Home Blog Page 4241

सीनियर रेजिडेंट के लिए AIIMS में 144 पदों पर भर्ती

Senior Resident AIIMS for 144 posts
Senior Resident AIIMS for 144 posts

भुवनेश्वर ,ओडिशा के AIIMS यानी ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में सिनियर रेजिडेंट के लिए 144 पदों पर वेकैंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। इनके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगे गए है।

ऑनलाइन ऐप्लिकेशन की लास्ट डेट – 31 जनवरी

अप्लाई करने के लिए आप व्व्व.ऐइम्सभूबनेस्वर.यदु.इन पर लॉग इन कर ऑनलाइन अप्लाई करे।

चीन ने भारत को दी खुली धमकी, वियतनाम को आकाश मिसाइलें बेचीं तो खैर नहीं

chinese media warns india over vietnam ties
chinese media warns india over vietnam ties

बीजिंग। चीन की सरकारी मीडिया ने आज कहा कि बीजिंग का मुकाबला करने के लिए यदि वियतनाम के साथ भारत अपने सैन्य संबंध मजबूत करने का कोई कदम उठाता है तो इससे क्षेत्र में ‘गड़बड़ी’ पैदा होगी तथा चीन ‘हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेगा।’

 

चीन की सरकारी मीडिया ने यह बात इस रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में कही है कि नई दिल्ली हनोई को जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइलें बेचने की योजना बना रही है। वियतनाम को जमीन से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति की खबरों पर चीन की चिंताओं को रेखांकित करते हुए ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया है, ‘यदि भारत सरकार रणनीतिक समझौते या बीजिंग के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से वियतनाम के साथ असल में अपने सैन्य संबंधों को मजबूत करती है तो इससे क्षेत्र में गड़बड़ी पैदा होगी और चीन हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठेगा।’

इसमें कहा गया कि मिसाइलों की आपूर्ति ‘सामान्य हथियार बिक्री के रूप में होनी है जिसे भारतीय मीडिया में अब तक चीन के खतरे से निपटने के लिए एक जवाब के रूप में बताता रहा है।’ ग्लोबल टाइम्स ने यह बात इन खबरों का हवाला देते हुए कही कि नई दिल्ली का यह कदम चीन द्वारा भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने से रोकने तथा जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मूसद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंध लगाने के भारत के प्रयासों में चीन द्वारा अडंगा लगाए जाने के जवाब में है।

अखबार ने कहा, ‘जब भारत वियतनाम, जो आसियान का एक महत्वपूर्ण सदस्य तथा भारत की ‘पूर्व की ओर देखो नीति’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, के साथ अपने सैन्य संबंध स्थापित करने का फैसला करे तो कोई विवाद नहीं होना चाहिए। फिर भी इस तरह के संबंध क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए बनाए जाने चाहिए, ना कि अन्य के लिए परेशानी या चिंता पैदा करने के लिए।’

अखबार ने कहा, ‘हालांकि, जब भारत और वियतनाम संभावित बिक्री के बारे में बात कर रहे हैं तो तब नयी दिल्ली बीजिंग की तरफ ऐसे देखती प्रतीत होती है जैसे कि सौदा गुप्त रूप से चीन पर केंद्रित है।’ यह अखबार सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के आधिकारिक प्रकाशन समूह का हिस्सा है और यह आक्रामक तथा शत्रुतापूर्ण भाषा के साथ लगभग नियमित तौर पर भारत को निशाना बनाने वाले लेख छापता रहा है ।

वियतनाम के साथ भारत के बढ़ते घनिष्ठ संबंधों पर नई दिल्ली के खिलाफ धमकी वाला भाव प्रदर्शित करते हुए इसी दैनिक में आज एक अन्य लेख में हनोई से कहा गया है कि वह दक्षिण चीन सागर विवाद को ध्यान में रखते हुए बीजिंग के साथ अपने संबंधों में सुधार करे।

महाराष्ट्र में 16 और 21 फरवरी को दो चरण में होंगे पंचायत चुनाव

Maharashtra's two phased civic polls On February 16, 21
Maharashtra’s two phased civic polls On February 16, 21

मुंबई। राज्य में 10 महानगर पालिका व 25 जिला परिषदों के चुनाव दो चरणों में कराए जाने की घोषणा राज्य चुनाव आयुक्त जे. एस. सहारिया ने बुधवार को की है।

गोल्ड 70 रुपए चमका, चांदी 41,000 के पार

Gold Rs 29,100 per 10 grams and silver rs 41000 1 kg
Gold Rs 29,100 per 10 grams and silver rs 41000 1 kg

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोने में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और दिल्ली में पीली धातु 70 रुपए सुधर कर 29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव बढ़ने से चांदी भी 550 रुपए की तेजी के साथ 41,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गयी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में शादी विवाह के मौसम की फुटकर मांग पूरा करने के लिए आभूषण विक्रेताओं ने लिवाली बढ़ा दी थी।

इससे बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई। सिंगापुर में सोना 0.29 प्रतिशत बढ़कर 1,190.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि चांदी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.82 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 70-70 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 29,100 रुपए और 28,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार (10 जनवरी) के कारोबार में इसमें 330 रुपए की तेजी आई थी। गिन्नी की कीमत 24,200 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रही।

चांदी तैयार 550 रुपए की तेजी के साथ 41,300 रुपए प्रति किलो हो गई। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 545 रुपए की तेजी के साथ 41,145 रुपए प्रति किलो हो गयी। चांदी सिक्का 1,000 रुपए सुधर कर लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ।

बेतिया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन को जेल

three youth arrested for gangraping minor in Bettiah
three youth arrested for gangraping minor in Bettiah

बेतिया। जिले के बैरिया थाने में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।