Home Blog Page 4115

गायब साइंटिस्ट बबीता ने उत्पीड़न से तंग आकर सुसाइड करने की बात कही

kushinagar : BARC scientist Babita missing from mumbai
kushinagar : BARC scientist Babita missing from mumbai

कुशीनगर। भाभा रिसर्च सेंटर मुम्बई से गायब साइंटिफिक अफसर बबीता सिंह ने परिजनों को ई-मेल भेजकर आत्महत्या करने की बात कही है। बबीता ने सीनियर अफसर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका

woman thrown out of running train near haroa station
woman thrown out of running train near haroa station

कोलकाता। छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ मनचलों ने एक विवाहित महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के हाडोआ इलाके में घटी।

अपनी कीमत पर कितनी ख़री उतरती है टाटा हैक्सा…

टाटा मोटर्स की हैक्सा, आकर्षक डिजायन के अलावा कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आई है। इसका मुकाबला महिन्द्रा की एक्सयूवी500 और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से है। हैक्सा में 2.2 लीटर का वेरीकोर डीज़ल इंजन दिया गया है, इसे दो तरह से पावर देने के लिए ट्यून दिया गया है। बेस वेरिएंट में यह इंजन 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि ऊपर वाले वेरिएंट में यह 156 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। टाटा मोटर्स ने हैक्सा क्रॉसओवर को 11.99 लाख रूपए की शुरूआती कीमत पर उतारा है, यहां हम बात करेंगे कि क्या टाटा मोटर्स ने हैक्सा को सही कीमत पर उतारा है, क्या इसकी खासियतें इस कीमत को सही ठहराती हैं ?…

tata hexa sabguru.com
tata hexa sabguru.com

टाटा कारों की रेंज में हैक्सा को आरिया एमपीवी की जगह उतारा गया है। आरिया की लॉन्चिंग कंपनी के लिए काफी अहम थी, लेकिन ये कार ग्राहकों को लुभा पाने में नाकाम रही, अच्छे फीचर्स के बावजूद इस का डिजायन प्रभावित करने वाला नहीं था और इसकी कीमत भी ज्यादा थी। इस असफलता के बाद टाटा ने हैक्सा के साथ वापसी की है, इस में आरिया की खासियतों के अलावा और भी नए फीचर्स को शामिल किया गया है। हैक्सा कुल छह वेरिएंट में उपलब्ध है। इनमें दो वेरिएंट में ऑटोमैटिक की सुविधा दी गई है, जबकि बाकी वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इस में एक वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव की सुविधा भी मिलेगी।

टाटा हैक्सा के वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट कीमत
एक्सई 4×2 मैनुअल -11.99 लाख रूपए
एक्सएम 4×2 मैनुअल – 13.85 लाख रूपए
एक्सएमए 4×2 ऑटोमैटिक – 15.05 लाख रूपए
एक्सटी 4×2 मैनुअल – 16.20 लाख रूपए
एक्सटीए 4×2 ऑटोमैटिक – 17.40 लाख रूपए
एक्सटी 4×4 मैनुअल – 17.49 लाख रूपए

tata hexa sabguru.com
tata hexa sabguru.com

हैक्सा का बेस वेरिएंट एक्सई है, इसकी कीमत 11.99 लाख रूपए है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, स्मोक्ड प्रोजेक्ट हैडलैंप्स के साथ फॉलो-मी-होम, पावर विंडो, दूसरी और तीसरी पंक्ति में एसी वेंट्स, आठ तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम, कनेक्टनेक्स्ट इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ 6-स्पीकर्स और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल स्विच जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि बेस वेरिएंट में 4×4 के विकल्प की कमी थोड़ी सी खलती है, लेकिन फिर भी इस वेरिएंट में दिए फीचर्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि कीमत के लिहाज यह वेरिएंट अच्छा है। बड़ी, दमदार और आकर्षक दिखने वाली कार चाहने वालों के लिए यह 12 लाख रूपए के बजट में फिट बैठती है।

मिड वेरिएंट रेंज में एक्सएम और एक्सएमए आते हैं। इनकी कीमत क्रमशः 13.85 लाख और 15.05 लाख रूपए है। हैक्सा में जैसे-जैसे आप ऊंचे वेरिएंट की ओर बढ़ते हैं, आप को कुछ अलग और ऐसे फीचर मिलते हैं जो वाकई काम के हैं, ऐसे में कीमत का बढ़ना तो लाजिमी है लेकिन इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि कीमतों का अंतर बहुत ज्यादा न हो।

टॉप वेरिएंट रेंज में एक्सटी 4×4 मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। ऑफरोडिंग का शौक रखने वालों के लिए यह परफेक्ट है। इस वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रूपए है। इस वेरिएंट में ईएसपी के साथ रोल-ओवर मिटिगेशन, हारमन का 5 इंच वाला कनेक्टनेक्स्ट टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 10 स्पीकर्स वाला जेबीएल का साउंड सिस्टम, 19 इंच के अलॉय व्हील और फुली ऑटोमैटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल (एफएटीसी) के साथ ड्यूल एयर कंडिशनिंग, हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा मिलेगी। जिनके पास बजट की कोई समस्या नहीं हो उनके लिए ये वेरिएंट बेहतर रहेगा। टॉप वेरिएंट में ऑटोमैटिक का विकल्प 17.40 लाख रूपए में और मैनुअल ट्रांसमिशन (4×2) का विकल्प 16.20 लाख रूपए में उपलब्ध है।

तो क्या, दमदार क्रॉसओवर वाले डिजायन, कई विकल्प और एडवांस फीचर्स के साथ आई हैक्सा अपनी कीमत पर खरी उतरती है, इस सवाल की जवाब है… हां, बिल्कुल… हमारा मानना है कि फीचर्स के मुताबिक इस यूटिलिटी व्हीकल की कीमत एकदम सही है।

उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा ने 67 विस प्रत्याशी किए घोषित

bjp releases third list of candidates for uttar pradesh assembly polls 2017
bjp releases third list of candidates for uttar pradesh assembly polls 2017

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 67 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं।

आईएसआई ने ट्रेन हादसे के लिए 30 आतंकियों को किया था तैयार

ISI prepared 30 militants for train mishap claimed by moti paswan
ISI prepared 30 militants for train mishap claimed by moti paswan

मोतिहारी। भारत-नेपाल के सीमावर्ती आदापुर से गिरफ्तार मोती पासवान ने बताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन सिमी भारत में ट्रेन हादसे के लिए 30 आतंकियों को तैयार किया था।