Home Blog Page 4168

अब 30 हजार के लेनदेन पर भी देना पड़ सकता है PAN !

30 thousand on the transaction may need to PAN card
30 thousand on the transaction may need to PAN card

नई दिल्ली। केंद्र सरकार नकद लेनदेन को कम करने के लिए और कड़े कदम उठा जा रही है। नोटबंदी और कैश निकासी पर पाबंदी के साथ कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के बाद सरकार अब इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढि़लाई नहीं देना चाहती है।

 

खबरों के मुताबिक सरकार पैन कार्ड के जरिए कैशलेन देन की सीमा में कटौती कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, अब कम नकदी लेन-देन पर भी सरकार पैन कार्ड मांग सकती है। माना जा रहा है कि सरकार बजट में इसकी घोषणा कर सकती है।

बता दें कि वर्तमान में 50,000 रुपए से ज्यादा के नकद लेन-देन पर पैन देने की सीमा को कम करके 30,000 रुपए तक लाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार एक सीमा से अधिक नकदी निकालने पर कैश हैंडलिंग चार्जेस भी लगा सकती है। इन कदमों से सरकार कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था के रास्ते पर चल सकती है।

US के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश और उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती

Former US President George Bush and his wife hospitalized
Former US President George Bush and his wife hospitalized

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश को अचानक तबीयत ख़राब हो जाने के कारण हॉस्टन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीबीएस हॉस्टन से संबद्ध खोउ टेलीविजन ने बुश के कार्यालय प्रमुख जीन बेकर के हवाले से यह जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रपति बुश की पत्नी और अमेरिका पूर्व प्रथम महिला बारबारा बुश को भी शरीर में दर्द और खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुश के कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ जीन बेकर ने बताया कि 92 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति यहां मेथडिस्ट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुश को अगले दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाने और उनके घर आ जाने की उम्मीद है।

बुश अमेरिका के सबसे बुजुर्ग जीवित पूर्व राष्ट्रपति हैं। साल 2015 में गिर जाने की वजह से उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उन्हें करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। वह पार्किन्संस बीमारी के एक प्रकार से पीड़ित हैं ।

बाबा रामदेव ने कुश्ती में ओलंपिक रजत पदक विजेता को हराया

Baba Ramdev beat Olympic silver medalist in wrestling
Baba Ramdev beat Olympic silver medalist in wrestling

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में जल रहे प्रो कुश्ती लीग में पंजाब रॉयल्स और मुंबई महारथी के बीच हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच के दौरान ओलंपियन पहलवान आंद्रेई स्टैडनिक को हरा दिया।

ओबामा ने अमरीका भारत संबंधों की मजबूती के लिए मोदी को दिया धन्यवाद

barack obama calls pm modi, thanks him for strengthening india-US relations
barack obama calls pm modi, thanks him for strengthening india-US relations

नई दिल्ली। निवर्तमान अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत अमरीका संबंधों को सुदृढ़ बनाने में सहयोग व योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया।

एक तरफा प्यार : सनकी आशिक ने युवती को चाकुओं से गोदा

delhi : jilted lover,  cousin arrested for arrested for stabbing 21 year old girl in Najafgarh
delhi : jilted lover, cousin arrested for arrested for stabbing 21 year old girl in Najafgarh

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक तरफा प्यार करने वाले सनकी आशिक ने शादी करने से मना करने पर युवती को चाकू से गोद दिया।