Home Blog Page 4351

कुलियों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए 10 पैसे का उपकर लगाने पर विचार

Porters to social security cess of 10 paise consider
Porters to social security cess of 10 paise consider

नई दिल्ली। रेलवे के कुलियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। कुलियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की योजनाओं के दायरे में लाने के लिए सरकार प्रत्येक रेल टिकट पर 10 पैसे का उपकर लगाने पर विचार कर रही है। रेल कुलियों की संख्या करीब 20,000 है।

सरकार का कुल मिलाकर असंगठित क्षेत्र के 40 करोड़ से अधिक कामगारों को ईपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का इरादा है। गणना में अनुमान लगाया गया है कि इस उपकर से सालाना 4.38 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे। इससे कुलियों को सामान्य सुविधाएं मसलन पीएफ, पेंशन तथा समूह बीमा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। भारतीय रेल द्वारा प्रतिदिन 10 से 12 लाख रेल टिकट जारी किए जाते हैं। इस हिसाब से प्रतिदिन उपकर से 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटेंगे।

कर्मचारियों के प्रतिनिधि अशोक सिंह ने इस बारे में प्रस्ताव किया था। ईपीएफओ के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड के चेयरमैन एवं श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस प्रस्ताव पर विचार का आश्वासन दिया है। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के उपाध्यक्ष सिंह ने सीबीटी की 19 दिसंबर की बैठक में यह प्रस्ताव रखा था। यह प्रस्तावित उपकर प्रत्येक टिकट पर लगेगा, प्रत्येक यात्री पर नहीं। एक टिकट में कई यात्रियों का नाम शामिल हो सकता है।

हरियाणा : रोहतक में अरविंद केजरीवाल पर फेंका गया जूता

shoe thrown at Arvind Kejriwal at a rally in Rohtak
shoe thrown at Arvind Kejriwal at a rally in Rohtak

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को जूता फेंकेे जाने की घटना सामने आई है। हालांकि जूता केजरीवाल को नहीं लगा है। जूता सुरक्षा घेरे डी में ही गिर गया।

अखिलेश गुट ने किया सपा कार्यालय पर कब्जे का प्रयास, शिवपाल की नेमप्लेट उखाड़ी

Row at Smajwadi party Lucknow office.
Row at Smajwadi party Lucknow office.

लखनऊ। अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी के उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। इसके बाद उनके समर्थकों ने सपा के प्रदेश कार्यालय पर कंजे का प्रयास करते हुए वहां से निवर्तमान अध्यक्ष शिवपालसिंह की नेम प्लेट उखाड़ फेंकी।

केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मुझे फंसा दिया : तापस पाल

arrested Tapas Pal hints at Babul Supriyo links to rose valley chit fund scam
arrested Tapas Pal hints at Babul Supriyo links to rose valley chit fund scam

भुवनेश्वर। तृणमूल कांग्रेस से सांसद तथा रोज वैली चिट फंड मामले में गिरफ्तार तापस पाल ने रविवार को कहा कि रोज वैली चिट फंड मामले में केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाबुल सुप्रियो ने ही उन्हें इस मामले में फंसा दिया है।

भारतीय मूल का व्यक्ति किर्गिस्तान का मेजर जनरल नियुक्त

Keralite appointed to top military post in Kyrgyzstan
Keralite appointed to top military post in Kyrgyzstan

दुबई। भारतीय मूल के सऊदी स्थित एक उद्यमी को किर्गिस्तान का मेजर जनरल नियुक्त किया गया है। इस मध्य एशियाई देश में एक भारतीय ने शायद ही कभी सेना का यह उच्च पद हासिल किया हो।

खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार, केरल से ताल्लुक रखने वाले शेख रफीक मोहम्मद को एक आधिकारिक समारोह में किर्गिस्तान के रक्षा मंत्री अली मिर्जा द्वारा किर्गिस्तान का मेजर जनरल नियुक्त किया गया।

खबर के अनुसार रफीक का परिवार दुबई में रहता है और रफीक को किर्गिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति कुर्मनबेक सालियेविच बकियेव ने यहां की नागरिकता दी थी, जिनसे वह ईरान में काम करने के दौरान मिले थे।