
सिरोही। जैन धर्म के अति प्राचीन जीरावला तीर्थ में भगवान जीरावल पार्श्वनाथ की अति विशाल प्रतिमा का आज धूमधाम से स्थापना होगी। प्रतिमा को विराजमान करने का लाभ के पी संघवी परिवार लेगा। इसके लिए जीरावल तीर्थ नव निर्माण एवं प्रतिष्ठा समारोह समिति के अध्यक्ष संघवी बाबु काका ऐयर ऐम्बुलेन्स से बुधवार की शाम उदयपुर हवाई अडृडे पर उतरे और वहा से रात्रि में पावापुरी तीर्थ मे पहुंचे। वे गुरुवार को जीरावला तीर्थ में प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।