
पवन हंस में 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

नई दिल्ली। पवन हंस में रणनीतिक बिक्री को आगे बढाते हुए सरकार ने आज कहा कि वह इस हेलीकॉप्टर सेवा कंपनी में अपनी सारी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी और प्रबंध नियंत्रण स्थानांतरित करेगी। संयुक्त उद्यम पवन हंस में सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।
सरकार ने कंपनी में प्रस्तावित निवेश में सौदा सलाहकार के रूप में काम करने की इच्छुक फर्मों से आवेदन मांगे हैं। इस बारे में जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, ‘भारत सरकार पवन हंस लिमिटेड में अपनी सारी 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। यह बिक्री रणनीतिक निवेश के साथ-साथ प्रबंध नियंत्रण के स्थानांतरण के रूप में किया जाएगा।’
गौरतलब है कि सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 56,500 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है जिसमें से वह अब तक 24,000 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।
कंपनियों के रजिस्ट्रेशन के लिये समय सीमा 3 महीने बढ़ी

चेन्नई। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कंपनियों तथा अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिये कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO के पास रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर समय सीमा 3 महीने के लिये बढ़ा दी है।
श्रम एवं रोजगार सचिव एम सत्यवति ने कहा, ‘‘हमने कंपनियों या वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से ईपीएफओ के पास पंजीकरण कराने के लिये कहा है। अब हमने समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2017 कर दी है। पहले यह 31 दिसंबर 2016 थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि कंपनियां बिना पंजीकरण के 3 साल या 5 साल अथवा उससे अधिक समय से काम कर रही होंगी। हमने उनसे आगे बढक़र रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।’’
मंत्रालय कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा, वेतन सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये यह कदम उठा रहा है। सचिव ने कहा, ‘‘हमहारी शीर्ष प्राथमिकता कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा, वेतन सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।’’
बीसीआई ने जारी की राजस्थान के 15 लॉ कालेजों की मान्यता

जयपुर। सरकार और राजकीय लॉ कालेजों की मेहनत रंग लाई और राजकीय लॉ कालेजों में प्रथम ईयर के प्रवेश शुरू हो चुके हैं।
Paytm जल्द बनेगा पेमेंट बैंक

नई दिल्ली। Paytm ने कल कहा कि Paytm वॉलेट अपने आप नई निगमित Paytm पेमेंट बैंक में हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसमें ग्राहक की तरफ से किसी भी अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वे मौजूदा Paytm वॉलेट के लाभों का आनंद लेना जारी रखेंगे।
कंपनी के पेमेंट बैंक की शुरुआत करने के बाद, ग्राहकों को Paytm पेमेंट बैंक के साथ एक अलग से बैंक खाता खोलने के विकल्प की पेशकश की जाएगी। हालांकि, Paytm वॉलेट उसी प्रकार से काम करता रहेगा।
सोशल मीडिया पर खबर फैल रही थी कि 15 जनवरी के बाद Paytm वॉलेट बंद हो जाएंगे। इस खबर का खंडन करते हुए कंपनी के CEO विजय शेखर ट्वीट कर लिखा ‘अफवाहें हैं कि Paytm वॉलेट 15 जनवरी को बंद हो जाएगा जो झूठी है। आपका Paytm वॉलेट 15 जनवरी के बाद भी चलता रहेगा। Paytm पेमेंट बैंक जल्द ही बैंक खाते, चेकबुक और डेबिट कार्ड जैसी सुविधा लेकर आएगा।
कंपनी के पेमेंट बैंक की शुरुआत करने के बाद, ग्राहकों को Paytm पेमेंट बैंक के साथ एक अलग से बैंक खाता खोलने के विकल्प की पेशकश की जाएगी। हालांकि, पेटीएम वॉलिट उसी प्रकार से काम करता रहेगा।