
राजस्थान : 162 आरपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

बच्चे हुए संरक्षित अब मां निश्चिंतता से रख सकेंगी शहर सुरक्षित

सबगुरु न्यूज-सिरोही। महिला पुलिस कर्मियों को बच्चों का उनकी ड्यूटी के समय में संरक्षण की जिम्मेदारी पुलिस विभाग ने ले ली है। इसके लिए पुलिस लाइन में शिशु पालन गृह खोला गया हैं जहां पर मांओं के ड्यूटी पर जाने पर वहां की मेटर्न इन बच्चों को खयाल रखेंगी। जोधपुर संभाग में सिरोही जिला ऐसा पहला जिला होगा जहां पर पुलिस विभाग में इस तरह की शिशु पालन गृह की व्यवस्था है।
जयपुर में नौवें इंडिया स्टोन मार्ट का भव्य आगाज

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सीतापुरा स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेशन सेंटर (जेईसीसी) में गुरुवार से चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्टोन प्रदर्शनी इंडिया स्टोन मार्ट के नौवें संस्करण का भव्य आगाज हुआ। उद्योग मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने स्टोन मार्ट का उद्घाटन किया।
विधि विधान से स्थापित की जीरावला पार्श्वनाथ की प्रतिमा

सिरोही/जीरावला। जैन तीर्थ जीरावला मे नवनिर्मित विशाल पंचशिखरी जिनालय में 2800 वर्ष पुरानी जीरावला पाश्र्वनाथ की प्रतिमा को मूलनायक के रूप मे विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। के पी संघवी परिवार के प्रमुख संघवी बाबु काका व किशोर भाई ने अपने परिवार के सदस्यांे के साथ गुरुवार सवेरे शुभ मुहूर्त 10.25 मिनट पर विराजित किया।
शिखर धवन की तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली ने सेना को हराया
