Home Blog Page 4144

ट्रंप से मिल सकती हैं टेरीजा मे

british pm terija may can meet with donald trump
british pm terija may can meet with donald trump

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकती हैं। दोनों अगले सप्ताह वाशिंगटन में मिल सकते हैं।

टेरीजा दो दिन की यात्रा पर वाशिंगटन जा रही हैं और गुरूवार को वह अमेरिकी राष्ट्रपति से उनके ओवल कार्यालय में बातचीत कर सकती हैं।

समाचार पत्र ‘द डेली टेलीग्राफ’ ने सरकारी सूत्रों ने बताया है की, ‘टेरीजा मे के गुरूवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचने की उम्मीद है। यह दौरा तय कार्यक्रम से पहले होने जा रहा है। श्री ट्रंप के मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन ने यात्रा पहले करने का अनुरोध किया है ।’

खबर में कहा गया है कि शुक्रवार को ट्रंप के शपथ लेने से 48 घंटे के पहले की अवधि में टेरीजा मे के इस कार्यक्रम को गोपनीय ढंग से मूर्त रूप दिया गया।

देशद्रोह के आरोप में लश्कर के तीन आतंकियों को फांसी की सजा

Three LeT militants sentenced to death
Three LeT militants sentenced to death

वनगांव (उत्तर 24 परगना)। कश्मीर में सेना छावनी पर हमले की योजना बनाने वाले तीन आतंकियों को उत्तर 24 परगना जिले की वनगांव अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। ये तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तेईबा के सदस्य हैं। इनके नाम शेख अबदुल्ला, मोहम्मद युनूस व मुजफ्फर अहमद हैं।

हीराखंड एक्सप्रेस हुई डिरेल, 25 लोगों की मौत, 50 ज़ख्मी

jagdalpur-bhubaneswar-hirakhand express train derails near kuneru station
jagdalpur-bhubaneswar-hirakhand express train derails near kuneru station

विजयनगरम। आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के कुनेरू स्टेशन के पास शनिवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ट्रेन के इंजन और कई कोच पटरी से उतर गए। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई और जबकि 50 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

राजीव को मुलायम ने दिया था तो अखिलेश ने दिया राहुल को गच्चा

politics

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस का संदेह और अविश्वास की घटनाओं का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कर अंत समय में उससे किनारा करना सपा की पुरानी परम्परा रही है।

रांची में मां ने छह माह की बेटी के कर डाले टुकडे

mother kills six month old daughter in ranchi
mother kills six month old daughter in ranchi

रांची। बेडो थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव में शनिवार को एक मां ने अपनी छह माह की बेटी की टांगी से काटकर हत्या कर दी।