Home Blog Page 4297

AirAsia के कथित संदिग्ध लेनदेन पर CBI की निगाह

AirAsia of CBI on the alleged suspicious transactions
AirAsia of CBI on the alleged suspicious transactions

नई दिल्ली। एयरएशिया में कथित संदिग्ध लेनदेन के मामले को अब सीबीआई भी देख रही है। यह मामला भारत व सिंगापुर में एयरएशिया में 22 करोड़ रपये के संदिग्ध लेनदेन का है। प्रवर्तन निदेशालय पहले ही इस मामले को देख रहा है।

 

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि एजेंसी आरोपों से जुड़ी सामग्री की पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्यटया कोई मामला बनने पर ही प्राथमिक जांच या एफआईआर दर्ज करने के बारे में फैसला होगा।

उल्लेखनीय है कि 2013 में टाटा संस ने मलेशिया की एयरएशिया व अरूण भाटिया की टेलीस्ट्रा ट्रेडप्लेस के साथ मिलकर एयरएशिया इंडिया शुरू की थी।

टाटा संस के हटाए गए चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने पिछले साल अक्तूबर में आरोप लगाया कि भारत व सिंगापुर में ऐसी इकाइयों को 22 करोड़ रपये का फर्जी लेनदेन किया गया जिनका अस्तित्व ही नहीं है।

राजधानी एक्सप्रेस के किराये में करें हवाई यात्रा

air india tickets offers
air india tickets offers

नई दिल्ली। सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने आज सीमित अवधि के लिए विशेष किराया योजना की घोषणा की जिसके तहत वह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सेकंड एसी श्रेणी के किराये के बराबर राशि पर टिकट देगी।

 

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि चुनिंदा मार्गों पर इकोनोमी श्रेणी में यात्रा के लिए इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। इस योजना में शुरआती किराया 1080 रुपये है।

पिछले साल जून में कंपनी इस तरह की योजना लाई थी। सितंबर में योजना की समाप्ति तक 21,678 यात्रियों ने इसके तहत टिकट खरीद लिये थे।

बयान के अनुसार नयी विशेष किराया योजना कल शुरू हुई। इसके तहत छह जनवरी व 10 अप्रैल के बीच टिकट बुक की जा सकेगी और यात्रा 26 जनवरी से 30 अप्रैल 2017 तक की जा सकेगी।

ढाका कैफे हमले का मास्टरमाइंड पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Dhaka police encounter in the cafe attack mastermind pile
Dhaka police encounter in the cafe attack mastermind pile

ढाका। पिछले साल बांग्लादेश के एक मशहूर कैफे में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड समेत दो इस्लामी आतंकी आज तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

 

राजधानी के मोहम्मदपुर बेरिबाध क्षेत्र में आतंकवाद रोधी एवं सीमा पार अपराध रोधी (सीटीटीसी) इकाई ने नव—जमात—उल—मुजाहिदीन के वांछित नेता नूरल इस्लाम उर्फ मरजान और एक अन्य अज्ञात चमरपंथी को ढेर कर दिया।

ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस की सीटीटीसी इकाई के प्रमुख मोनिरूल इस्लाम ने द डेली स्टार से घटना की पुष्टि करते हुये कहा, एक की पहचान मरजान के रूप में हुई है औैर दूसरे की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है।

पुलिस ने बताया कि गुलशंस होले आर्टिजन बेकरी में एक जुलाई को हुए हमले को मरजान ने समन्वित किया था जिसमें एक भारतीय सहित 22 लोग मारे गए थे ।

मोनिरूल ने कहा, एक खुफिया सूचना के आधार पर हमने तड़के तीन बजे छापा मारा हमारी उपस्थिति महसूस होने पर आतंकवादियों ने हम पर गोली चलाई। हमने जवाबी कार्रवाई की जिसमें वे दोनों लोग घायल हो गए। ढाका मेडिल कॉलेज अस्पताल में उन्हें मत घोषित कर दिया गया।

ढाका ट्रिब्यून ने कहा कि एक जांचकतार् के मुताबिक मरजान नव—जेएमबी का सबसे कम उम्र का कमांडर था। यह संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लालादेश (जेएमबी) का एक नया धड़ा है जो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है।

उसका संगठन के कई शीर्ष नेताओं के साथ संपर्क था। मरजान को भारी हथियार चलाने में विशेषज्ञता हासिल थी। मरजान काफी समय तक गैबंधा के गोबिंदगंज स्थित आतंकी शिविर में रहा जहां उसने सात आतंकवादियों को कथित तौर पर प्रेरक प्रशिक्षण दिया। इन सात में से पांच आतंकी कैफे आतंकी हमले में शामिल थे।

एक जुलाई को आतंकवादी होले आर्टिसन बेकरी में घुस गए थे। हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया था औैर पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुयी थी । इसमें दो पुलिस अधिकारी मारे गये थे। अगली सुबह एक संयुक्त कमांडो बल ने बेकरी में प्रवेश किया और सभी हमलावरों को ढेर कर बंधकों को मुक्त करा लिया । यह बंधक संकट 11 घंटे के बाद समाप्त हुआ था।

दिल्ली से आप विधायक जनरैल सिंह ने दिया विधानसभा से इस्तीफा

AAP MLA Jarnail singh quits delhi assembly, to take of punjab CM
AAP MLA Jarnail singh quits delhi assembly, to take of punjab CM

नई दिल्ली। राजौरी गार्डन से विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

युवराज सिंह की वनडे और टी-20 में वापसी, कोहली कप्तान

india vs england : virat Kohli named captain, Yuvraj Singh returns, rishabh pant gets maiden T20I call up
india vs england : virat Kohli named captain, Yuvraj Singh returns, rishabh pant gets maiden T20I call up

नई दिल्ली। इग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के लिए विराट कोहली भारतीय टीम के कप्तान होंगे।