
Video : माउंट आबू में तैनात सीआरपीफ जवान का वीडियो भी वायरल

झुंझुनू के सूरजगढ़ से फरार हुई लुटेरी दुल्हन

झुंझुनू। झुंझुनूं से एक और लुटेरी बहू सामने आई है। मामला सूरजगढ़ कस्बे का है। जहां पर पांच दिन सेवा करवाने के बाद एक बहू फरार हो गई।
बैंक में नौकरी पाने का एक और सुनहरा अवसर, पढ़िए ये खबर

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में वेकैंसी निकली है, अगर आप इस नौकरी को पाना चाहते है तो तुरन्त अप्लाई करे , साथ ही आवेदन से पहले सारी जानकारी ज़रूर ले।
विवरण –
पदों की संख्या – 11 पद
पदों का नाम –
चीफ मैनेजर – रिस्क
मैनेजर – रिस्क
मैनेजर – स्टैटिस्टिशियन
चीफ मैनेजर – फॉरेक्स
डिप्टी मैनेजर – इंटरेस्ट रेट मार्किट
एजुकेशन क्वालिफिकेशन – M.sc.(स्टैटिस्टिक्स) / MBA/ PGDBM (फाइनेंस)
चयन प्रक्रिया – शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर।
भारतीय किसान संघ राजे सरकार से खफा, 13 को धरना प्रदर्शन

जयपुर। बिजली बढी दरों को वापस लेने तथा किसानों कि विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान संघ एक बार फिर सरकार से दो दो हाथ करने की तैयारी में है।
चीन ने नया इलेक्ट्रॉनिक टोही पोत पेश किया

बीजिंग। चीन की नौसेना ने एक नया इलेक्ट्रानिक टोही पोत लांच किया है। यह अत्याधुनिक पोत हर मौसम में विभिन्न लक्ष्यों पर लगातार नजर रखने में सक्षम है। बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर में अपना दबाव बढ़ाने के लिए बेड़े का विस्तार किया है।
चीन के सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली ने पोत लांच होने की जानकारी गुरुवार को दी है। क्विंगडाओं में मंगलवार सुबह नया पोत सीएनएस कैयांगशिंग या मिजार को लांच किया गया। यह पोत उत्तरी समुद्री बेड़े को सौंपा गया है।
यह इलेक्ट्रानिक टोही पोत कैयांगशिंग 815 ए श्रेणी का है। इसकी कुल विस्थापन क्षमता 6000 मेट्रिक टन है। इस पोत की अधिकतम गति 20 नॉट या 37 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें तीन छोटे कैलिबर के नौसैनिक तोप भी लगे हैं।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के पास अब छह इलेक्ट्रनिक टोही पोत हो गए हैं। अमेरिका और रूस जैसे कुछ ही देश इस तरह के उन्नत पोत तैयार कर सकते हैं। अमेरिका के पास ऐसे 15 पोत हैं और चीन इस लिहाज से बहुत पीछे है।
पीएलए की नौसेना ने भी अपने मीडिया आउटलेट पर सभी छह इलेक्ट्रानिक टोही पोतों की जानकारी सार्वजनिक की है। सभी पोतों की क्षमता और कार्यप्रणाली का ब्योरा दिया है। इससे पहले पीएलए नौसेना ने अपने जासूसी पोतों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी।