Home Blog Page 3539

बर्दवान : मारुति वैन और ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 3 घायल

6 killed, 3 injured as Maruti van-truck collision in Burdwan
6 killed, 3 injured as Maruti van-truck collision in Burdwan

बर्दवान। बर्दवान जिले के कांकसा थना इलाके में मारुति वैन और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने भिडंत में छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। यह हादसा रविवार तड़के कांकसा थाने के धोबारू इलाके में हुई।

जाट आंदोलन : अब मात्र नौ जिलों में चलेगा सांकेतिक धरना

Jat quota agitation in haryana enters 57th day
Jat quota agitation in haryana enters 57th day

चंडीगढ़। हरियाणा में जाट आरक्षण सहित छह मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब मात्र नौ जिलों में सांकेतिक रूप से चलेगी। झज्जर, कैथल, जींद, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, पानीपत, हिसार व सोनीपत में ही सांकेतिक धरना चलेगा। यही नहीं सभी जिलों में आंदोलन की कमेटियों को भी भंग कर दिया गया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने किया 12 मछुआरों की अरेस्ट

Sri Lankan navy arrests 12 tamil nadu fishermen, seized two trawler boats
Sri Lankan navy arrests 12 tamil nadu fishermen, seized two trawler boats

पुडुकोट्टई। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़ने के क्रम में एक और घटना का इजाफा हुआ है। इस बार श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा एक नांव भी जब्त कर ली।

गुजरात के पाटन में साम्प्रदायिक हिंसा, एक की मौत 6 घायल

gujarat : one killed and 6 injured in communal clash in patan district
gujarat : one killed and 6 injured in communal clash in patan district

पाटन। गुजरात के पाटन जिले स्थित वडवाली गांव में दो गुटों के बीच हुई साम्प्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। उग्र भीड़ ने मकानों और वाहनों में आग लगा दी। वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में कई गोलियां चलानी पड़ी।

कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन, जाने अपने राशिफल से, 26 MARCH 2017

Sunday rashifal in hindi 19 march 2017
Sunday rashifal in hindi 19 march 2017

रविवार, 26 मार्च 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938 सूर्योदय 05.56, सूर्यास्त 06.04, वसंत-ऋतु, रवि-उत्तरायण शतभिषा नक्षत्र दिन के 02.39 तक, तदुपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शुक्र उदय पूर्व, शिव चतुर्दशी चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी।

मेष राशि :- आज के दिन आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। इसके बावजूद नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। छोटा या नजदीक का प्रयास होगा, लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा।RASHI SABGURU.COM

वृष राशि :-आज आप दुविधा में रहेंगे। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। अनिर्णायक परिस्थिति में नया काम शुरू करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।VRASHAB SABGURU.COM

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग खड़ा होगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें तथा उसे दूर करने के प्रयास करें। हर स्थिति में मन को साथ में रखना होगा।mithun sabguru.com

कर्क राशि :- आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।RASHI SABGURU.COM

सिंह राशि :- आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।horoscope sabguru.com

कन्या राशि :- वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं।kanya rashi sabguru.com

तुला राशि :- आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। नया कार्य शुरू करने से बचें। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।tula rashi sabguru.com

वृश्चिक राशि :- वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे।vrikshika rashi sabguru.com

धनु राशि :- आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी।dhanu rashi sabguru.com

मकर राशि :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।makar rashi sabguru.com

कुंभ राशि :- आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।kumbh rashi sabguru.com

मीन राशि :- आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।meen rashi sabguru.com

यह भी पढ़े:-