Home Blog Page 4054

पद्मावती की शूटिंग के लिए बॉलीवुड के लोग बिहार जरूर आएं : तेजस्वी

tejashwi yadav invits sanjay leela bhansali to shoot Padmavati in bihar
tejashwi yadav invits sanjay leela bhansali to shoot Padmavati in bihar

पटना। बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पद्मावती फिल्म से जुड़े विवाद को लेकर बॉलीवुड के निर्देशक लीला भंसाली पर हुए हमले की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि हिंदुस्तानियों को आपस में लड़ाना इनके डीएनए में है।

दिल्ली सरकार वापस ले सकती है बस किराया घटाने का प्रस्ताव!

delhi government likely to drop its bus fare cut proposal
delhi government likely to drop its bus fare cut proposal

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार एक महीने के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों का किराया 75 फीसदी घटाने का अपना प्रस्ताव वापस ले सकती है।

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बने अमूल्य पटनायक

0
amulya patnaik appointed new delhi police commissnior
amulya patnaik appointed new delhi police commissnior

नई दिल्ली। 1985 बैच के आईपीएस अफसर अमूल्य पटनायक अब दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। वह आलोक वर्मा की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले दिनों सीबीआई प्रमुख बनाने का एलान हुआ है।

कैसा रहेगा आपके लिए जनवरी माह का आखरी दिन, जाने राशिफल से: 31 जनवरी , मंगलवार

Saturday horoscope 7 january 2017, Saturday rashifal 7 january 2017
Saturday horoscope 7 january 2017, Saturday rashifal 7 january 2017

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938 सूर्योदय 06.31, सूर्यास्त 05.29, शिशिर-ऋतु, रवि-उत्तरायण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि को 10.30 तक भद्रा दिन के 3.46 से, वैनायकी चतुर्थी, तिलकुंद गणेश माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी।

मंगलवार, 31 जनवरी 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- इस राशि के जातक आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजों के साथ मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण के साथ वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।

वृष राशि :-आज आपको किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन करने से बचना चाहिए। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं रहेंगे। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। किसी का हित करने में स्वयं परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की संभावना है।

मिथुन राशि :-आज आपको सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों या स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है।

कर्क राशि :-आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। व्यर्थ धन खर्च और कार्यभार आपके मन को व्यवस्थित रखेंगे।

सिंह राशि :- आज के दिन विदेश में रहने वाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा।

कन्या राशि :- किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध की भावनाओं को नियंत्रण में रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऑपरेशन कराने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव होगा। कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। ईश्वर की प्रार्थना तथा जाप करने से राहत महसूस होगी।

तुला राशि :- आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे। मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र भागीदारी में लाभ मिलेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण होगा। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि :- आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।

धनु राशि :- आज आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे। अपच, पेट दर्द जैसी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएगा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। प्रणय प्रकरण में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। कामुकता अधिक रहेगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखेंगे।

मकर राशि :- आज आप अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में आपको चिंता रहेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। छाती के दर्द से परेशानी होगी। जमीन सम्बंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की आवश्यकता हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन आप परिवार के साथ खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। दुश्मनों और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मीन राशि :- आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आपके किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार से अस्वस्थ रहेंगे।

कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन जाने राशिफल से: 31 जनवरी 2017, मंगलवार

HOROSCOPE SABGURU.COM
HOROSCOPE SABGURU.COM

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2073, राष्ट्रीय शक संवत-1938 सूर्योदय 06.31, सूर्यास्त 05.29, शिशिर-ऋतु, रवि-उत्तरायण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि को 10.30 तक भद्रा दिन के 3.46 से, वैनायकी चतुर्थी, तिलकुंद गणेश माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी।