Home Blog Page 4155

अलकायदा के कमजोर पड़ने को लेकर चिंतित था लादेन

Laden was concerned about the weakening of Al Qaeda
Laden was concerned about the weakening of Al Qaeda

वाशिंगटन। विश्व प्रसिद्ध आतंकवादी ओसामा बिन लादेन अपनी मौत से कुछ महीने पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) की हिंसक गतिविधियों तथा अलकायदा का प्रभाव कमजोर पडऩे को लेकर बहुत चिंतित था। सीआईए के द्वारा जारी दस्तावेजों में इस बात का खुलासा हुआ।

नेवी सील्स ने साल 2011 में अलकायदा प्रमुख के पाकिस्तान स्थित गोपनीय ठिकाने पर हमला करके उसे मार गिराया था। गोपनीय ठिकानो से मिले दस्तावेजों में से कुछ दस्तावेज हाल में जारी किए गए। हाल में जारी इन दस्तावेजों में यह भी खुलासा हुआ है कि लादेन अमेरिका के खिलाफ अपनी लड़ाई में विश्वभर के अपने जिहादी समर्थकों को एकजुट करने का प्रयास कर रहा था।

इन दस्तावेजों में यह भी पता चला है कि लादेन ने एक चिंतित पिता के तौर पर अपने बेटों को सचेत किया था कि उनका पता लगाने के लिए उनके शरीर में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाई जा सकती हैं। दस्तावेजों के अनुसार उसने उत्तर अफ्रीका में अलकायदा के आतंकवादियों को सलाह दी थी कि हस्तमैथुन करने में कुछ गलत नहीं है।

उसका काफी समय इस बात के प्रबंधन में भी व्यतीत होता था कि उसके संगठन के दूर दराज स्थित सहयोगियों ने जिन विदेशियों का अपहरण किया है, उन्हें कैसे और कहां रखना है और उनके साथ क्या करना है।

लादेन अपने परिवार के मूल देश यमन के मामलों में काफी ध्यान दिया करता था जहां शक्तिशाली नई शाखा अलकायदा ऑन द अरेबियन पेनिनसुला एक्यूएपी का मजबूत प्रभाव था।

उसने एक्यूएपी के संस्थापक नसीर अल वुहायशी को एक पत्र में सचेत किया था कि वह सरकार विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में बहुत जल्दबाजी नहीं करें क्योंकि अभी किसी भी जगह ऐसा इस्लामिक स्टेट गठित करने का सही समय नहीं है जो प्रभावशाली तरीके से सत्ता संभाल सके और बाहरी हमलों का सामना कर सके।

लादेन ने लिखा था, ‘‘तब तक खून नहीं बहाया जाना चाहिए, जब तक हमारे पास यह दर्शाने वाले सबूत नहीं हों कि इस्लामिक स्टेट की स्थापना एवं उसके प्रबंधन में सफलता मिल सकती है या क्या इस प्रकार के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए खून बहाना सही है।’’
उसने लिखा था, ‘‘इसे लेकर बड़े स्तर पर प्रतिक्रिया मिल सकती है जिससे हम असली युद्ध की स्थिति में पहुंच सकते हैं।’’

ऐसा प्रतीत होता है कि ये दस्तावेज करीब वर्ष 2010 के समय के हैं। इनमें से कुछ दस्तावेज बिन लादेन ने लिखे हैं और कुछ उसकी ओर से अन्य लोगों ने लिखे है।

उसने विश्व के मुसलमान समुदाय के लिए उम्माह शब्द का प्रयोग करते हुए लिखा, ‘‘उम्माह के शत्रु आज एक दुष्ट पेड़ की तरह हैं और इस पेड़ का तना अमेरिका है।’’

पत्रों में यह भी खुलासा हुआ है कि यमन में अलकायदा का आतंकवादी अनवर अल अवलाकी एक्यूएपी के प्रमुख या अमीर के रूप में नामित किए जाने वाले उम्मीदवारों में से एक था। अवलाकी का जन्म अमेरिका में हुआ था। लादेन ने उसके जीवन के बारे में और जानकारी मांगी थी।

लादेन ने अपनी शंकाएं दर्शाते हुए यह भी कहा था, ‘‘हम यहां लोगों को मोर्चे पर भेजने और उनकी परीक्षा लेने के बाद उन पर भरोसा करते हैं।’’

वीजा को लेकर अमरीका में बन सकता है नया कानून, भारतीय पेशेवरों की बढ़ेगी मुसीबतें

new US visa regulations will affect indians
new US visa regulations will affect indians

नई दिल्ली। अमरीकी सरकार विदेशी पेशेवरों को लेकर वीजा कानूनों में बदलाव कर सकती है। जिसके बाद अमरीकी कंपनियों को ऐसे पेशेवरों को प्राथमिकता देनी होगी, जो अमरीकी विश्वविद्यालयों से प्रशिक्षित हैं।

सोना वायदा 122 रुपए तेज

Gold futures Rs 122 fast
Gold futures Rs 122 fast

नई दिल्ली। विदेशों में मजबूती के रख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे सोना वायदा भाव आज 122 रुपए की तेजी के साथ 28,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

एमसीएक्स में अप्रैल डिलीवरी वाले सोना वायदा भाव 122 रुपए यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 28,650 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया जिसमें चार लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार फरवरी में डिलीवरी वाले सोना वायदा भाव 114 रुपए यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 28,642 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 199 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर कमजोर होने से बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ गयी जिससे वैश्विक बाजारों में मजबूती रख को देखकर सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 1,207.20 डालर प्रति औंस हो गया।

पहाड़ी मॉडल एवं गायिका रिचा धीमान ने की सुसाइड

model, singer richa dhiman commits suicide
model, singer richa dhiman commits suicide

धर्मशाला। धर्मशाला के साथ लगते गमरू क्षेत्र में किराए के कमरे में हिमाचली पहाड़ी मॉडल एवं गायिका रिचा धीमान ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है।

अमेजन की “Great Indian sale” शुरू, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

Amazon's Great Indian sale start
Amazon’s Great Indian sale start

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने आज ग्रेज इंडियन सेल शुरू कर दी है। अमेजन की यह सेल तीन दिनों तक चलेगी। अमेजन सेल के दौरान कई जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 24 जनवरी से ‘रिपव्लिक डे सेल’ शुरू करने जा रहा है। फ्लिपकार्ट की ये 26 जनवरी तक चलेगी।

 

अमेजन ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट्स के साथ कई अन्य ऑफर भी दे रहा है। अगर ग्राहक एसबीआई के कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो उन्हें एप द्वारा शॉपिंग करने पर 15 फीसदी और वेबसाइट द्वारा शॉपिंग करने पर 10 फीसदी का ऑफ दिया जाएगा।

स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिकाउंट-

(1) अगर आप आईफोन के शौकीन है तो अमेजन भारी छूट दे रहा है। एप्पल का आईफोन 5एस को मात्र 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की फिलहाल कीमत 25,000 रुपये है। अमेजन इस फोन पर 9,001 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है।

(2) अमेजन प्राइम यूजर्स के लिए सेल 30 मिनट पहले ही शुरु कर देती है। अमेजन पर शायोमी रेडमी 3s prime की सेल शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत 8998 रुपए रखी गई है। हालांकि यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक ही है।

(3) चाइनीज कंपनी oneplus 2 पर भी साइट 3000 तक का अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है। इस फोन की वास्तविक कीमत फिलहाल 22999 रुपए है। लेकिन सेल में यह स्मार्टफोन मात्र 19999 में मिल रहा है।

(4) moto g play 4th Gen पर अमेजन 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। छूट के बाद इस फोन को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 8,999 रुपये है। साथ ही इस स्मार्टफोन पर 6,390 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। वहीं मोटोरोला के ही मोटो जेड प्ले की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन पर 8,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।