Home Blog Page 4264

गोरखपुर : बकरी चराने गई 15 साल की लडकी से खेत में रातभर गैंगरेप

15 year old girl gangraped by three in Gorakhpur
15 year old girl gangraped by three in Gorakhpur

गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि गांव के बाहर बकरी चराने गई किशोरी से तीन युवकों ने रात में कई बार रेप किया।

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से तांबा मजबूत

Copper was positive global cues
Copper was positive global cues

नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और हाजिर बाजार में मांग बढ़ने से वायदा बाजार में तांबा 0.15 प्रतिशत बढ़कर 387.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह डिलिवरी के लिए तांबे का वायदा भाव 60 पैसे यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 387.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 27 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार फरवरी डिलिवरी के लिए तांबा 40 पैसे यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 383.95 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोला गया। इसमें 515 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार लंदन मैटल एक्सचेंज (एलएमई) में मूल धातु में मजबूती का रुख बनने से तांबे का वायदा यहां भी मजबूत रहा। कारोबारियों के अनुसार चीन में आर्थिक वृद्धि अच्छी रहने की उम्मीद से वायदा कारोबार में मजबूती का रुख रहा। इसके साथ ही घरेलू हाजिर बाजार में मांग बढ़ने से वायदा भाव में मजबूती का सहारा मिला।

जेटली ने नोटबंदी की वजह से आर्थिक नरमी को खारिज किया

Because of the economic slowdown Notbandi Jaitley dismissed
Because of the economic slowdown Notbandi Jaitley dismissed

नई दिल्ली। सरकार ने नोटबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था में नरमी आने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर अवधि में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर वसूली में अच्छी वृद्धि हुई है। इससे विनिर्माण क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने का संकेत मिलता है।

जेटली ने कहा कि अप्रैल से दिसंबर 2016 अवधि में प्रत्यक्ष कर वसूली 12.01 प्रतिशत बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपये हो गई जबकि इस दौरान अप्रत्यक्ष कर प्राप्ति एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 25 प्रतिशत बढ़कर 6.30 लाख करोड़ रुपये रहा है। अप्रत्यक्ष करों में विभिन्न क्षेत्रों में की गई वसूली का ब्यौरा देते हुये उन्होंने बताया कि आलोच्य अवधि में उत्पाद शुल्क प्राप्ति 43 प्रतिशत बढ़कर 2.79 लाख करोड़ रुपये, सेवा कर प्राप्ति 23.9 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गई। जबकि इस दौरान सीमा शुल्क प्राप्ति 4.1 प्रतिशत बढ़कर 1.67 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
अकेले दिसंबर माह में पिछले साल के मुकाबले अप्रत्यक्ष कर प्राप्ति 14.2 प्रतिशत बढ़ गई। दिसंबर माह में नोटबंदी जारी रही इसके बावजूद माह के दौरान उत्पाद शुल्क प्राप्ति 31.6 प्रतिशत बढ़ी है। जेटली ने कहा कि उत्पाद शुल्क का सीधा विनिर्माण क्षेत्र से संबंध है। माह के दौरान सेवा कर प्राप्ति भी 12.4 प्रतिशत बढ़ी है जबकि सीमा शुल्क प्राप्ति इस दौरान सोने का आयात घटने से 6.3 प्रतिशत घट गया।
वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि कर प्राप्ति के आंकड़े वास्तविक हैं, अनुमानित नहीं। नोटबंदी के बाद नकदी संकट के कारण अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंकाओं को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि एक महीना पहले नवंबर के आंकड़ों से यदि दिसंबर के आंकड़ों की तुलना की जाये तो अप्रत्यक्ष कर प्राप्ति 12.8 प्रतिशत बढ़ी है।
जेटली ने कहा कि नकदी की तंगी के चलते नवंबर और दिसंबर में आर्थिक गतिविधियों को लेकर सार्वजनिक तौर पर काफी चर्चा हुई है, इस लिहाज से इन दो महीनों के आंकड़े काफी महत्वपूर्ण बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादातर राज्यों में मूल्य वर्धित कर (वैट) प्राप्ति भी अच्छी रही है। राज्यों को नवंबर में पुरानी मुद्रा में भी कर प्राप्त हुये हैं। मेरे विचार से बेहतर प्रशासनिक तंत्र वाले सभी राज्यों में नवंबर में वैट संग्रह बढ़ा है।

अलीगढ : बसपाईयों ने करवाया बार बालाओं का अश्लील डांस!

bspp.jpg

अलीगढ़। मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक पार्टियां क्या क्या कर सकती हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया सकता है। अलीगढ़ में बसपा के सामाजिक भाईचारा सम्मलेन कार्यक्रम में मंच पर बार बालाओं द्वारा अश्लील डांस कराया गया। जहाँ बसपाइयों ने भी जमकर डांस किया।

नोकिया का पहला ‘एंड्रायड स्मार्टफोन’ चीन में लॉन्च

Nokia's first Android smartphone launched in China
Nokia’s first Android smartphone launched in China

नई दिल्ली। एक लंबे इंतजार के बाद नोकिया का पहला स्मार्टफोन आख़िरकार लॉन्च हो ही गया । फोन को लॉन्च कर कंपनी सुर्खियों में छाई हुई है। एक लंबे इंतजार के बाद एचएमडी ग्‍लोबल ने इस नोकिया के पहले एंड्रायड स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी नें इसे नोकिया 6 के नाम से पेश किया है।

 

फोन के फीचर्स पर एक नजर

डिस्प्ले-  5.5इंच की आईपीएस फुल एचडी

प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रगन430 ऑक्टाकोर

एंड्रायड-  7.0 नूगा से लैस

रैम- 4जीबी

इंटरनल मैमोरी- 64 जीबी

कैमरा- 8 मेगापिक्सल का फ्रंट, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा ड्यूल फ्लैश एलईडी के साथ लैस

कीमत- 16000 रुपए के आसपास

भारतीय बाजार में ये स्मार्टफोन कब तक लॉन्च होगा इस बारे में अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में जल्द ही पेश करेगी।