Home Blog Page 4143

वेस्ट बंगाल को मिले 2.35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

West Bengal has received investment proposals worth Rs 2.35 lakh crore
West Bengal has received investment proposals worth Rs 2.35 lakh crore

कोलकाता। पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि तीसरे वैश्विक बंगाल व्यावसायिक शिखर सम्मेलन में उद्यमियों से 2.35 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं।

दो दिन चले इस व्यावसायिक सम्मेलन के समापन सत्र में ममता ने कहा, ‘मुझे  यह घोषणा करते हुये प्रसन्नता हो रही है कि राज्य को शिखर सम्मेलन के दौरान 2.35 लाख करोड़ रपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं।’

ममता ने कहा कि चीन की विभिन्न कंपनियों ने विनिर्माण क्षेत्र में 61,765 करोड़ रपये के निवेश का प्रस्ताव किया है। करीब 50,710 करोड़ रपये सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं जबकि 46,600 करोड़ रपये शहरी विकास क्षेत्र, 38,810 करोड़ रपये परिवहन क्षेत्र में और 27,000 करोड़ रपये उपरिगामी जनपरिवहन प्रणाली में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

सीएम ममता ने कहा, ‘2.35 लाख करोड़ रपये की निवेश प्रतिबद्धता वाले प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। नोटबंदी और नई मुद्रा को चलन में लाने की मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद राज्य को इतने निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं।’

उन्होंने कहा कि इससे पहले राज्य में हुये दो निवेश सम्मेलनों में कुल मिलाकर 4.93 लाख करोड़ रपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये थे, इनमें से 40 फीसदी पर अमल किया जा रहा है। ‘‘यह काफी सराहनीय है।’

अजमेर : वायु प्रदूषण मुक्ति संदेश पोस्टर का विमोचन

savguru ajmer news, ajmer news, apna ajmer organization, apna ajmer, anti Air pollution, message, poster, hindi news
savguru ajmer news, ajmer news, apna ajmer organization, apna ajmer, anti Air pollution, message, poster, hindi news

अजमेर। अपना अजमेर संस्था की ओर से शनिवार को गांधी भवन चौराहे पर प्रदूषण मुक्ति के संदेश वाले पोस्टर का विमोचन किया गया।

WEF: विश्व अर्थव्यवस्था में सुधार, लेकिन ‘अप्रत्याशित घटना’ को लेकर चिंता

World economy but the force majeure concerns
World economy but the force majeure concerns

दावोस। विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अंतिम दिन दावोस में विश्व भर में अमीर और ताकतवर हस्तियों की बैठक में अर्थ जगत के दिग्गजों ने माना कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है लेकिन इसका अहम कारण आंतरिक कारक है। साथ ही उन्होंने अलग-अलग देशों में चुनावों के बाद ‘अप्रत्याशित घटनाओं’ को लेकर आगाह किया।

 

वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि ‘वाशिंगटन में क्रांति’ उतनी बुरी नहीं होगी जितनी आशंका जतायी जा रही है। ‘वॉशिंगटन में क्रांति’ से आशय डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति का पदभार संभालने से है।

कुछ प्रमुख यूरोपीय देशों तथा अन्य जगहों पर चुनावों का जिक्र करते हुए आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड ने कहा, ‘कर मोर्चे, वित्तीय नियमन तथा व्यापार के मामले में अगर सभी देशों के बीच होड़ होने लगे तो इसके घातक परिणाम होंगे और वह मेरे लिये ‘अप्रत्याशित घटना’ होगी।’

उन्होंने कहा कि अगर वृद्धि समावेशी नहीं है तो वह टिकाउ नहीं होगी और दुनिया को असमानता के बड़े मुद्दे को देखने की जरूरत होगी जो वृद्धि को चुनौती दे सकता है। हालांकि बैंक आफ जापान के गवर्नर हारूहिको कुरोदा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मजबूती भी देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अच्छे पहलू देखने को मिल सकती है और अंतत: संरक्षण की ओर लौटने का कोई कारण नहीं है।

