Home Blog Page 4167

जलीकट्टू के समर्थन में मरीना बीच पर उमड़ी भीड़

jallikattu waves at chennai's marina beach as thousands more join protest
jallikattu waves at chennai’s marina beach as thousands more join protest

चेन्नई। तमिलनाडु में सांडों पर काबू पाने के प्राचीन और लोकप्रिय खेल जलीकट्टू के आयोजन पर लगी रोक पर विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। इस प्रदर्शन में युवाओं ने काफी जोश दिखाया है और वो लगातार इसके समर्थन में सड़कों पर उतर रहे हैं।

एटा सड़क हादसे की होगी जांच, स्कूल खुले रहने पर भी उठे सवाल

uttar pradesh : bus collides with truck killing 25 school children in etah
uttar pradesh : bus collides with truck killing 25 school children in etah

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 बच्चों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा बच्चे घायल हैं। घायल बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

काबिल और रईस को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिली

kaabil and reese gets Censor Board clearance with cuts
kaabil and reese gets Censor Board clearance with cuts

मुंबई। 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही काबिल और रईस को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया है। 4 कट्स के साथ राकेश रोशन की काबिल को पास किया गया है, तो शाहरुख खान की रईस को 6 कट्स मिले हैं।

जैकी चैन की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया ‘भाईजान’ ने

Kung Fu Yoga trailer : salman khan thanks Jackie Chan for making coolest film with Sonu Sood
Kung Fu Yoga trailer : salman khan thanks Jackie Chan for making coolest film with Sonu Sood

मुंबई। सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर दूसरी फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च करने को लेकर ज्यादा बिजी रहते हैं। बुधवार को जोधपुर में अवैध हथियार रखने के मामले में उनकी पेशी होनी थी।

सेंसेक्स 51 अंक चढ़कर हुआ बंद

Sensex was up 51 points to close
Sensex was up 51 points to close

मुंबई। सप्ताह के चौथे दिन घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई लेकिन मजबूती के साथ बंद हुआ। इसका प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स लगभग 51 अंक और चढ़कर 27,308.60 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों का कहना है कि मजबूत वैश्विक रूख के बीच विदेशी व घरेलू वित्तीय संस्थानों के लिवाली समर्थन ने बाजार को मजबूत किया। आज तेल एवं गैस तथा सरकारी क्षेत्र की कंपनियों के शेयर चमक में रहे।

तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 27,348.19 से 27,219.89 अंक के दायरे में घट बढ़ के बाद अंतत: 50.96 अंक के सुधार के साथ 27,308.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स कल 21.98 अंक सुधरा था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 18.10 अंक चढ़कर 8435.10 अंक पर बंद हुआ। यस बैंक का शेयर 0.06 प्रतिशत चढ़ा जबकि एक्सिस बंक का शेयर 0.95 प्रतिशत टूटा।

जियोजित बीएनपी परिबा फिनांशल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘तिमाही परिणामों की अनुकूल शुरुआत के बीच बाजार मजबूत हो रहा है क्योंकि निवेशक अमेरिका में नये राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नीतियों और घरेलू आम बजट के बीच तारत्मय साधने की कोशिश कर रहे हैं।’

सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक उद्यमों (CPSE) में विनिवेश की मात्रा का फैसला करने के लिए वैकल्पिक प्रणाली को मंजूरी दी है। लिवाली समर्थन से गेल का शेयर 5.31 प्रतिशत, पावरग्रिड का 1.79 प्रतिशत मजबूत हुआ।

इसी तरह ONGC, टाटा मोटर्स, ITC, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकार्प व इन्फोसिस का शेयर मजबूती के साथ बंद हुआ। वहीं लुपिन, सन फार्मा, विप्रो, HDFC बैंक व HDFC का शेयर टूटा। सूचकांक आधारित 30 शेयरों में से 14 लाभ में बंद हुए।