Home Blog Page 4232

सीमा पर दीवार बनाने के लिए भुगतान नहीं करेगा मेक्सिको

Mexico will not pay for border wall
Mexico will not pay for border wall

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सीमा पर दीवार के लिए भुगतान संबंधी मांग को एक बार फिर नामंजूर कर दिया लेकिन उन्होंने ट्रंप के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की इच्छा जताई।

 

ट्रंप के एक संवाददाता सम्मेलन में मेक्सिको को फिर से चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद पेना नीतो ने कहा कि उनकी सरकार आगामी अमेरिकी सरकार के साथ ‘खुली एवं पूर्ण वार्ता’ करने को तैयार है। उन्होंने नेशनल पैलेस में मेक्सिको के राजदूतों की एक सालाना बैठक में कहा, ‘सुरक्षा, प्रवास और व्यापार सहित हमारे द्विपक्षीय संबंधों को निर्धारित करने वाली हर बात वार्ता की मेज पर है।’

उन्होंने कहा, ‘हम एक देश के तौर पर और मेक्सिको के नागरिक होने के तौर पर ऐसी किसी चीज को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे जो हमारी प्रतिष्ठा के खिलाफ हो। यह स्पष्ट है कि हमारे आगामी अमेरिकी सरकार के साथ कुछ मतभेद हैं जैसे कि दीवार संबंधी विवाद, जिसका भुगतान मेक्सिको बिल्कुल भी नहीं करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात का भरोसा दिला सकता हूं कि हम अमेरिका और उसके राष्ट्रपति के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे।’

इससे पहले अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि मेक्सिको सरकार के साथ इस मामले में बातचीत अभी लंबित है और उनका प्रशासन जल्द ही दक्षिणी सीमा पर दीवार बनाने की अपनी योजना पर अमल करेगा ताकि अवैध आव्रजकों को बाहर रखा जा सके तथा मेक्सिको इसपर आने वाले खर्च की भरपाई करेगा।

छह महीने में अपने पहले औपचारिक संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा, ‘हम दीवार बनाने जा रहे हैं। मैं मेक्सिको से अपनी बातचीत खत्म करने के लिए एक-डेढ़ साल इंतजार कर सकता हूं, और पद मिलते ही हम यह वार्ता शुरू करेंगे। इसके लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता। निर्वाचित उपराष्ट्रपति माइक पेंस विभिन्न एजेंसियों और कांग्रेस से मंजूरी प्राप्त करने के प्रयासों में जुटे हैं ताकि दीवार निर्माण शुरू हो सके।’

मेक्सिको के खर्च पर अमेरिका तथा मेकिसको की सीमा पर दीवार बनाने के ट्रम्प के सबसे बड़े चुनावी वादे पर किए गए सवालों के जवाब में रिपब्लिकन नेता ने उक्त बात कही। मेक्सिको ने कहा है कि वह दीवार बनाने का खर्च वहन नहीं करेगा।

जियो जल्द ही लॉन्च करेगा 4G-VoLTE फोन

jio will soon launch 4G-VoLTE call
jio will soon launch 4G-VoLTE call

नई दिल्ली। नई टेलिकॉल कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम एक के बाद एक धमाके कर रही है। अब जियो 4G-VoLTE टेक्नॉलॉजी पर आधारित फीचर फोन लॉन्च कर सकती है।

खबरों के अनुसार, फोन की कीमत 999 और 1500 रुपए तक होगी। सितंबर में रिलायंस ने जियो नामक मुफ्त 4जीबी डाटा के साथ सिम पेश किया था जिसे लोगों ने हाथोंहाथ लिया है।

पहले फ्री कॉलिंग और फ्री अनलिमिटेड मोबाइल डाटा का जियो का ऑफर दिसंबर के अंत तक था लेकिन बाद में यह बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया। 31 दिसंबर को वेलकम ऑफर खत्म हो जाने के बाद रिलायंस जियो के ग्राहक हैपी न्यू ईयर ऑफर का फायदा उठा रहे है। इस ऑफर के तहत यूजऱ हर दिन तेज स्पीड में 1GB डेटा इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे हैं।

