Home Blog Page 4265

समय की पाबंदी के मामले में ‘स्पाइस जेट’ का प्रदर्शन सबसे बेहतर

While most punctual of SpiceJet delhi airport
While most punctual of SpiceJet delhi airport

नई दिल्ली। समय की पाबंदी के मामले में दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिसंबर में स्पाइस जेट का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है जबकि सरकारी विमानन सेवा कंपनी एयर इंडिया एक बार फिर फिसड्डी साबित हुई है।

 

हवाई अड्डे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्पाइस जेट की 70 फीसदी उड़ानें समय पर रवाना हुई हैं। इस मामले में 68 फीसदी के साथ एयर एशिया दूसरे स्थान पर है। समय पर विमान के आगमन के मामले में 60 फीसदी स्कोर के साथ स्पाइजेट और एयर एशिया संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

आगमन और प्रस्थान मिलाकर घरेलू विमान सेवा कंपनियों में स्पाइसजेट पहले, एयर एशिया दूसरे तथा इंडिगो तीसरे स्थान पर है। वहीं, प्रस्थान के मामले में एयर इंडिया की 60 फीसदी तथा आगमन के मामले में 46 फीसदी उड़ानें समय की पाबंद रहीं।

प्रस्थान में जहाँ वह सिर्फ जेट एयरवेज (59 फीसदी) से आगे है, वहीं आगमन के मामले में सबसे नीचे है। जेट एयरवेज की 55 फीसदी उड़ानें समय पर आयी हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर एयर इंडिया सबसे निचले पायदान पर रही।

चुनाव आयोग से मिले रामगोपाल, नामांकन से पहले की ‘साइकिल’ पर फैसले की मांग

ram gopal yadav meets election commission batting for cycle symbol
ram gopal yadav meets election commission batting for cycle symbol

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के कुनबे की लड़ाई सुलह की गुंजाइश से आगे बढ़ गई है। पार्टी पर अधिकार व चुनाव चिह्न को लेकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के चुनाव आयोग से मिलकर आने के ठीक बाद अखिलेश गुट की ओर से रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल भी मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचे।

चिली में विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

Chile crashes four dead
Chile crashes four dead

सैंटियागो। चिली में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना चिली के दक्षिणी बायोबायो क्षेत्र में हुई। इस दुर्घटना में विमान में सवार तीन पुरूषों और एक महिला की मौत हो गई।

चिली पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मृतकों में चालक बोरिस फॉडेज, लेटिसिया गुजमैन पिनचेरा, गिल्बटरे वारेला गुजमैन और फ्रैंकलिन मोया हेरेरा हैं।

फिर सुर्खियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिग्री विवाद

PM Narendra modi's Degree row : CIC allows inspection of DU records
PM Narendra modi’s Degree row : CIC allows inspection of DU records

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिग्री विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय को उस साल के विद्यार्थियों के रिकार्ड की पड़ताल करने का निर्देश दिया है जिस साल प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

साइकिल के लिए चुनाव आयोग पहुंचे मुलायम सिंह यादव

samajwadi party's fight for 'cycle' : mulayam singh yadav meets election commission
samajwadi party’s fight for ‘cycle’ : mulayam singh yadav meets election commission

नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी में हुई तख्ता पलट की लड़ाई के बाद मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग पहुंचकर हलफनामा दिया।