Home Blog Page 4176

सुहेल सेठ ने भारत के पहले ‘पार्टीशन म्युजियम’ को दानस्वरूप 50 लाख रुपए दिए

suhel seth donates rs 50 lakhs to india's partition museum
suhel seth donates rs 50 lakhs to india’s partition museum

लंदन। भारतीय विज्ञापन गुरु एवं लेखक सुहेल सेठ ने विभाजन पर आधारित भारत के पहले ‘पार्टीशन म्युजियम’ को दानस्वरूप 50 लाख रुपए दिए हैं। यह संग्रहालय पंजाब के अमृतसर टाउन हॉल में है। सुहेल सेठ ने संग्रहालय के भीतर एक गैलरी के निर्माण के वास्ते 50 लाख रुपए का अनुदान दिया जो उनके माता-पिता को समर्पित है।

सुहेल सेठ ने कहा, ‘विभाजन से पंजाब, बंगाल और विश्व कई तरीके से प्रभावित हुआ है और यह विश्व का एकमात्र संग्रहालय है जो 1947 की घटनाओं को समर्पित है। विभाजन का असर आज तक देखने को मिलता है।’ यह संग्रहालय की स्थापना के लिए ब्रिटेन के आर्ट्स एंड कल्चर हेरिटेज ट्रस्ट ने फंड मुहैया कराया है।

ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि पिछले साल अक्तूबर में इसका उद्घाटन होने के बाद से प्रतिदिन 1,000 आगंतुक यहां आ रहे हैं। संग्रहालय ने एक बयान में कहा है कि आगंतुकों में विभाजन के बाद जीवित बचे लोग और उनका परि वार, वीआईपी और देश एवं विदेश के पर्यटक शामिल हैं।

बिग बॉस में मोना बनेगी दुल्हनियां

Bigg Boss 10 :  Mona lisa to get married on the show
Bigg Boss 10 : Mona lisa to get married on the show

मुंबई। बिग बॉस के घर में एक बार फिर किसी घर वाले की शादी होने जा रही है। सारा खान के बाद अब घर में मोना लीसा की शादी होने जा रही है।

गांबिया के राष्ट्रपति के बेटे को कुत्ते ने काटा, हुई मौत

Gambia's president's son bitten by a dog death
Gambia’s president’s son bitten by a dog death

बांजुल। पश्चिम अफ्रीकी देश गांबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति आडमा बैरो के आठ वर्षीय बेटे हबीबू बैरो को एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ता काटने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

राजधानी बांजुल के उपनगर कनिफिंग में हबीबू का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बैरो अपने पुत्र के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। बैरो फिलहाल सुरक्षा कारणों से सेनेगल में हैं और वह गुरुवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। आडमा बैरो ने पिछले साल देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव जीता था लेकिन 1994 से ही इस पद पर मौजूद राष्ट्रपति याहया जामेह ने हारने के बावजूद पद छोडऩे से इनकार कर दिया और चुनाव नतीजों को नहीं माना था।

याहया ने आडमा को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। पर सोमवार को चीफ जस्टिस ने मामले में किसी तरह का आदेश देने से मना कर दिया था। अब गुरुवार को आडमा बैरो के शपथ ग्रहण समारोह का रास्ता साफ हो गया है। इन सब मौजूदा परिस्थितियों में गांबिया के क्षेत्रीय निकाय इकोवॉस ने बैरो से गुरुवार तक सेनेगल में ही रहने का अनुरोध किया है।

कमजोर संकेतों से तांबे का भाव 0.10% घटकर 393.80 रुपये प्रति किलोग्राम

Weak copper prices fell 0.10%, to Rs 393.80 per kg
Weak copper prices fell 0.10%, to Rs 393.80 per kg

नई दिल्ली। विदेशों के कमजोर संकेतों से सटोरियों की बिकवाली बढऩे पर वायदा बाजार में आज तांबे का भाव 0.10% घटकर 393.80 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी डिलिवरी के लिए तांबे का वायदा भाव 40 पैसे यानी 0.10 प्रतिशत घटकर 393.80 रुपये किलोग्राम बोला गया। इसमें 339 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने तांबे के वायदा भाव में गिरावट की वजह वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों को बताया।

इस बीच लंदन मैटल एक्सचेंज में विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर और घरेलू सामानों में इस्तेमाल होने वाले तांबे का भाव 1.9 प्रतिशत घट गया।

2017 में टेलीकॉम सेक्टर में 20 लाख नौकरियां

2017 in 20 million jobs in the telecom sector
2017 in 20 million jobs in the telecom sector

नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में इस साल (2017) 20 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में बताया है कि डाटा पहुंच का विस्तार तथा नए सेवाप्रदाताओं के प्रवेश से दूरसंचार क्षेत्र में रोजगार के मौके बढ़ेंगे।

टीम लीज की दूरसंचार क्षेत्र कौशल परिषद के साथ मिलकर तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि नए खिलाड़ियों के प्रवेश तथा सरकार की मेक इन इंडिया जैसी पहल तथा मोबाइल अर्थव्यवस्था पर जोर से इस क्षेत्र को रफ्तार मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूरसंचार के जिन क्षेत्रों में श्रमबल की जरूरत बढ़ेगी उनमें हैंडसेट कंपनियों में (17.6 लाख) तथा सेवाप्रदाता कंपनियों में (3.7 लाख) हैं।

रिपोर्ट कहती है कि 5G टैक्नोलॉजी के साथ बुनियादी ढांचा क्षेत्र बढ़ेगा। इससे दीर्घावधि में बड़ी संख्या में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसमें कहा गया है, ‘दूरसंचार से जुड़ी विभिन्न बुनियादी सुविधाओं में 2020-21 तक 9.20 लाख रोजगार और वर्ष 2021 तक इस क्षेत्र में कुल मिलाकर 87 लाख लोगों की आवश्यकता होगी।’

टीमलीज सर्विसिज की उपाध्यक्ष नीति शर्मा ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में मोबिलिटी निदान, आईओटी, दूरसंचार क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, नेटवर्क, बिक्रेता आदि क्षेत्रों में कुशल कर्मचारियों की आवश्कता होगी।