टेलिकॉम सेक्टर में जबरदस्त फेरबदल कर देने वाले इस ऑफर के बाद कि जियो के इस कीमत पर बजट हैंडसेट बाजार में एक और धमाका कर डालेंगे। जाहिर है अन्य हैंडसेट निर्माता कंपनियों को ये कीमत कड़ी टक्कर देगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 1 अरब मोबाइल फोन यूजर्स हैं जिनमें से 65 प्रतिशत लोग अब भी फीचर फोन्स का इस्तेमाल करते हैं। रिलायंस जियो के इस फोन में फ्रंट फेसिंग कैमरा, रियर कैमरा, जियो चैट, लाइव टीवी, वीडियो ऑन डिमांड जैसी कुछ ऐप्स भी दी जा सकती हैं। कंपनी इस फोन में डिजिटल वॉलेट सुविधा वाली जियो मनी वॉलेट ऐप भी दे सकती है।

दूरसंचार नियामक ट्राई के डाटा के अनुसार, दिसंबर में जियो नेटवर्क पर डाउनलोड गति 18.16 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) तक पहुंच गई। इसके साथ ही चलते डाउनलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन, एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है। यह सितंबर में उसकी सेवा के शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे टॉप लेवल है।

जयपुर गैंगरेप मामले में नया मोड़, युवती की रजामंदी से हुआ सबकुछ

new twist in jaipur gangrape case
new twist in jaipur gangrape case

जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार रात एक युवती के साथ हुए गैंग रेप मामले में गुरुवार को नया मोड आ गया है।

नोटबंदी से कम हुई महंगाई, गिरकर 3.41 फीसदी हुई महंगाई दर

Industrial production increased 5.7 percent in November
Industrial production increased 5.7 percent in November

नई दिल्ली। नोटबंदी के दबाव के बीच औद्योगिक उत्‍पादन और महंगाई के ताजा आंकड़े मोदी सरकार के लिए राहत लेकर आए हैं। नवंबर माह में औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक यानी आईआईपी ने 5.7 फीसदी ग्रोथ दर्ज की है , जबकि अक्टूबर में यह ग्रोथ -1.9 फीसदी थी।

 

गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह इजाफा खासतौर पर कैपिटल गुड्स प्रॉडक्शन में बढ़ोतरी के चलते हुआ है। यही नहीं महंगाई के मोर्चे पर भी सरकार को बड़ी राहत मिली है और दिसंबर महीने में 3.63 प्रतिशत से घटकर 3.41 फीसदी हो गई।

बीते दो सालों में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का यह निचला स्तर है। इसकी सबसे बड़ी वजह खाद्य पदार्थों की कीमत में कमी है। इससे पहले इकॉनमिस्ट का दावा था कि नवंबल में 3.63 फीसदी की खुदरा महंगाई दर के मुकाबले नवंबर में यह आंकड़ा 3.57 फीसदी हो जाएगा। इस लिहाज से यह अनुमान से अधिक गिरावट है।

यही नहीं मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ में भी खासा उछाल देखने को मिला है और यह माइनस 2.4 से पढ़कर 5.5 फीसदी हो गई है। बेसिक गुड्स ग्रोथ भी 4.1 से बढ़कर 4.7 फीसदी हो गई है। दालों की महंगाई दर 0.23 फीसदी घटी है। कन्जयूमर ड्यूरेबल ग्रोथ 0.2 फीसदी बढ़कर 9.8 फीसदी हो गई है। कपड़े जूते की महंगाई 4.98 फीसदी से घटकर 4.88 फीसदी हुई है। हालांकि फ्यूल महंगाई दर 2.80 से बढ़कर 3.77 फीसदी के आंकड़े पर पहुंच गई है।

Air india ने महिलाओं के लिए की 6 सीटें आरक्षित

Air india 6 reserved seats for women
Air india 6 reserved seats for women

नई दिल्ली। विमान कंपनी एयर इंडिया ने ट्रेनों की तर्ज पर प्लेन में भी रिजर्वेशन की शुरुआत की है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसकी सभी डोमेस्टिक फ्लाइट्स में 6 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह फैसिलिटी 18 जनवरी से मिलेगी।

बताया जा रहा है कि यह इस तरह का पहला अॉफर है। इससे पहले किसी भी विमान कंपनी ने यात्रियों के इस तरह का तोहफा नहीं दिया है। इस फैसले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।