Home Blog Page 3988

इमोशन्स से भरपूर हैं फिल्म ‘ट्यूबलाइट’- कबीर खान

director kabir khan talks about shahrukh khan and salman khan
director kabir khan talks about shahrukh khan and salman khan

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी में शुमार सलमान खान और शारुख खान एक बार फिर लंबे समय बाद परदे पर नज़र आने वाले हैं. जी हाँ निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ में यह जोड़ी 15 सालों बाद आपको इमोशनल करती नज़र आएँगी. आपको बता दे फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं तो वही शाहरुख़ खान केमियो के क़िरदार में नज़र आएंगे.

कबीर ने बताया की ‘‘यह रोचक और रोमांचक है. यह कैमियो :संक्षिप्त किरदार: था जिसके लिए सुपरस्टार की जरूरत थी. मैं शाहरूख के पास गया और मैंने उनसे कहा कि उनके लिए कैमियो की भूमिका है. उन्होंने शालीनतापूर्वक हां कर दिया और यह भूमिका की. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जादूगर या कुछ अन्य है..ये सारी चीजें अटकल के स्तरों पर ही रहने दीजिए. मैं इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता. ’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी अगली फिल्म में रितिक रोशन मुख्य किरदार करेंगे, उन्होंने कहा कि कुछ तय नहीं हुआ है.

ये क्या कर दिया कैटरीना कैफ ने निर्देशक अनुराग बसु के साथ देखिए

katrina kaif cut the hair of director anurag basu
katrina kaif cut the hair of director anurag basu

मुंबई. बॉलीवुड की अदाकारा कैटरीना कैफ बहुत जल्दी रणबीर कपूर के साथ फिल्म जग्गा जासूस में नज़र आने वाली हैं. दोनों चुलबुली अदाओ से सभी का मनोरंजन करने वाले है. अनुराग बसु निर्देशित फिल्म जग्गा जासूस 7 अप्रैल 2017से सिनेमाघरो में नज़र आने वाली हैं. लेकिन फिल्म रिलीज़ होने से पहले कैटरीना ने अपने डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ ऐसा किया जिसे आप देख कर चौक जायेंगे. घबराईये मत दरअसल कैटरीना हमेशा से अपने काम के साथ साथ अपने साथियों के साथ प्रैंक करती रहती हैं. इस बार कैटरीना ने अनुराग के बाल ही काट डाले.

फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंस से एक छोटा सा वीडियो क्लिप साँझा किया है. जिसमे उन्होंने यह भी लिखा हैं की कैटरीना, अब बस एक ही चीज इस हेयरकट को बचा सकती है, एक कवर।

फिल्म में रनबीर सिहं और कैटरीना कैफ की जोड़ी लीड रोल में हैं। साथ ही फिल्म में गोविंदा, सायानी गुप्ता औऱ अदा शर्मा के भी नजर आने की खबरें हैं। फिल्म की कहानी एक युवा डिटेक्टटिव के बारे में हैं जो अपने गुमशुदा पिता की तलाश में निकलता है। इससे पहले दोनों राजनीति और अजब प्रेम की गजब ​कहानी ​फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप के बाद यह दोनों शायद मिलकर फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगे। बता दें कैटरीना कैफ पिछले साल बार-बार देखो में दिखाई दी थी। ​इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार काम किया था। कैटरीना की यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

श्रद्धा कपूर बनी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद की बहन देखिये श्रद्धा का ग्रे शेड लुक

shardhaa kapoor look dangrous in her new film haseena
shardhaa kapoor look dangrous in her new film haseena

मुंबई. बॉलीवुड में अपनी रोमांटिक फिल्मे देने वाली श्रद्धा कपूर अब अलग अंदाज़ में परदे पर नज़र आने वाली हैं. जी हाँ श्रद्धा की नयी फिल्म ‘हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई’ का पहला लुक और पोस्टर रिवील हो चूका हैं और श्रद्धा का इसमें खतरनाक लुक भी देखने को मिल रहा हैं. श्रद्धा का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल किया गया हैं और बहुत चर्चा में भी हैं. श्रद्धा इस बार अपने ग्रे शेड में नजर आएंगी.

आपको बता दें कि यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर बनी फिल्म है.इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है और मुख्य भूमिका में श्रद्धा हैं. फिल्म में दाउद की बहन की जवानी से लेकर उसके 40 साल की हो जाने तक की कहानी सिलसिलेवार ढंग से दिखाई गई है. यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी.

फिल्म में हसीना के भाई यानी दाऊद का किरदार उनके सगे भाई सिद्धार्थ कपूर निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अंकुर भाटिया और शरमन जोशी भी दिखाई देंगे.

स्मार्ट सिटी अजमेर की आधी आबादी को मिला ये स्पेशल तोहफा

only for ladies petrol pump in ajmer
only for ladies petrol pump in ajmer

अजमेर। स्मार्ट सिटी अजमेर में आधी आबादी के लिए जयपुर रोड स्थित स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप पर सोमवार को दो अनूठी पहल की गई।

LAKME FASHHION WEEK 2017- बेबो माँ बनने के बाद पहली बार लैक्मे फैशन वीक में किया रैंप वॉक

lakme fashion week 2017
lakme fashion week 2017

मुंबई। 45 दिनों पहले बेटे को जन्म देने वाली बॉलीवुड की अदाकारा बेबो यानी की करीना कपूर खान ने लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपने जलवे बिखेरे। बेबो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी। आपको बता दे की करीना ने फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे के लिए रैंप पर वॉक किया। इस दौरान क्रीम रंग का गाउन पहना और उसपर लाइट ब्राउन रंग की लॉन्ग जैकेट पहनी।

करीना की यह तस्वीरे इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई. वही करीना ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा की ‘मैं अपने बेटे को जन्म देने के सिर्फ 45 दिनों के बाद रैंप पर चल रही हूं. मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना कोई बडी बात है. जब मुझे इसके लिए संपर्क किया गया था तब मैं खुश हुई थी.’ करीना रैंप वॉक के दौरान काफी उत्‍साहित दिखीं.

करीना ने लैक्मे फैशन वीक 2016 के ग्रैंड फिनाले में बेबी बंप के साथ रैंप वॉक किया था, जो कि काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने पिछले साल सब्यसाची के कलेक्शन की ड्रेस पहनकर रैंप पर वॉक किया था। पिछले साल ही प्रेग्नेंसी के दैरान उन्होंने सब्यसाची के लिए पहली बार रैंप वॉक किया था। बता दें कि करीना ने 20 दिसंबर 2016 को बेटे तैमूर को जन्म दिया था।