किस्टीन लेगार्ड ने कहा कि विकसित देशों खासकर यूरो क्षेत्र तथा जापान के बारे में जो आशंका जतायी गयी थी, उसके विपरीत वे अपेक्षाकृत अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के लिये सवाल यह है कि डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों के साथ कैसे राजकोषीय प्रोत्साहन काम करेगा। ब्रिटेन के वित्त मंत्री फिलीप हामोंद ने कहा कि यूरोपीय संघ ब्रिटेन का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी बना रह सकता है और उसकी सफलता ब्रिटेन की भी सफलता होगी।

जर्मनी के वित्त मंत्री वोल्फ शउबेल ने कहा कि यूरोप को अधिक प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साल जर्मन अर्थव्यवस्था आतंरिक उपभोक्ता मांग से परिचालित होगी और इसीलिए उसमें भू-राजनीतिक जोखिम के खिलाफ मजबूती है। वहीं वैश्वीकरण के भविष्य को लेकर जारी बहस के बीच विश्व व्यापार संगठन (WTO) व भारत सहित विभिन्न देशों के व्यापार मंत्रियों ने वैश्विक स्तर पर और अधिक संलिप्तता तथा समावेशी वृद्धि पर जोर दिया। इन नेताओं ने व्यापार बाधाएं खड़ी किए बिना ही बेहतर घरेलू नीतियों की बात की। इस आशय की एक परिचर्चा में वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमन, चीन के उप वाणिज्य मंत्री शोउवेन वांग ने भी भाग लिया।

अब आधा ही बचा है कोहिनूर हीरा

Now the only thing left half Kohinoor diamond
Now the only thing left half Kohinoor diamond

जयपुर। ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय पत्रकार अनीता आनंद ने बताया कि हम आज जिस कोहिनूर को जानते हैं, वह अपने मूल आकार का अब आधा ही बचा है। राजकुमार अल्बर्ट ने इस हीरे की चमक बढ़ाने के लिए इसे कटवा दिया था।

अनीता आनंद ने इस हीरे के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह बेशकीमती हीरा इंग्लैंड में जहाज से पहुंचा था और लोगों को दिखाने के लिए चमकीले पिंजड़े में रखा गया लेकिन हीरे में चमक नहीं होने की वजह से यह लोगों को प्रभावित नहीं कर पाया।

जयपुर साहित्य महोत्सव के 10वें आयोजन के एक सत्र में अनीता ने कहा, ‘इंग्लैंड में लोगों ने कोहिनूर को एक क्रिस्टल का टुकड़ा मानते हुए इसका मजाक उड़ाया क्योंकि यह चमक नहीं रहा था।’ अनीता ने प्रसिद्ध इतिहासकार विलियम डेलरिंपल के साथ मिलकर ‘कोहिनूर : द स्टोरी ऑफ द वर्ल्ड्स मोस्ट इनफेमस डायमंड’ किताब लिखी है।

सोने में 70 रुपये की गिरावट, चांदी में 50 रुपये का सुधार

gold price falls again silver up
gold price falls again silver up

नई दिल्ली। विदेशों में सोने में तेजी के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपये गिरकर 29,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माता कंपनियों की उठान बढ़ने से चांदी में 50 रुपये का सुधार हुआ और यह 41,600 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। बाजार सूत्रों कहा कि आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सोने की मांग में नरमी रही पर विदेशों में मजबूती के समाचार से इसकी गिरावट कुछ सीमित रही।

सिंगापुर में सोना 0.12 फीसदी सुधर कर 1,206 डॉलर प्रति औंस पर बोला जा रहा था। डॉलर के कमजोर होने से विदेशों में सोने में चमक बढ़ी हुई थी। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता के भाव 70-70 रुपए घटकर क्रमश: 29,630 रुपये और 29,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। गिन्नी 24,300 रपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर 50 रुपये सुधर कर 41,600 रुपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी इतनी ही तेजी के साथ 41,450 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। चांदी सिक्का, लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहा।