
सबगुरु न्यूज-सिरोही। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की और से किये गए वायदों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरने शुरू कर दिया है। सिरोही जिले कांग्रेस अध्यक्ष गंगा बेन गरासिया के आह्वान और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के आतिथ्य में गुरुवार को भाजपा नेताओं द्वारा नर्मदा लेन के वायदे और सिरोही -बागरा रेल लाइन के सर्वे के लिए वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान बजटीय प्रावधान करने के लिए सरजावाव दरवाजे से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। सिरोही के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों महिला पुरुषों ने इस पर हस्ताक्षर किये।