
डोनाल्ड ट्रंप का नया वीजा आदेश जारी,6 मुस्लिम देशों पर बैन

चेतन चीता की स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी चेतन चीता की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।
पीरियड्स के दर्द से ऐसे पाए निजात

महिलाओं के हर महीने की पीरियड्स की परेशानी से गुजरना पड़ता हैं. इस समय कई लोग महिलाओं से अछूता व्यवहार भी करने लगते हैं. लेकिन यह समस्या से कोई रोक नहीं पता. इन दिनों महिलाओं को बहुत दर्द के साथ भी गुजरना पड़ता हैं. अगर आपका भी दर्द इस समय बढ़ जाता हैं तो हम आपको कुछ बाते बता रहे हैं जिससे आपको राहत मिलेगी।
कुछ लोगों का सोचना हैं कि इन दिनों में एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। अगर परेशानी ज्यादा हो तब एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए लेकिन अगर परेशानी कम हो तो एक्सरसाइज करने से मसल्स रिलैक्स होती है।
कहा जाता है कि पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए लेकिन यह सेहत के लिए अच्छा होता है। गुनगुने पानी से नहाने से दर्द कम होता है और आराम मिलता है।
अगर किसी लडक़ी का पीरियड मिस हो गया तो इसका मतलब वह प्रैंग्नेंट है लेकिन इसका पीछे कारण कुछ और भी हो सकता है। कई बार तनाव और खराब डाइट की वजह से भी पीरियड मिस हो जाते है।
पहले समय से आपने ऐसे कहते सुना होगा कि इन दिनों में अचार को छूने से वह खराब हो जाता है लेकिन यह एक वहम है। किसी चीज को छूने से वह खराब नहीं होती।
कई लोगों का मानना हैं कि इन दिनों में लड़कियां अशुद्ध हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें किचन या मंदिर में नहीं जाना चाहिए लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। दरअसल, इस प्रक्रिया में शरीर में से अनफर्टिलाइज्ड एग बाहर निकलते है।
पनामा पेपर लीक : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया 4 हफ्ते में रिपोर्ट जमा करने के निर्देश

नई दिल्ली। पनामा पेपर्स लीक मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग करनेवाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वो मल्टी एजेंसी ग्रुप की रिपोर्ट 4 हफ्ते में पेश करे।
होली पर गुंझिया बना रहे हैं तो ध्यान दे इन बातो पर

हिन्दू धर्म में हमेशा होली, गणगोर के त्यौहार पर गुंझिया बनाये जाते हैं. कई लोग गुंझिया को घर पर बनाते हैं और कई बाजार से खरीदते हैं. अगर आप बाजार से खरीदते हैं तो गुंझिया को खा कर देखे क्योंकि फेस्टिवल के समय बाजार में मिठाईओं में बहुत मिलावट आती हैं.
ऐसा इसलिए क्योंकि त्यौहारों पर हर कोई इनमें मिलावट के साथ इनको सिर्फ बेचने के माध्यम से बनाते हैं। उनमें मिलावट को पूरा इस्तेमाल किया जाता हैं। कुछ मिठाई की दुकानेें ही ऐसी होती हैं जो शुद्ध घी में गुंझिया बनाती हैं। बल्कि ज्यादातर तो सिर्फ नकली घी में गुंझिया बनाते हैं। इससे उन्हें तो कोई नुकसान नहीं हेाता लेकिन हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ जरूर होता हैं। हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जानना आपको बहुत जरूरी है।
सबसे पहले तो आप दुकान की स्वच्छता के मानक का पूरा ध्यान रखें जो मानक पर खरा उतरता हैं। दुकानदार या दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी साफ कपड़े पहने होने चाहिए और गुंझिया देते समय वे दस्ताने जरूर पहने होने चाहिए। अगर आपको गुझिया घर पर बनाना है तो स्टार्च की मौजूदगी की जांच के लिए खोया की परख जरूर कर लें। त्यैाहार के दिनों में खोए की भारी मांग के मद्देनजर कई विक्रेता पहले से ही खोया बनाकर रख लेते हैं, हम आपको बतां दें कि जबकि खोया एक निश्चित अवधि तक ही सुरक्षित रह सकता है |
अगर इसे सही तापमान में उचित प्रकार से नहीं रखा गया है तो इसमें हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं, इसलिए खोए से अगर खराब, बासी महक आ रही है तो बिल्कुल भी नां खरीदें। खोये को अंगूठे और उगंलियों के बीच मसलकर भी इसकी शुद्धता को परखा जा सकता है, अगर यह शुद्ध होगा तो मसलने से इसमें से तेल निकलेगा। क्येांकि हम इसे रोज तो खाते नही हैं लेकिन अगर त्यौहारों पर खा रहें हैं तो कम से कम साफ सफाई का पूरा ध्यान रखकर ही इसका उपयोग करें।