Home Blog Page 4352

SBI ने ऋण पर ब्याज दर 0.9% घटाई

SBI cuts lending rate to 0.9 percent
SBI cuts lending rate to 0.9 percent

मुंबई। PM मोदी ने कल बैंकों से गरीबों तथा निम्न मध्यम वर्ग को ऋण में प्राथमिकता देने को कहा था। इसके बाद देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आज अपनी विभिन्न परिपक्वता अवधि की बेंचमार्क ऋण दरों में 0.9 प्रतिशत कटौती की घोषणा की। नई दरें आज से प्रभावी होंगी। माना जा रहा है कि अन्य बैंक भी ऐसा कदम उठा सकते हैं।

एसबीआई ने एक साल की अवधि की कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (MCLR) को 8.90 से घटाकर 8 प्रतिशत कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कल बैंकों से गरीबों तथा मध्यम वर्ग पर विशेष ध्यान देने को कहा था। उन्होंने कहा था, ‘बैंकों की स्वायत्तता का सम्मान करते हुए मैं उनसे कहूंगा कि वे अपनी परंपरागत प्राथमिकताओं से आगे बढ़ते हुए गरीबों, निम्न मध्यम वर्ग तथा मध्यम वर्ग पर ध्यान दें।’

उन्होंने कहा, ‘भारत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रहा है। बैंकों को इस अवसर को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने जनहित में तत्काल उचित फैसले करने चाहिए।’

इसी तरह एक दिन के कर्ज के लिए ब्याज दर को 8.65 से घटाकर 7.75 प्रतिशत किया है। तीन साल की अवधि के ऋण के लिए इसे 9.05 प्रतिशत से घटाकर 8.15 प्रतिशत किया गया है।

बैंक ने एक महीने, तीन महीने, छह महीने तथा दो साल के कर्ज पर भी ब्याज दर में इसी अनुपात में कटौती की है। इस तरह जनवरी, 2015 से बैंक अपनी बेंचमार्क ऋण दर में दो प्रतिशत की कटौती कर चुका है।

पिछले सप्ताह एसबीआई के सहायक बैंक स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर ने ऋण दरों में 0.3 प्रतिशत की कटौती की थी। वहीं आईडीबीआई बैंक ने इसमें 0.6 प्रतिशत की कटौती की थी।

मुलायम का अतीत आया उनके सामने, अपने ही दांव से हुए धडाम

asapor.jpgलखनऊ। कुश्ती के दंगल में अखाड़ी करने वाले मुलायम सिंह यादव ने चन्द महीने पहले ही समाजवादी पार्टी का रजत जयन्ती समारोह मनाया था।

गुर्जर आरक्षण : राजस्थान सरकार 15 जनवरी से पहले पूरा करे वादा

rrtysa.jpg

जयपुर। राजस्थान में विशेष पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर सरकार और गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है।

आयकर विभाग ने जब्त किया 2.44 करोड़ का सोना, एक अरेस्ट

DRI chennai seize 8.7 kg gold worth Rs 2.44 crore smuggled from Sri Lanka
DRI chennai seize 8.7 kg gold worth Rs 2.44 crore smuggled from Sri Lanka

चेन्नई। आयकर विभाग की राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने मंडापन से 87 सोने की बिस्किट (8.7 किग्रा) जब्त किए हैं। इस दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान मुजिबुर रहमान के रूप में हुई है।

मुंबई पुलिस अब करेगी सिर्फ आठ घंटे की ड्यूटी

47, 000 cops in Mumbai now have 8 hour work days
47, 000 cops in Mumbai now have 8 hour work days

मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर ने मुंबई पुलिस जवानों को नए साल का गिफ्ट देते हुए उनकी ड्यूटी आठ घंटे की कर दी है। इसके साथ पुलिस विभाग में अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किया है।