
मेंथा तेल कीमतों में 0.32 फीसदी की तेजी

नई दिल्ली। मेंथा तेल वायदा कीमतों में लगातार तेजी जारी है। घरेलू हाजिर बाजार की बढ़ती मांग के कारण कारोबारी अपने सौदों के आकार को बढ़ाने में लग गये जिससे वायदा कारोबार में आज मेंथा तेल की कीमत 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 1,031 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
MCX में मेंथा तेल के जनवरी डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.30 रुपये अथवा 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 1,031 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 109 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार मेंथा तेल के फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.10 रुपये अथवा 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 1,039.50 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 48 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के मुकाबले हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मजबूत मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत वायदा कारोबार में मेंथा तेल कीमतों में तेजी आई।
राष्ट्रपति ने रेल बजट विलय के लिए नियमों में बदलाव को दी मंजूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रेल बजट को केंद्रीय बजट में मिलाने के लिए सरकारी काम काज के नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी हालिया आदेश के मुताबिक आर्थिक मामलों के विभाग को आम बजट रेल बजट को तैयार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले तक विभाग रेलवे को छोडक़र अन्य बजट का कामकाज निपटाता था।
राष्ट्रपति ने भारत सरकार कामकाज का आवंटन नियम, 1961 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। अब आर्थिक मामलों का विभाग दोनों बजट तैयार करेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल सितंबर में वित्त वर्ष 2017-18 से रेल बजट को आम बजट में मिलाने के लिए कुछ ऐतिहासिक बजटीय सुधारों को मंजूरी दी थी।
रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा 1924 से शुरू हुई थी। आजादी के बाद भी यह परंपरा चलती रही जबकि अलग रेल बजट की कोई संवैधानिक विवशता नहीं है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल बजट को फरवरी महीने की आखिरी तारीख के बजाय पहले पेश करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे चुका है। सरकार वित्त वर्ष 2017-18 का आम बजट 1 फरवरी को पेश करेगी।
सीबीआई निदेशक पद पर आलोक वर्मा की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया केस

नई दिल्ली। सीबीआई ने अंतरिम निदेशक पद पर राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई खत्म कर दी है।
सीने में धंसे तीरों के साथ 250 किमी दूर अस्पताल पहुंचा युवक
