Home Blog Page 3982

भाजपा नेताओं के दबाव में आईएएस के ट्रांसफर का मामला गर्माया, सचिन पायलट ने की निंदा

congress chief Sachin Pilot accused bjp of misleading people over the jnu issue and foisting its ideology on educational institutions:

सबगुरु न्यूज-जयपुर/सिरोही। सांसद देवजी पटेल के भाई और माउण्ट आबू की नगर पालिका उपाध्यक्ष के मकानों में माॅनीटरिंग कमेटी की अनुमति के विपरीत हुए निर्माणों को तोडने वाले आईएएस अधिकारी के स्थानांतरण करने की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने निंदा की है।

हिंदी फिल्म गुटरूं गुटरगूं के निर्देशक प्रतीक शर्मा के दिल की बात

Hindi film Gutrun Gutargun director pratik Sharma
Hindi film Gutrun Gutargun director pratik Sharma

जयपुर। हिंदी सिनेमा के उभरते हुए लेखक और निर्देशक प्रतीक शर्मा इन दिनों अपनी पहली हिंदी फिल्म गुटरूं गुटरगूं लेकर अपने शहर जयपुर आए। अपने बेबाक अंदाज के लिए उन्होंने जो पहचान हासिल की है वह अपने आप में मिसाल है।

क्या हमारी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियां बिना दांत की शार्क हैं

arihant

भारत ने हाल ही में अपनी नवनिर्मित पनडुब्बी आई.एन.एस. खांदेरी का जलावतरण किया है। यह कलवरी श्रेणी की दूसरी पण्डुब्बी है, इस श्रेणी की पहली पनडुब्बी आई.एन.एस. कलवरी है जिसका 6 अप्रेल, 2015 को जलावतरण किया गया था। कलवरी का अर्थ है शार्क।

ये हैं तीखी हरी मिर्च के 6 शानदार फायदे

0
benefits of green chilly
benefits of green chilly

हरी मिर्च का इस्तेमाल हम लोग अाम करते है लेकिन क्या अापको पता है, रोजाना तीखी हरी मिर्च का सेवन ना केवल सेहत के लिए बल्कि अापकी त्वचा की सुंदरता के लिए भी फायदेमंद होता है। जी हां, इसके सेवन से कई तरह की ब्यूटी प्रॉबल्म से छुटकारा मिलता है।

1. मिर्च के सेवन से खून साफ होता है और साथ ही साथ नसों में इसका फ्लो भी तेजी से होता है। रोजाना मिर्ची के सेवन से चेहरे पर पिंपल्‍स दूर किया जा सकता हैं। हरी मिर्ची में विटामिन सी और ई पाया जाता है जिसकी वजह से छोटी-छोटी फुन्सियाँ बैठ जाती है। फुन्सि उठने पर हरी मिर्च का लेप लगा सकते है इससे फुन्सियाँ दूर हो जाती है।

2. अगर आप खाज-खुजली से परेशान है तो हरी मिर्च को तेल के साथ मिला कर मालिश करे इससे बहुत आराम मिलता है। गर्मी के दिनों में मिर्च खाना चाहिए इससे लू नहीं लगता है।

3. हरी मिर्च या फिर शिमला मिर्च में काफी मात्रा मे विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता हैं। एंटीऑक्‍सीडेंट हमारी त्‍वचा और सेहत के लिये बहुत लाभकारी हैं।

4. रोजाना मिर्ची के सेवन से चेहरे पर जल्‍दी झुर्रियां भी नहीं पड़ेंगी, क्योंकि हरी मिर्च में विटामिन ई होता है। हरी मिर्च त्‍वचा को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाता हैं। हरी मिर्च के रोजाना सेवन से त्‍वचा अपने आप ही अच्‍छी हो जाती हैं।

5. हरी मिर्च के सेवन से संक्रमण को दूर किया जा सकता है क्योंकि इसमे एंटी बैक्‍टीरियल गुण पाया जाता हैं। स्‍किन रोग से बचना चाहते है तो हरी मिर्च को जरूर खाये। महिलाओं में अक्‍सर आयरन की कमी देखी गई है लेकिन हरी मिर्च के सेवन से ये समस्या दूर हो जाएगी।

6. हरी मिर्च खाने से वजन कम होता है और कैलोरीज भी कम होती है। हरी मिर्च शरीर में अतिरिक्त फैट को बर्न करता है। अगर अप मोटापे से परेशान है तो हरी मिर्च का सेवन रोजाना करे इससे कोलैस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और वजन भी कम होता है। हरी मिर्च में मौजूद जो विटामिन पाया जाता है उससे ओस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जाता है।

वैलेंटाइन डे- हॉट एंड स्मार्ट दिखे इस वैलेंटाइन

0
valentine day special
valentine day special

वेलेंटाइन वीक कल से शुरू होने जा रहा हैं वही हर कोई इसके लिए उत्साहित रहता हैं. चाहे वो युवा वर्ग हो, बच्चो का वर्ग हो या फिर बुजुर्गो का वर्ग हो. हर कोई इसके सेलिब्रेशन में दस दिनों पहले से लग जाता हैं. फरवरी का महीना इसलिए खास माना जाता हैं क्योंकि इस महीने में सब अपने प्यार का इजहार करते हैं. चाहे वो भाई बहन का प्यार हो, दो प्रेमियों का प्यार हो या फिर रिश्तेदारो का प्यार हो. हर कोई उत्साहित रहता हैं. लेकिन आप अब तक डिसाईड नहीं कर पाए हैं की इस वैलेंटाइन क्या कैसे ख़ास दिखा जाए तो हम आपको बताते हैं कैसे दिखे खास.

मासूम व क्यूट चेहरे वाली लड़कियां अधिकांश लडक़ों को भाती हैं। क्यूट चिक लुक के लिए क्रीम फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, जो चेहरे पर आसानी से एकसाथ मिल जाए। चेहरे पर मेट लुक आपको आकर्षण का केंद्र बनाएगा।

गालों को हल्का गुलाबी रंगत देने के लिए हल्के हाथों से ब्लश लगाएं। आंखों को क्लासिक लुक देने के लिए ब्लैक आईलाइनर लगाएं। मस्कारा लगाना नहीं भूलें। गहरे गुलाबी रंग का लिपस्टिक लगाएं। इससे आपको कम्पलीट वेलेंटाइन लुक मिलेगा।

अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं तो क्रीमी, अच्छी तरह से चेहरे पर एकसार मिल जाने वाले फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन अगर वाटरप्रपूफ हो तो और अच्छा है, जिससे शाम तक आपका मेकअप बरकरार रहेगा। साथ ही वाटरप्रूफ मस्कारा, आईलाइनर लगाएं। बेहद हल्की गुलाबी रंगत का लिपस्टिक या होठों को सिर्फ चमकदार लुक देने के लिए लिप ग्लॉस लगाएं।

फ्लर्टी फन लुक वेलेंटाइन डे आपका और आपके डेट का दिन मजेदार बना सकता है। आंखों का खास मेकअप करें और मस्कारा सही से ऊपरी पलकों के ऊपर और नीचे दोनों तरफ से उभार देते हुए लगाएं।

काले रंग का आईलाइनर लगाएं। आंखों के कोनों पर लाइनर से विंग निकालें। इससे चेहरे को बेहद आकर्षक लुक मिलता है। क्रीम फाउंडेशन को चेहरे पर एक सार लगाकर सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगाएं। यकीन मानिए आपके पार्टनर की नजर आप पर से नहीं हटेगी।

इस वेलेंटाइन खुद को परफेक्ट लुक देकर दिलकश नजर आएं और आत्मविश्वास से भरपूर दिखें।