Home Blog Page 4188

सोजत रोड पाली की छह लड़कियां इलाहाबाद में बरामद

rajasthan's six girls recovered in Allahabad
rajasthan’s six girls recovered in Allahabad

पाली/इलाहाबाद। आपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे जक्शन इलाहाबाद से जीआरपी पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के पाली जिले की 6 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया। पुलिस ने जांच के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।

गोवा चुनाव : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

bjp releases second list of candidates for goa
bjp releases second list of candidates for goa

नई दिल्ली। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने गोवा विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य की 7 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बनी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राज्य के विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी को अंतिम रूप दिया गया।

भाजपा ने इससे पहले राज्य की 40 सीटों में से 29 पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। दूसरी सूची के साथ ही भाजपा ने गोवा की 36 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। गोवा में 4 फरवरी को मतदान होना है।

बैठक के बाद चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। जो इस प्रकार है- 1- माएम- प्रवीण जयंते 2- पोरियम- विश्वजीत के. राणे 3- वेलपोई- सत्यविजय एस नाइक 4- पोंडा- सुनील एन देसाई 5- कर्टोरिम- आर्थर डी सिल्वा 6- वेलिम- विनय तारी 7- केनाकोना- विजय ए पई खोट।

उत्तराखंड चुनाव : भाजपा की पहली सूची में 64 उम्मीदवारों के नाम

bjp releases list of candidates for uttarakhand for 64 seats
bjp releases list of candidates for uttarakhand for 64 seats

नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की 70 सीटों में से 64 पर पार्टी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।

उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में 149 नाम

bjp releases list of candidates for uttar pradesh for 149 seats
bjp releases list of candidates for uttar pradesh for 149 seats

नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में 149 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।

सपा की साइकिल चलाएंगे अखिलेश, हाथ मलते रह गए मुलायम

akhilesh yadav gets samajwadi party cycle, father mulayam singh loses battle of symbol
akhilesh yadav gets samajwadi party cycle, father mulayam singh loses battle of symbol

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को सपा में पार्टी और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही खींचतान पर विराम लगाते हुए इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंप दिए हैं।