Home Blog Page 4163

डुमान एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के ऑफिस में विजलेंस का छापा

Vigilance raids Air India office at Duman airport in jabalpur
Vigilance raids Air India office at Duman airport in jabalpur

जबलपुर। डुमान एयरपोर्ट पर टिकटों की बिक्री, स्टाफ को दिए जाने वाले भत्ते व उपस्थिती रजिस्टर में की गई गड़बड़ी की जांच करने एयर इंडिया के ऑफिस में विजिलेंस टीम द्वारा छापा मारने की खबर है।

‘टॉक-टू-एके’ मामले पर दिल्ली सरकार ने दी सफाई

Talk to Ak campaign

नई दिल्ली। टॉक-टू-एके कार्यक्रम को लेकर कथितरूप से बरती गई अनियमितताओं के चलते डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर दिल्ली सरकार ने सफाई दी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव चंद्राकर भारती का तबादला

Delhi Health Secretary Chandrakar Bharti transferred
Delhi Health Secretary Chandrakar Bharti transferred

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बुलाने के बाद भी लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में न पहुंचने वाले स्वास्थ्य सचिव चंद्राकर भारती का गुरुवार को तबादला कर दिया गया है।

CA टॉपर बना छोटी सी दुकान चलाने वाले का बेटा

CA Topper's son who runs a small shop to make
CA Topper’s son who runs a small shop to make

कहते है न, कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती, एक एक न एक फल जरूर मिलता है। ऐसी ही एक मिसाल बन कर उभरे है, भिवंडी के टैलेंटेड और इंटेलीजेंट पियूष लोहिया। पियूष के पिता की भिवंडी में छोटी सी दूकान है जिससे इनके पुरे परिवार का भरण-पोषण होता है।

लेकिन आज वही छोटी सी दुकान आज सबकी नज़र में आ चुकी है। सीए में टॉप पीयूष अपने सफलता के पीछे अपने माता-पिता और अपने दोस्तों को श्रेय देते है।

भिवंडी के एक मध्यवर्गीय परिवार में पले पीयूष लोहिया को सीए बनने की ललक ने रोजाना 10 से 12 घंटे की नियमित और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया और वह देश के 36,768 परीक्षार्थियों में दूसरा स्थान लाने में सफल रहा। सीए की परीक्षा कितनी कठिन होती है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस परीक्षा में सम्मिलित 36,768 छात्रों में सिर्फ 4,256 ही सफल हुए। यानी सिर्फ 11.57 फीसदी ही सफल हो सके।

पियूष ने अपनी B.com मुलुंड कॉलेज से पूरी की , उसके बाद मुम्बई चले गए। वह उन्होंने चाटर्ड एकाउंटिंग की तैयारी की। पीयूष ने बताया कि नियमित 10-12 घंटे की पढ़ाई के बाद ऑफिस में आर्टिकलसिप के दौरान भी समय मिलने पर वह दो-तीन घंटे पढ़ लेता था। पीयूष ने बताया कि उसके माता-पिता के अलावा कॉलेज के प्रफेसरों एवं उसके ऑफिस के सीनियर साथियों का उसे हमेशा सहयोग मिलता रहा।

इलाहाबाद : माघ मेले में हॉट एयर बैलून पर सगाई की रस्म

engagement ceremony in Hot air balloon at Magh Mela
engagement ceremony in Hot air balloon at Magh Mela

इलाहाबाद। माघ मेला में प्रारम्भ हुए हॉट एयर बैलून में तो लोग मेला क्षेत्र का भ्रमण कर आनन्दित होते हैं लेकिन गुरुवार को दो डाक्टरों ने सगाई के लिए इसे चुना और बैलून में अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म पूरी हुई।

डा. धीरज सिंह मूलतः हल्द्वानी के रहने वाले हैं और डा. प्रीति सिंह कानपुर की रहने वाली हैं। कानपुर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान इन दोनों में प्यार हुआ। डा. धीरज सर्जरी से तथा डा.प्रीति सिंह पैथोलॉजी से पीजी हैं।

डा. धीरज एडवेंचर के शौकीन हैं इसलिए इन लोगों ने हॉट एयर बैलून पर 19 जनवरी को शाम 6.30 बजे माघ मेले में संचालित हॉट एयर बैलून पर एक दूसरे को अंगूठी पहना कर सगाई की।

इनकी शादी 14 फरवरी को हल्द्वानी में होगी। पूरा परिवार इस शादी से खुश है और परिवार की रजामंदी है। सगाई के समय दोनों परिवार के भाई व बहन उपस्थित रहेे।