Home Blog Page 4413

क्या आप जानते हैं अनन्नास में क्या पाया जाता हैं

amazing benefits of pineapple
amazing benefits of pineapple

अनन्नास के पौधों में जनवरी-फरवरी में फल लगना आरम्भ होता है। इसे नवम्बर तक मार्केट में फलों की दुकानों पर सजे देखा जा सकता है। अनन्नास बतौर फल खने के अलावा रस, शर्बत, मुरब्बा के रूप में भी सेवन किया जाता है।

यदि पेट में अजीर्ण हो तो पके अनन्नास के छोटे-छोटे टुकडे करके सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण लगाकर खाने से लाभ मिलता है। इस प्रकार अनन्नास ग्रहण करने से पेट के कृमि हफ्ते भर में निकल जाते हैं। जिन बच्चों को पेट में अक्सर कृमि हो जाते हैं, उन्हें उक्त प्रकार से अनन्नास अवश्य दें।

अनन्नास मधुर, तृप्तिकारक व स्फूर्तिदायक फल है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, मैग्रीनशियम और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह पीलिया, उच्च रक्तचाप, यकृत दोष आदि रोगों में लाभकारी होता है। इसमें ब्रोमेलिन नामक एंजाइम भी पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने, ब्रोंकाइटिस, एब्सेस न्यूमोनिया, गुर्दे का संक्रमण आदि में कार्य करता है। इससे शरीर की प्रतिरेाधक क्षमता भी बढती है। इससे गले को ठंडक मिलती है साथ ही गले के रोगों से बचाव होता है।

शोधों के मुताबिक दिन में 3 बार अनन्नास खाने से बढती उम्र के साथ कम होती आंखों की रोशनी का खतरा कम हो जाता है।

अनियमित माहवारी हो, तो इसके रस का नियमित सेवन करेने से माहवारी सामान्य हो जाती है।

अक्षय कुमार को ‘कम्पलीट एंटरटेनर’ मानती है भूमि पेडनेकर

Akshay Kumar is a Complete Entertainer : bhumi Pednekar
Akshay Kumar is a Complete Entertainer : bhumi Pednekar

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को पूरा एंटरटेनर मानती है।

मोहम्मद शमी का भद्दे कमेंट्स करने वालों को करारा जवाब

Mohammed Shami faces fire over wif's dress in couple's photo
Mohammed Shami faces fire over wif’s dress in couple’s photo

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में अपनी पत्नी हसीन जहान के साथ फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर को शेयर करते ही उन्हें लोगों के भद्दे कमेंट्स का भी सामना करना पड़ा।

साल 2016 में वनडे क्रिकेट में गुप्टिल ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

guptil.jpg

नई दिल्ली। साल 2016 में अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज हो गया है। गुप्टिल ने साल 2016 में वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 28 छक्के लगाए।

कर्नाटक में गैस सिलेंडरों से भरे दो ट्रकों में लगी आग

loads of gas cylinders explosion creates panic
loads of gas cylinders explosion creates panic

बेंगलुरु। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा जिले में चिंतामणि के पास दो ट्रक में आग लग गई जिसमें रखे सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। खबर है कि इस विस्फोट में 900 से अधिक सिलेंडर फटे हैं। इस विस्फोटों के कारण एक बोलेरो गाड़ी भी जल गई।