
पूंजीपतियों के कर्ज माफ नहीं : अरुण जेटली

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को इस बात से इनकार किया कि सरकार ने बड़े पूंजीपतियों का बैंक कर्ज माफ कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 12 बड़े बकाएदारों के खिलाफ 1,75,000 रुपए की बकाया राशि की समयबद्ध वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
महाराष्ट्र के लातूर-नांदेड़ मार्ग पर सड़क हादसा, 7 मरे, 13 घायल

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर-नांदेड़ मार्ग पर मंगलवार तड़के एक एसयूवी क्रूजर की एक टैंपो और दूसरी एसयूवी से जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने कहा कि यह हादसा लातूर कस्बे से पांच किलोमीटर दूर कोल्पा गांव के पास सुबह पांच बजे हुआ।
आधिकारिक पदों पर बैठे लोग ‘पद्मावती’ पर टिप्पणी न करें : सुप्रीमकोर्ट

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने हिंदी फिल्म ‘पद्मावती’ पर आधिकारिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा की जा रही टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को आपत्ति जताई।
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में आग से 5 बसें जलकर खाक
