
लव ट्राई एंगल के चलते हुई थी शहला मसूद की हत्या

भाजपा ने ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ 2017 किया जारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने घोषणा पत्र को ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम दिया है। घोषणा पत्र नौ भागों में बांटा गया है। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया।
टैरिजा मे से मिले ट्रम्प, ब्रेक्जिट को दुनिया के लिए बताया ‘वरदान’

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली शिखर बैठक में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरिजा मे से मुलाकात की। ट्रंप ने यूरोपीय संघ छोडऩे के ब्रिटेन के निर्णय को दुनिया का ‘वरदान’ बताते हुए कहा है कि इससे इस यूरोपीय देश को अपनी ‘खुद की पहचान’ मिलेगी।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सुर्ख परिधान में आयीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का खुद बाहर आ कर स्वागत किया और इसके बाद दोनों नेताओं की अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ओवल आफिस में बैठक चली।
बैठक के बाद दोनों ने संवाददाताओं को संबोधित किया। ट्रंम्प ने यूरोपीय संघ (ईयू) छोडऩे के ब्रिटेन के निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘एक मुक्त और स्वतंत्र ब्रिटेन विश्व के लिए वरदान है और हमारे संबंध इससे मजबूत कभी नहीं रहे।’ दोनों ने पारस्परिक वाणिज्यिक संबंधों की मजबूती के लिए काम करने का वायदा किया है।
मे को उम्मीद है कि अमेरिका के साथ जल्द से जल्द एक नया व्यापार समझौता हो जाने पर ब्रेक्जिट (ईयू छोडऩे) का असर कम होगा। मे ने अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने देश आने का न्योता दिया। ट्रंप आगे इसी वर्ष वहां की यात्रा करेंगे। मे ने कहा कि दोनों देशों के रक्षा संबंध इस समय अपनी सबसे गहराई पर है और दोनों के बीच व्यापार मझौता दोनों के राष्ट्रीय हित में होगा।
ट्रम्प ने कहा कि ब्रिटेन का ईयू छोडऩा उसके लिए कमाल की बात है। मेरा मानना है कि चीजें स्थिर होने के बाद आपको (ब्रिटेन को) आप की खुद की पहचान मिलेगी। इससे आप अपने देश में उन्हीं लोगों को आने देंगे जिन्हें आप आने देना चाहतें हैं।
ट्रम्प ने यह भी कहा कि ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन दूसरे देशों के साथ ‘मुक्त व्यापार समझौते करने को स्वतंत्र होगा’ और कोई अन्य यह ताक झांक नहीं कर रहा होगा कि ‘आप क्या कर रहे हैं।’ रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को हटाए जाने के बारे में जब ट्रंप से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जबकि मे ने उम्मीद जताई कि ये प्रतिबंध अभी जारी रहेंगे।
एलएंडटी का मुनाफा 38.8 फीसदी बढ़कर 972.4 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में लार्सेन & टूब्रो (एलएंडटी) का मुनाफा 38.8 प्रतिशत बढ़कर 972.4 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी का मुनाफा 700.34 करोड़ रुपए रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की आय 1.4 प्रतिशत बढ़कर 26,286 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की आय 25,928 करोड़ रुपए रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का एबिटडा 2125 करोड़ रुपए से बढ़कर 2522 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी का एबिटडा मार्जिन 8.2 प्रतिशत से बढ़कर 9.6 प्रतिशत रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार की आय 12,121 करोड़ रुपए से बढ़कर 12,735 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी के इंफ्रा कारोबार का एबिट 778.9 करोड़ रुपए से बढ़कर 879.3 करोड़ रुपए रहा है।
सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार की आय 2116.5 करोड़ रुपए से घटकर 1633 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी के पावर कारोबार का एबिट 104.3 करोड़ रुपए से घटकर 12 करोड़ रुपए रहा है।