Home Blog Page 4068

एक से ज्यादा पैन रखने वालों पर IT की नजर

Those with more than one pan on the eyes of the IT department
Those with more than one pan on the eyes of the IT department

नई दिल्ली। आयकर विभाग की एक जैसे पते, मोबाइल नवंबर तथा ई-मेल जैसी सूचनाओं को जुटाकर एक से ज्यादा पैन रखने वालों पर नजर है। आयकर विभाग इस तरह के पैन का पता लगाने के लिए आंकड़ा विश्लेषक कंपनियों का उपयोग करेगा। इस कदम का मकसद कर मामले में खामियों को दूर करना और कर चोरी को पकडऩा है।

विभाग निजी कंपनियों की मदद से पैनधारकों के बीच संबंधों का पता लगाने के लिए नोटबंदी के बाद उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए निजी कंपनियों से मदद लेगा। एक अधिकारी ने बताया कि विभाग की मैनेज्ड सर्विस प्रोवाइडर (MSP) की सेवा लेने की योजना है। एमएसपी विश्लेषण संबंधी समाधान उपलब्ध कराएगी जो विभिन्न जानकारियों और आंकड़ों का मिलान करेगी और उसके बीच संबंधों की पहचान करेगी। साथ ही पैन और पैन से इतर आंकड़े को एक जगह करेगी।

विश्लेषण समाधान से विभाग को बैंकों, डाकघरों और अन्य स्रोत से प्राप्त आंकड़ों को सूचनाओं को जोडऩे और फर्जी ब्योरे की पहचान में मदद मिलेगी। अधिकारी ने कहा कि यह आंकड़ों में गड़बडी के बारे में भी पता लगाएगा और उसके बारे में जानकारी देगा।

नोटबंदी के बाद के आंकड़े को जोडऩे और उनके कर रिटर्न, TDS, कर भुगतान जैसे आयकर से जुड़े आंकड़ों के मिलान का उपयोग करदाता के व्यापक प्रोफाइल तैयार करने में किया जाएगा।

पंजाब चुनाव : चुुनाव आयोग द्वारा एग्जिट पोल पर पाबंदी

Punjab polls 2017 : Election Commission bans exit polls between february 4 and march 8
Punjab polls 2017 : Election Commission bans exit polls between february 4 and march 8

चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने 4 फरवरी से 8 मार्च तक पंजाब सहित विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में एग्जिट पोल पर पाबंदी लगाई है। यह पाबंदी अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के दौरान भी लागू रहेगी।

2 फरवरी को मुख्यमंत्री राजे का सिरोही में संभावित दौरा

Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje
Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2 फरवरी को सिरोही जिले में आ सकती हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसके लिए तैयारी करने की सूचना मिलने पर रविवार को प्रशासनिक मशीनरी एकाएक हरकत में आ गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को जीरावला में जाकर व्यवस्थाओं का फिर जायजा लिया।

चुनाव आयोग ने दिए केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर के आदेश

EC orders FIR against arvind kejriwal for goa bribe remarks
EC orders FIR against arvind kejriwal for goa bribe remarks

नई दिल्ली। केजरीवाल के रिश्वत वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग ने गोवा मुख्य चुनाव अधिकारी को अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

मुम्बई एयरपोर्ट पर फिर दिखा ड्रोन

Mumbai : drone spotted near International airport
Mumbai : drone spotted near International airport

मुम्बई। गो-एअर क्राफ्ट के एक पायलट ने मुम्बई एअरपोर्ट पर शनिवार को ड्रोन को उड़ते देखा था। जिससे एअरपोर्ट की सुरक्षा के बारे में तरह तरह की चर्चा होने लगी है।