Home Blog Page 4298

ब्राजील से आई महिला के पेट से निकले कोकीन भरे कैप्सूल

65 pellets of cocaine recovered from stomach of a brazilian woman arrested at IGI airport delhi
65 pellets of cocaine recovered from stomach of a brazilian woman arrested at IGI airport delhi

नई दिल्ली। ब्राजील से आई एक महिला के पेट से कोकीन से भरे 63 कैप्सूल निकले हैं। वह कोकीन को नए साल पर होने वाली पार्टियों में पहुंचाने वाली थी।

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को 47 रन से हराया

New Zealand beat Bangladesh in second T20 by 47 runs
New Zealand beat Bangladesh in second T20 by 47 runs

माउंट मोंगनूई। न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 47 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है।

ओसामा के बेटे ‘हमजा’ को अमेरिका ने “वैश्विक आतंकी” घोषित किया!

Osama Bin Laden son Hamza by the US global terror declared
Osama Bin Laden son Hamza by the US global terror declared

वाशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार को अलकायदा नेता हमजा बिन लादेन को वैश्विक आतंकी की सूची में शामिल किया। हमजा, अलकायदा के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन का बेटा है। अमेरिका ने यह घोषणा अलकायदा के मौजूदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी की ओर से हमजा को आधिकारिक रूप से संगठन का सदस्य घोषित करने के बाद किया है।

 

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हमजा, 2011 में लादेन की मौत के बाद से ही अलकायदा में सक्रिय है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, हमजा को उस सूची में शामिल किया गया है, जिनके आतंकी गतिविधियों से अमेरिका की सुरक्षा को खतरा हो।

इस प्रतिबंध के साथ ही अमेरिकी न्यायाधिकार में आने वाली हमजा की सारी संपत्ति जब्त हो जाएगी। अमेरिकी नागरिकों के उसके साथ कोई भी संबंध रखने पर रोक होगी। इसके साथ ही अमेरिका ने अरब प्रायद्वीप में सक्रिय अलकायदा के गुट (एक्यूएपी) के वरिष्ठ सदस्य इब्राहिम अल बाना को भी विशेष वैश्विक आतंकी घोषित किया है।

विदेश विभाग ने कहा, 9 जुलाई 2016 में हमजा ने एक ऑडियो टेप जारी कर अमेरिका से ओसामा की हत्या का बदला लेने की धमकी दी थी। उसने अमेरिका में और दुनिया के हिस्से में अमेरिकी प्रतिष्ठानों पर हमले की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही उसने सऊदी अरब की जनजातियों को संगठित होकर यमन में लड़ रहे अलकायदा का साथ देने की अपील की थी।

मारुति की नई वैगनआर कार की फोटो हुई लीक

Maruti's new Wagon R car had leaked photos
Maruti’s new Wagon R car had leaked photos

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की नई वैगनआर कार की फोटो लीक हो गई है। 3 से 5 लाख तक की रेंज में लंबे समय तक राज कायम करने वाली मारुति सुजुकी की वैगनआर 2017 में नए अंदाज में लॉन्च होगी। जापानी ऑनलाइन मीडिया में इस नई कार की फोटो लीक हुई हैं।

 

हालांकि कंपनी आधिकारिक रूप से इसी महीने इसकी घोषणा कर सकती है। फोटो में इस वैगनआर की डिजाइन को देखते हुए लग रहा है कि यह पुरानी वैगनआर से बिल्कुल अलग है। इसके साथ ही नई स्टिंगरे में भी कई बदलाव किये गए हैं।

नई वैगनआर कार की डिजाइन काफी शानदार है। कार की डिजाइन देखकर लगता है कि सुजुकी के डिजाइनर अमेरिकी एसयूवी बाजार से प्रेरित हैं। नई वैगनआर का डिजाइन काफी हद तक अमेरिकी एसयूवी से मिलता है। वैगनआर का हेडलैंप हमें इंटरनैशनल मार्केट में बिकने वाली शेवरले टाहो की याद दिलाता है। बंपर का लुक काफी बोल्ड लगता है। अब विंग मिरर पिलर की बजाय डोर पर शिफ्ट हो गए हैं। स्टिंगरे का भी लुक पूरी तरह से बदल दिया गया है।

जापान में लॉन्च होने वाली वैगन कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर्स डुइल एयर बैग्स, एबीएस विद ईबीडी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

अब भारत में यह कब लॉन्च होगी इसके बारे में अभी कहीं से कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अगर यह भारत में आती है तो इसकी स्टाइल में थोड़ा बदलाव संभव है। वैसे अगर नई वैगनआर से जुड़े कोई भी अपडेट्स मिलेंगे हम आपको जरूर बताएंगे।

फ्री ऑफर के बाद भी रिलायंस जियो से जुड़े रहेंगे 85% ग्राहक

Offers free after 85 per cent of customers will be connected to JIO
Offers free after 85 per cent of customers will be connected to JIO

नई दिल्ली। एक सर्वे के अनुसार रिलायंस जियो के 85% से अधिक ग्राहकों का कहना है कि वे कंपनी की मौजूदा मुफ्त पेशकश समाप्त होने के बाद भी इसकी सेवाएं लेते रहेंगे।

यह सर्वे बैंक ऑफ अमेरिका—मेरिल लिंच (बोफा—एमएल) ने किया है। उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो की सभी कॉल व डेटा सेवाएं 31 मार्च 2017 तक फ्री हैं। विश्लेषक संजय मोकिम व कृष्ण बिनानी ने गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा है, जियो के 85 प्रतिशत से अधिक ग्राहकों का कहना है कि मुफ्त पेशकश समाप्त होने के बाद वे सेवाओं का भुगतान करते हुए इससे जुड़े रहेंगे। यानी जियो के ग्राहक बने रहेंगे। वहीं 8 प्रतिशत अन्य ग्राहकों का कहना है कि अगर कंपनी वायस कॉल से जुड़ी दिक्कतें दूर
कर लेती है तो वे भी यह सेवा लेते रहेंगे।
बोफा—एमएल ने देशभर के 1000 से अधिक उपयोक्ताओं पर एक ऑनलाइन सर्वे किया। इसके अनुसार, जियो का हाइस्पीड डेटा उसके सस्ती कॉल दरों से भी अधिक आकर्षक कारक बनता नजर आ रहा है। इसके अनुसार, 60 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे जियो के इस्तेमाल के लिए नया फोन लेंगे।
यह भी पढ़ें: