Home Blog Page 4177

समाज में संपत्ति वितरण के लिये संपत्ति सृजन आवश्यक: अंबानी

Wealth distribution in society necessary for wealth creation by Ambani
Wealth distribution in society necessary for wealth creation by Ambani

दावोस। भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने खुली बाजार अर्थव्यवस्था का पक्ष लिया और कहा कि संपत्ति सृजन को रोका नहीं जाना चाहिये क्योंकि समाज में संपत्ति वितरण के लिये संपत्ति सृजन आवश्यक है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति और औद्योगिक नवप्रवर्तन के लिये तैयार है। खासतौर से ऐसे समय में, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे मजबूत नेता भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। हाल ही में नोटबंदी के कदम से यह साबित हो गया है और इस दौरान डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिला है।

विश्व आर्थिक मंच डब्ल्यूईएफ की सालाना बैठक में यहां एक सत्र में भाग लेते हुये मुकेश अंबानी ने यह बात कही। इस अवसर पर उनके साथ इन्फोसिस के प्रमुख विशाल सिक्का भी मंच पर थे। सिक्का ने भी कहा कि नोटबंदी ने दुनिया को यह बता दिया है कि भारतीय नई प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिये तैयार हैं।

सिक्का ने इस मौके पर कहा, ‘‘जब हम चौथी औद्योगिक क्रांति, कृत्रिम आसूचना तंत्र और दूसरी तरफ की प्रौद्योगिकियों को अपनाने की बात करते हैं । तो हमें इस बात को लेकर सतर्क रहना होगा कि इससे समाज में कोई बड़ा विभाजन नहीं हो।’’

सिक्का से जब यह पूछा गया कि नई प्रौद्योगिकी को अपनाने से भारत में क्या सामाजिक स्तर पर गड़बड़ी का जोखिम है? इसके जवाब में सिक्का ने कहा कि भारत एक युवा देश है जो कि प्रौद्योगिकी के लिहाज से काफी आगे है इसलिये इसमें व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का उदाहरण आपके सामने है। इससे पता चलता है कि भारतीय नई चीजों को अपना सकते हैं।

WEF में निर्मला ने कहा- औद्योगिक क्रांति से मिल सकता है जवाब

Nirmala in WEF says can get answers from the industrial revolution
Nirmala in WEF says can get answers from the industrial revolution

दावोस। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वाषिर्क बैठक में कहा कि औद्योगिक क्रांति से ‘हमें उत्तर मिल सकते हैं’ और त्वरित समाधान की दिशा में भारत में स्टार्टअप के लिए ये मददगार साबित हो सकते हैं।

निर्मला ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें इसकी ‘औद्योगिक क्रांति’ चिंता करनी चाहिए।’’ उन्होंने ‘हारनेसिंग रीजनल को-ऑपरेशन इन साउथ एशिया’ विषय पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया। उनके साथ श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी इसमें हिस्सा लिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सीतारमण ने इस बात पर बल दिया कि औद्योगिक क्रांति हमें उत्तर दे सकती है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत जैसा देश रोबोटिक्स से दूर नहीं रह सकता।

इसी बीच भारत के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी ने खुले बाजार आधारित अर्थव्यवस्था की हिमायत करते हुए कहा कि धन सृजन को रोका नहीं जाना चाहिए क्योंकि इसके बाद ही धन का वितरण संभव हो पाता है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत चौथी औद्योगिक क्रांति और प्रौद्योगिकी नवोन्मेष के लिए तैयार है, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में, जिन्होंने नोटबंदी के हालिया निर्णय को सफल बनाकर और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देकर इसे साबित किया है।

WEF की वाषिर्क बैठक के एक सत्र में इन्फोसिस प्रमुख विशाल सिक्का ने भी कहा कि नोटबंदी की सफलता यह दिखाती है कि भारतीय लोग प्रौद्योगिकी से जुड़े बड़े बदलावों को अपनाने के लिए तैयार हैं।

ओबामा प्रशासन ने संरा ग्रीन क्लाइमेट फंड में 50 करोड़ डॉलर का वित्तीय सहयोग दिया

$ 50 million in financial support of the UN Green Climate Fund
$ 50 million in financial support of the UN Green Climate Fund

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान ओबामा प्रशासन ने डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने से पहले संयुक्त राष्ट्र ग्रीन क्लामेट फंड को 50 करोड़ डॉलर का सहयोग करने की घोषणा की है।

ओबामा प्रशासन में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक बयान देते हुए बताया कि, 50 करोड़ डालर के भुगतान की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र ग्रीन क्लाइमेट फंड को अमेरिका ने दूसरी बार वित्तीय सहयोग दिया है।

संरा ग्रीन क्लाइमेट फंड का गठन दुनिया भर के गरीब देशों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से किया गया है।

पेरिस समझौता वर्ष 2015 के अंत में किया गया था जिसे ओबामा प्रशासन की एक सफलता बताया गया था, जबकि ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन को एक ‘हौवा’ करार दिया था।

ओबामा प्रशासन ने सीओपी-21 समझौता पारित होने से करीब एक साल पहले वर्ष 2014 में इस कोष में तीन अरब डालर का वित्तीय सहयोग देने की घोषणा की थी।

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान जलवायु परिवर्तन को चीन द्वारा पैदा किया गया एक ‘हौवा’ बताया था और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने संबंधी अमेरिका की प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करने की बात कही थी।

फिल्म भूमि में अदिति राव हैदरी बनेगीं संजय दत्त की बेटी

Aditi Rao Hydari to play role of Sanjay Dutt's on screen daughter in bhoomi
Aditi Rao Hydari to play role of Sanjay Dutt’s on screen daughter in bhoomi

मुंबई। संजय दत्त की वापसी वाली ओमांग कुमार की फिल्म भूमि के लिए उनकी बेटी के किरदार को लेकर एक और फेरबदल हुआ है।

यूपी में कल्याण सिंह की रणनीति पर अमल कर रही भाजपा

amit shah tweaks kalyan singh's 1991 formula to regain uttar pradesh
amit shah tweaks kalyan singh’s 1991 formula to regain uttar pradesh

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सत्ता से वनवास खत्म करने की तैयारी में जुटी भाजपा इस बार विधानसभा चुनाव में उसी फार्मूले को आजमा रही है, जिसके जरिए कभी कल्याण सिंह ने सूबे में पार्टी को सत्ता का स्वाद चखाया था।