
कोरियोग्राफर रेमो की नई फिल्म में हीरो होंगे सलमान खान

बीसीसीआई मामला : नरीमन केस से हटे, श्याम दीवान होंगे न्याय मित्र

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सेक्रेटरी अजय शिर्के को हटाने के बाद प्रशासक का नाम सुझाने के लिए नियुक्त दो एमिकस क्युरी में से एक फाली एस नरीमन ने अपनी नियुक्ति पर असहमति जताई है।
हिट एंड रन में मंत्री की कार सीज, हत्या का केस दर्ज

लखनऊ/हरदोई। हरदोई जनपद में राज्यमंत्री को छोड़कर लौट रही कार ने एक शख्स को टक्कर मार दी, इस घटना में एसपी राजीव मल्होत्रा ने सख्त एक्शन लेते हुए मंत्री की कार सीज कराते हुए हत्या का मामला पंजीकृत कराकर कार चालक को गिरफ्तार कराया है। उसके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एटा में 16 साल की किशोरी से दिनदहाड़े रेप

एटा। जिले के सकरौली थानाक्षेत्र में नामजद आरोपी द्वारा एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ दिनदहाड़े सरसों के खेत में खींच दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
राजस्थान बोर्ड: 12 वीं की परीक्षा 2 मार्च एवं 10 वीं परीक्षा 9 मार्च से

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल तैयार हों गया है और आगामी एक दो दिन में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बी.एल. चौधरी ने बताया कि दसवीं की परीक्षा 9 मार्च 2017 तथा बारहवीं की परीक्षा 2 मार्च 2017 से प्रारंभ होगी। किन्हीं कारणों से कार्यक्रम में बदलाव नहीं हुआ तो यह तारीखें सुनिश्चित है। दूसरी ओर एक तरफ जहां परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने वाला है वही कुछ परीक्षार्थियों के प्रकरण ऐसे भी सामने आए है जिन्हें नोटबंदी के चलते बैंक में ड्राफ्ट बनवाने में सफलता नहीं मिली और समय निकल गया।
सूत्रों के अनुसार ऐसा प्रकरण पाली के रास स्थित एक पब्लिक स्कूल का सामने आया है जहां के दो बच्चे इसके शिकार हो गए। स्कूल प्राचार्य ने बोर्ड अध्यक्ष को पत्र लिखकर विद्यार्थियों पर कृपा दृष्टि की गुहार लगाई है ताकि वे बच्चे परीक्षा में बैठ सके। प्राचार्य ने पत्र में लिखा कि उनके विद्यालय के आनलाइन बैंक चालान समय पर नहीं निकले और नहीं बैंक ड्राफ्ट बन पाए। उन्होंने पत्र में खुलासा किया कि दोनों विद्यार्थियों के डिमांड ड्राफ्ट क्रमश: एक व तीन दिसंबर को बन सके जबकि इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर ही थी।
बोर्ड ने दोनों विद्यार्थियों के आवेदन व डीडी लौटा दिए है और स्पष्ट कर दिया है कि इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। परीक्षार्थी समय सीमा में फॉर्म भेजते तो ही परीक्षा में बैठ सकते। सूत्रों के अनुसार बोर्ड में इस तरह के ओर भी प्रकरण है लेकिन बोर्ड प्रबंधन ने परीक्षार्थियों के प्रति किसी तरह की संवेदना नहीं दिखाई है।