Home Blog Page 4242

McDonald’s के मेन्यू में अब होगा मसाला डोसा बर्गर, अंडा भुर्जी

McDonald's will now Masala Dosa burgers and anda bhurji in the menu
McDonald’s will now Masala Dosa burgers and anda bhurji in the menu

मुंबई। दुनियाभर में ख्यात फ़ास्ट फूड कंपनी मैकडोनल्ड्स पहले से कहीं ज़्यादा देसी होने जा रही है। मैकडॉनल्ड्स ने अपने मेन्यू में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।

 

ब्रेकफास्ट मेन्यू में मसाला डोसा बर्गर, अंडा भुर्जी को भी शामिल किया जाएगा। कंपनी को उम्मीद है कि मंदी के इस दौर में मेन्यू बदलने से उसके बिजनेस में नई जान आ सकती है।

कंपनी सूत्रों के मुताबिक नए मेन्यू में कॉन्टिनेंटल व भारत व्यंजनों का तालमेल होगा। जल्द ही इसे वीकेंड पर मुंबई में लांच किया जा सकता है। इसके बाद इसे देश के अन्य शहरों में लागू किया जा सकता है।

दक्षिण व पश्चिमी भारत में मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां चलाने वाली कंपनी वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के वाइस चेयरमैन अमित जटिया ने कहा कि भारतीय व्यंजन लजीज होते हैं, हम उन्हें अपने रेस्तरां में मैकडॉनल्ड्स की स्टाइल में पेश करेंगे।

गौरतलब है कि मैकडॉनल्ड्स ने दो दशक पहले स्ट्रीट फूड से सीख लेते हुए आलू टिक्की बर्गर पेश किया था, जो वर्तमान में मैकडॉनल्ड्स का सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट बन चुका है। हालांकि मैकडॉनल्ड्स का कहना है कि इस बार हम सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि भारतीय खाने के एक पूरी रेंज पेश करने जा रहे हैं।

कंपनी मसाला डोसा बर्गर के अलावा प्लेन भुर्जी, अंडा भुर्जी व हॉट केक्स भी बेचेगी। एक अनुमान के मुताबिक भारत में खाने पीने का बाजार करीब पौने छह लाख करोड़ रूपए का है, लेकिन इसका सिर्फ दो फीसदी हिस्सा ही संगठित क्षेत्र के पास है।

केशव मौर्य ने संभावित उम्मीदवारों की सूची भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को भेजी

UP BJP chief Keshav Maurya sent potential candidates list to central leadership
UP BJP chief Keshav Maurya sent potential candidates list to central leadership

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने के साथ ही सूबे में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है।

इंटरनेट स्पीड में Jio ने दूसरी कंपनियों को पछाड़ा

trai report reliance jio beat other telecom company in internet speed
trai report reliance jio beat other telecom company in internet speed

नई दिल्ली । रिलायंस जियो ने इंटरनेट की औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में अन्य दूरसंचार कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। दिसंबर महीने में जियो नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 18.16 mbps रही।

दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 में अपनी 4G सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की। सितंबर में उसके नेववर्क पर अधिकतम स्पीड 7.26 mbps रही थी जो नंवबर में घटकर 5.85 mbps रही थी। ट्राई द्वारा मासिक आधार पर जारी किए जाने वाले औसत मोबाइल डाटा के आंकड़ों में दी गई।

जहां तक अन्य सेवा प्रदाताओं में वोडाफोन के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड नवंबर के 4.9 mbps से बढ़कर दिसंबर में 6.7 mbps हो गई है। वहीं आइडिया सेल्यूलर के नेटवर्क पर औसत इंटरनेट डाउनलोड स्पीड दिसंबर में 5.03 mbps , भारती एयरटेल के नेटवर्क पर 4.68 mbps , एयरसेल के नेटवर्क पर 3 mbps व रिलायंस कम्युनिकेशंस के नेटवर्क पर औसत डाउनलोड स्पीड 2.6 mbps रही। ट्राई अपने मायस्पीड एप के जरिए देश भर के ग्राहकों के ग्राहकों के मोबाइल डेटा संबंधी आंकड़ों के आधार पर औसत स्पीड की गणना करता है।

अब नर्मदा के पानी से बनेगा कोका-कोला, थम्स-अप, लिम्का

now Coca-Cola, Thums Up, Limca to use Narmada water
now Coca-Cola, Thums Up, Limca to use Narmada water

नई दिल्ली। दुनिया की जानी-मानी शीतल पेय कंपनी कोका-कोला भारत में अपना एक और प्लांट स्थापित करेगी।

WhatsApp लेकर आया और नए मजेदार फीचर

WhatsApp Launch new features
WhatsApp Launch new features

नई दिल्ली। सबसे बड़ी मैसेजिंग सर्विस ऐप्लिकेशन WhatsApp अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए 2 नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। WhatsApp GIF भेजना और खोजना आसान बनाने जा रही है। इसके अलावा व्हाट्सऐप ने मीडिया शेयरिंग लिमिट को भी 10 की जगह 30 कर दिया है।

यह फीचर्स एंड्रॉइड यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.17.6 पर उपलब्ध हैं। iOS यूजर्स के लिए GIF सपोर्ट पिछले साल नवंबर में शुरू किया गया था।

iOS प्लेटफॉर्म पर आने के बाद से ही एंड्रॉइड पर भी जीआईएफ सपोर्ट आने के अनुमान लगाए जा रहे थे। अभी तक एंड्रॉइड यूजर्स GIF तभी भेज पाते थे जब वह उनके फोन में सेव हो, लेकिन अब एंड्रॉइड यूजर्स व्हाट्सऐप पर मिलने वाली Giphy लाइब्रेबी से ढूंढकर अपने दोस्तों को GIF भेज सकेंगे। यह नया GIF आईकन टैक्स्ट बार के पास इमोजी पर टैप करने पर मिलेगा।

नए फीचर्स के जरिए व्हाट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म को और ज्यादा सुविधाजनक बनाना चाहता है। iOS पर GIF को ना सिर्फ एडिट किया जा सकता है, बल्कि इमोजी, टैक्स्ट लिखने के साथ भेजने से पहले उसे छोटा भी किए जाने की सुविधा है। अब देखना यह होगा कि क्या एंड्रॉइड के लिए भी ऐसी सुविधा पेश की जाएगी या नहीं।

इसके अलावा WhatsApp ने मीडिया शेयरिंग लिमिट को 10 से बढ़ाकर 30 कर दिया है, जिसके बाद अब एक साथ बड़ी मात्रा में मीडिया फाइल्स शेयर की जा सकेंगी। अगर शेयरिंग की बात करें तो यूजर्स एक बार में ही ज्यादा से ज्यादा फोटो और वीडियोज शेयर करना चाहते हैं। इससे समय की बचत होगी। गूगल प्ले पर अपडेट आने के बाद यह सुविधाएं मिलने लगेंगी।

यह भी पढ़ें:

  1. यहां लगती हैं मोबाइल की मंडी, एप्पल, सैमसंग जैसे फ़ोन मिलते हैं मात्र 100 रूपए में!
  2. आइये जाने 2 मिनट में कैसे तोड़े किसी भी स्मार्टफोन का लॉक!