Home Blog Page 4164

10वी वालो के पास नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, निकली 7000 से भी ज्यादा पदों पर वेकैंसी

10th class pass joba
10th class pass joba

10वी वालो के पास नोकरी पाने का सुनहरा अवसर है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज में लगभग 7000 से भी ज्यादा पदों पर वेकैंसी निकली है। ये एक औद्योगिक संसथान है जो रक्षा उत्पादन के लिए काम करता है। इस संसथान में कुल 7048 पद खाली है।

विवरण –
एलिजिबिलिटी – कैंडिडेट्स का दंसवी पास होना ज़रूरी
उम्र – 14 से 22 वर्ष, आयु की गणना 7 फरवरी, 2017 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तारीख- 7 फरवरी 2017 है।

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

बैंक खाते में 10 लाख से ज्यादा जमा हुए तो आयकर विभाग करेंगा जांच

Bank accounts have accumulated more than 10 million shoe department investigation
Bank accounts have accumulated more than 10 million shoe department investigation

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद सरकार ने कालेधन रखने पर कड़ी नजर बनाए हुए है। आयकर विभाग ने बैंकों से किसी खाते में एक साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा की जमा तथा क्रेडिट कार्ड के बिलों के लिए 1 लाख रुपये या ज्यादा के नकद भुगतान की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की 17 जनवरी की अधिसूचना में कर अधिकारियों को सूचित किए जाने वाले नकद लेनदेने के बारे में बताया गया है।

इसके लिए ई-प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया है। इसके अलावा CBDT ने अपने नवंबर, 2016 के निर्देश को दोहराया है, जिसमें बैंकों से 9 नवंबर से 30 दिसंबर, 2016 के दौरान एक व्यक्ति के एक या अधिक खातों में 2.5 लाख रुपये या अधिक राशि के जमा होने की सूचना देने को कहा था। नोटबंदी के बाद सरकार ने पुराने नोटों को जमा कराने के लिए 50 दिन का समय दिया था।

अधिसूचना में कहा गया है कि एक वित्तीय वर्ष में किसी व्यक्ति से 10 लाख रुपये से अधिक की शेयर पुनर्खरीद की सूचना सूचीबद्ध कंपनी को देनी होगी। इसके अलावा 10 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा ट्रैवलर्स चेक या फॉरक्स कार्ड सहित की जानकारी भी कर अधिकारियों को देनी होगी। संपत्ति पंजीयक को किसी व्यक्ति द्वारा 30 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त की जानकारी कर अधिकारियों को देनी होगी।

सीबीआई रेड का मैं घर पर इंतजार कर रहा था : सिसोदिया

I was waiting  to Red CBI at home : manish Sisodia
I was waiting to Red CBI at home : manish Sisodia

नई दिल्ली। सीबीआई की टीम केजरीवाल सरकार के खिलाफ जांच को लेकर गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली सरकार के दफ्तर में पहुंची। दरअसल सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

अवैध निर्माण तोडने पर तिलमिलाई भाजपा, याद आया जनहित

jcb demolishing illegal construction in archana dave's house in mount abu
jcb demolishing illegal construction in archana dave’s house in mount abu

सबगुरु न्यूज-सिरोही/माउण्ट आबू। भाजपा के नेताओं के करीबियों के अवैध निर्माणों में पर गुरुवार को प्रशासन का हथोडा पडा। इसके बाद भाजपा को जनहित याद आ गया। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और एनजीटी के निर्देशों की पालना में माउण्ट आबू में अर्चना दवे और नरेश पटेल के मकानों में किए गए स्वीकृति के विपरीत निर्माणों को तोड दिया। नरेश पटेल जालोर भाजपा सांसद और माउण्ट आबू माॅनीटरिंग कमेटी के सदस्य देवजी पटेल के भाई और अर्चना दवे माउण्ट आबू नगर पालिका में भाजपा के बोर्ड में पालिका उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं।

डेंटल क्लीनिक में सेक्स रैकेट : दो युवक और 4 युवतियां अरेस्ट

sex racket busted in varanasi, 6 arrested including 4 girls
sex racket busted in varanasi, 6 arrested including 4 girls

वाराणसी। रामनगर पुलिस ने गुरुवार को कस्बे में स्थित एक डेंटल क्लीनिक में छापेमारी कर रंगरलियां मनाते दो युवकों सहित चार महिलाओं को दबोच कर देह व्यापार से जुड़े गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है।