
देश भर में रंगों के पर्व होली की धूम, पीएम-राष्ट्रपति ने दिए शुभकामना संदेश

Good News : अब जितना चाहें उतना निकालें बैंक खातों से कैश

नई दिल्ली। आज से आप बैंक खाते से जितना चाहें, उतने रुपए निकाल सकते हैं। होली पर भारतीय रिजर्व बैंक ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है।
नाईजीरिया में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो महिला आत्मघाती हमलावर ढेर

जोहानसबर्ग। अफ्रीकी देश नाईजीरिया के मैदूगुरी शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो संदिग्ध महिला आत्मघाती हमलावर मारे गए हैं।
इथोपिया में कचरे का पहाड़ ढहा, 48 लोगों की मौत

जोहानसबर्ग। अफ्रीकी देश इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा के बाहरी इलाके में कचरे के एक पहाड़ की चपेट में आकर कम से कम 48 लोग मारे गए हैं।
सोमवार का राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

सोमवार, 13 मार्च – 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।
युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938 सूर्योदय 06.05, सूर्यास्त 05.55, वसंत-ऋतु, रवि-उत्तरायण उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 05.34 तक, तदुपरांत हस्त नक्षत्र धुलेंडी, होली उत्सव, वसंतोत्सव, कुसुम प्राष्णम, द्रिागमन, वाटिका रोपण, व्यापार मुहूर्त चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिप्रदा।
मेष राशि :-
नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।
वृष राशि :-
व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है।
मिथुन राशि :-
कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे।इस सप्ताह आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।
कर्क राशि : –
भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।
सिंह राशि : –
आॅफिस वाले लोग अपनी उपयोगतिा बनाएं रखें अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलायें मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है।
कन्या राशि :-
आपके रूके हुए कार्यो को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लाएगा। कलान्तर में किये गये कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चाॅद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अतः आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।
तुला राशि :-
अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलायें जरूरी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी।
वृश्चिक राशि :-
नयें लोगों को रोजी व रोजगार के नयें अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी।
धनु राशि :-
हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आयेंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।
मकर राशि :-
सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलायें सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ राशि :-
अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। पाइल्स रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है।
मीन राशि :-
कुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फॅलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है।