थियों के अनुसार, उनको पेपर का वितरण 7:45 मिनिट पर किया गया। जो कि यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित समय से पौन घंटे देरी से था।

 

देखिए क्रिकेट के 10 मजेदार funny moments

1cricket-funny-momente

    cricket-funny-momente

2

3

during the ICC World Twenty20 India 2016 match between Bangladesh and Ireland at the HPCA Stadium on March 11, 2016 in Dharamsala, India.

4


5

6

7

8

9

10

आगरा में भ्रूण लिंग जांच करते महिला चिकित्सक सहित चार अरेस्ट

woman Doctor arrested for conducting illegal sex determination tests  in Agra
woman Doctor arrested for conducting illegal sex determination tests in Agra

जयपुर। राजस्थान राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने उत्तरप्रदेश के आगरा में अवैध भ्रूण जांच मामले में एक महिला चिकित्सक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।