Home Blog Page 4276

शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 39,003 करोड़ रूपये की गिरावट

TCS, RIL, HDFC Bank, Infosys, HDFC and SBI
TCS, RIL, HDFC Bank, Infosys, HDFC and SBI

नई दिल्ली। बीते सप्ताह देश की शीर्ष दस कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण मार्केट कैप में कुल मिलाकर 39,002.72 करोड़ रूपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस को हुआ है।

 

शुक्रवार को समाप्त हुए हफ्ते में जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी और भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई है वहीं आईटीसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़त दर्ज हुई।
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 15,438.31 करोड़ रूपये घटकर 4,49,966.92 करोड़ रूपये रहा है। इसी प्रकार इन्फोसिस का पूंजीकरण 9,015.51 करोड़ रूपये घटकर 2,23,136.69 करोड़ रपये और एचडीएफसी का पूंजीकरण 6,387.88 करोड़ रूपये घटकर 1,93,720.89 करोड़ रपये हो गया।
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 2,949.86 करोड़ रूपये की गिरावट आई और यह 1,90,925.50 करोड़ रूपये रहा। एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 2,810.91 करोड़ रपये घटकर 3,04,907.24 करोड़ रूपये रहा।
इस हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी बाजार पूंजीकरण के मामले में 2,400.25 करोड़ रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है और यह 3,47,940.18 करोड़ रपये रहा। हालांकि इसी अवधि में ओएनजीसी के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है, यह 14,116.56 करोड़ रपये बढक़र 2,59,808.85 करोड़ रूपये  हो गया। कोल इंडिया के बाजार पूंजीकरण में 3,569.26 करोड़ रूपये का इजाफा हुआ है और यह 1,89,791.54 करोड़ रूपये रहा।
आईटीसी का पूंजीकरण 2,060.63 करोड़ रूपये बढक़र 2,94,124.85 करोड़ रूपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,385.13 करोड़ रूपये बढक़र 1,80,219.15 करोड़ रूपये हो गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस शीर्ष पर कायम रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, ओएनजीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी, कोल इंडिया, एसबीआई और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान है।

2020 तक बेकार हो जाएंगे सभी कार्ड, ATM और POS मशीन

By 2020, all the cards will be worthless, ATM and POS machines
By 2020, all the cards will be worthless, ATM and POS machines

बेंगलुरु। नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिए जाने के बीच नीति आयोग ने कहा है कि अगले तीन साल के भीतर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एटीएम और पीओएस मशीनों की जरूरत खत्म हो जाएगी।

 

प्रवासी भारतीय दिवस 2017 के एक सेशन के दौरान नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा, ‘फाइनैंशल टेक्नॉलजी और सोशल इनोवेशन दोनों ही मामलों में भारत बहुत बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस व्यापक सोशल इनोवेशन की बदौलत भारत एक लंबी छलांग लगाएगा। मेरा मानना है कि 2020 तक आगामी दो-ढाई सालों में देश में इन सभी डेबिट कार्ड्स, क्रेडिट कार्ड्स, एटीएम मशीनों और पीओएस मशीन पूरी तरह अप्रासंगिक हो जाएंगे।’
उन्होंने कहा, ‘भारत में इन सभी चीजों की जरूरत नहीं रह जाएगी। भारत इस बारे में लंबी छलांग लगाएगा और हर भारतीय महज तीस सेकंड्स के भीतर अपने अंगूठे के इस्तेमाल से ट्रांजैक्शन कर रहे होंगे।’ कांत यूथ प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान ‘स्टार्टअप्स ऐंड इनोवेशन्स विच हैव सोशल इंपैक्ट इन इंडिया’ विषय पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हम जिस चीज को व्यापक तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं वह डिजिटल पेमेंट है और इसकी वजह से इनोवेशन के तरीकों में काफी बदलाव आएगा।’
कांत ने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि सिर्फ भारत ही एक ऐसा देश है जहां एक अरब से ज्यादा मोबाइल फोन और बायोमीट्रिक है। उन्होंने हाल में जारी ‘भीम’ ऐप और ‘आधार’ के जरिये होने वाली भुगतान प्रणाली का जिक्र किया।
कांत ने कहा कि भारत व्यापक तौर पर नकदी से चलने वाली अर्थव्यवस्था रही है लेकिन अब यहां एक अरब के करीब मोबाइल ग्राहक हैं और इतने ही बायोमीट्रिक भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत को अनौपचारिक से औपचारिक अर्थव्यवस्था बनने की जरूरत है।

आरएसएस प्रचारक धनप्रकाश के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रुद्राभिषेक

rssrss.jpg

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वयोवृद्ध प्रचारक धनप्रकाश त्यागी 10 जनवरी को जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहे है। इसी उपलक्ष्य में उन्हें शुभकामनाएं देने तथा उनकी दीर्घायु की मंगलकामना के लिए रविवार को भारती भवन में सुबह रुद्राभिषेक तथा यज्ञ का आयोजन किया गया।

देश के प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफार्मो पर लगेंगे 2 हजार से ज्यादा ATM

On the platforms of major stations in the country will more than 2 thousand ATM
On the platforms of major stations in the country will more than 2 thousand ATM

नई दिल्ली। भारतीय रेल गैर-शुल्क स्रोतों से सालाना 2,000 करोड़ रुपए कमाने की योजना पर काम कर रहा है। रेलवे ने रेलगाड़ी, लेवल क्रासिंग और ट्रैक के पास वाली जगहों पर विज्ञापन लगाने के लिए दुनिया की बडी बड़़ी कंपनियों से संपर्क किया है। इसके साथ ही प्रमुख रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर 2,000 एटीएम लगाने की भी पेशकश की है।

 

रेल मंत्री सुरेश प्रभु आने वाले सप्ताह में गैर किराया राजस्व नीति जारी करेंगे। रेलवे में ऐसा पहली बार किया जा रहा है। राजस्व कमाने की गतिविधियों के लिए कई योजनाओं की तैयारी हो रही है, जिसमें ट्रेन ब्रांडिंग, रेल रेडियो स्कीम सहित देश के प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर 2400 एटीएम लगाना भी शामिल है। अनुबंध 10 साल का होगा।
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल रेलवे गैर शुल्क स्रोतों से कुल राजस्व का सिर्फ 5 फीसदी कमाई करता हैै।
उन्होंने बताया कि एटीएम प्लेटफार्मों पर या स्टेशन के मुख्य क्षेत्र में होंगे। स्टेशन पर एटीएम लगाने की प्रक्रिया पारदर्शी ई-निलामी व्यवस्था से पूरी की जाएगी।

पैसे के मोल पर खरीदी बेची जाने वाली राजनीति नहीं चाहिए : घनश्याम तिवाड़ी

gnn2.jpg

कोटा। दीनदयाल वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ​किसी जाति-जन​जाति, सेठ-साहूकार, महाजन-पंडित या किसी राजा महाराजा की जागीर नहीं है, यह पार्टी 90 साल के एक राष्ट्रीय आंदोलन का फल और कार्यकर्ताओं के खून पसीने से बनी पार्टी है।