
बेकाबू ट्रक ने सात लोगों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

फरीदाबाद निगम चुनाव में बीजेपी ने जीती 40 में से 30 सीटें

फरीदाबाद/चंडीगढ़। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी सिंबल पर लड़ रही बीजेपी ने निगम के 40 वार्डों में से 30 वार्डों पर अपना कब्जा जमाया है।
स्नैपडील पर ‘WELCOME 2017’ ऑफर शुरू, मिलेगी 70% डिस्काउंट

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने दो दिवसीय सेल ‘वेलकम 2017’ की घोषणा की है। आठ जनवरी और नौ जनवरी को उपभोक्ता सेल का लाभ उठा सकते हैं।
सेल में कपड़ों, मोबाइल फोन्स, घरेलू उपकरणों और अन्य इलैक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है।
सेल में उपभोक्ता रेडमी नोट-3 11,999 रुपये में, सैमसंग जे2 प्रो (16 जीबी) 9,490 रुपये में, आईफोन 5एस (16 जीबी) 17,499 रुपये में, आईफोन 6एस (32 जीबी) 43,999 रुपये में और आईफोन 7 (32 जीबी) 52,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
उपभोक्ता एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 15 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ भी उठा सकते हैं। इसके अलावा सभी प्रमुख क्रेडिट कार्ड्स पर ‘नो कॉस्ट ईएमआई’ का विकल्प भी उपलब्ध है।
CBSE 12th बोर्ड परीक्षा की दिनांक बढ़ सकती है आगे

नई दिल्ली। संभव है की इस बार होने वाली 12वीं की परीक्षा की दिनांक आगे बढ़ जाएं। ये फैसला पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लिया जा रहा है।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री 16 फीसदी बढ़ी
